अजवाइन में छुपे है कई स्वास्थ्य गुण - कब्ज, गैस आदि में लाभकारी

अजवाइन में छुपे है कई स्वास्थ्य गुण -  कब्ज, गैस आदि में लाभकारी

अजवाइन का इस्तेमाल कई घरो में किया जाता है| इसका अंग्रेजी नाम कैरम सीड्स है| अजवाइन भोज्य पदार्थो में इस्तेमाल किये जाने वाला एक मसाला है| हमारे भारत देश में इसका बहुत उपयोग होता है| इसका रंग भूरा काला होता है, और स्वाद तीखा होता है|

आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन अजवाइन को लेकर एक कहावत बनी है की 'एकाजवानी शतमन्ना पचिका' अर्थात अकेली अजवाइन, सैकड़ों प्रकार के अन्न को पचाने वाली होती है। अजवाइन में कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, खनिज, कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

क्या आप जानते है इसका इस्तेमाल न केवल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए बल्कि कई तरह की शारारिक समस्याओ को दूर करने के लिए भी किया जाता है| खाना खाने के बाद अजवाइन लेने से हाजमा दुरुस्त रहता है। इसलिए ही हमारी दादी-नानी पाचन क्रिया को बेहतर रखने के लिए अजवाइन की फंकी मार लेने की सलाह देती है।

हम आपको बताना चाहते है की बहुत पहले जब दवाओं का विज्ञान इतना विकसित नहीं था तबसे अजवाइन को कई बीमारियों में आयुर्वेदिक दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता रहा है। कब्ज, अपच, गैस, खांसी आदि समस्याओं को दूर करने के लिए अजवाइन एक बेहतरीन घरेलु औषधि है। आइये जानते है और भी कई Ajwain Benefits in Hindi.
 

Ajwain Benefits in Hindi: जाने अजवाइन से मिलने वाले लाभ

 

Ajwain Benefits in Hindi

 

पाचन क्रिया में सहायक

अजवाइन में मौजूद तत्व आपकी पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करते है| सिर्फ यही नहीं अगर आपका पेट ख़राब है तो अजवाइन को चबाकर खाने से या एक कप गर्म पानी में उबाल कर पीने से भी आराम मिलता है|  

गैस की समस्या दूर करे

यदि आपको गैस सम्भंदित परेशानी है, तो अजवाइन में काला नमक और सौंठ तीनो को पीसकर चूर्ण बना ले, और इसका सेवन दिन में 2 से 3 बार करे| ऐसा करने से अजीर्ण, कब्ज और अशुद्ध वायु का बनना बंद हो जायेगा।  

सर्दी - खांसी से छुटकारा

अजवाइन के रस में काला नमक मिलाकर खाने से खांसी कम होती है| यदि आपको सुखी खांसी हो रही हों तो अजवाइन के रस में शहद मिलाकर दिन में 2 से 3 बार सेवन करने से राहत मिलेगी। इसके अतिरिक्त सर्दी होने पर अजवाइन को सेक कर पोटली में बांधकर दिन में तीन से चार बार सूंघे| इससे आपको फायदा मिलेगा|  

गठिया रोग में फायदा

अजवाइन से गठिया रोग भी दूर हो जाता है, गठिया रोग को दूर करने के लिए अजवाइन के चूर्ण की पोटली बनाकर सेंकने से इस रोग में आराम पहुँचता है। आधा कप अजवाइन के रस में सौंठ को मिलाकर पीने से भी गठिया का रोग ठीक हो जाता है।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- मधुमेह और कैंसर में लाभप्रद है भिन्डी, जाने और भी फायदे
 

स्त्री रोग के लिए

बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओ में कमर दर्द की समस्या होती है| ऐसे में अजवाइन का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है| कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए 1 चम्मच अजवाइन और 2 चम्मच गुड़ मिलाकर दिन में 3 बार खाने से कमर का दर्द दूर हो जाता है और गर्भाशय की शुद्धि होती है। इससे शारीरिक शक्ति में वृद्धि होती है, और भूख भी अधिक लगने लगती है।  

दात दर्द से छुटकारा

अजवाइन दातो के लिए भी फायदेमंद है| अजवाइन को भूनकर उसे पीस लें। अब इस मिश्रण से सप्ताह में दो-तीन बार अपने दांतो को साफ करें। आपके दांत धीरे धीरे मजबूत और चमकदार हो जाँएंगे| दांतों में दर्द होने पर अजवाइन को पानी में उबालकर पानी को गुनगुना कर लें और इस पानी से गरारे करें| इससे दांत दर्द में राहत मिलेगी|  

अजवाइन से होने वाले अन्य फायदे:-

  1. अजवाइन में बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने वाले तत्व मौजूद होते है|
  2. अजवाइन के सेवन से पेट के कीड़े मर जाते है।
  3. दांतो की परेशानियों से लिए अजवाइन के तेल की मालिश करे।
  4. महिलाओं के लिए गर्भावस्था में इसको खाना लाभकारी होता है। इससे खून शुद्ध होता है|
  5. अजवाइन के सेवन से बच्चो की मिटटी या कोयला खाने की आदत छूट जाती है।
  6. Ajwain for Weight Loss के लिए भी खाई जाती है|
  7. आपको यदि कानो में दर्द है, तो अजवाइन के तेल की कुछ बूंदो को डालने से भी आराम पड़ने लगेगा, जो आपको कान में होने वाले इन्फेक्शन से बचाएगा।
  8. अजवाइन में आधा कप पानी मिलाकर सुबह शाम खाने के बाद लेने से अस्थमा रोगियों को राहत मिलती है।
  9. शरीर के किसी भी अंग पर यदि दाद, खुजली या कुछ जल गया हो तो अजवाइन का पेस्ट लगाने से आपको जल्द हो फायदा मिलता है|
  10. खांसी के लिए अदरक के रस में थोड़ी अजवाइन का चूर्ण मिलाकर सेवन करने से खांसी में आराम महसूस होने लगता है|
  11. अगर आपका जी मचला रहा हो या आपको उल्टियाँ हो रही हो तो अजवाइन को खाने से उल्टिया रुक जाती है।
  12. अगर बच्चो को बिस्तर में पेशाब करने की आदत है, तो सोने से पहले 1 ग्राम अजवाइन का चूर्ण कुछ समस्य तक रोजाना दे|
ऊपर आपने जाना Ajwain Benefits in Hindi. यदि आप भी उपरोक्त फायदे चाहते है तो रोज खाना खाने के बाद अजवाइन का सेवन जरूर करे|
Subscribe to