जानिये सरसों के तेल के सभी स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ

जानिये सरसों के तेल के सभी स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ

सरसो का तेल बहुत ही लाभकारी होता है| कई लोग इसे कडवे तेल के नाम से भी जानते है| इस तेल का  प्रयोग कई तरह से किया जाता है जैसे खाना बनाने में, औषधि के रूप में, शरीर की मालिश करने में आदि। सरसो के तेल में मोनोअनसैचुरेटिड फैटी एसिड्स तथा पोली अनसैचुरेटिड फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं। इसमें कैल्शियम और प्राकृतिक एंटी आक्सीडैंट्स की भी भरपूर मात्रा है।

हालाँकि बहुत से लोगो को खाने में इसका स्वाद कुछ ज्यादा अच्छा नहीं लगता है, लेकिन शरीर के लिए इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद रहता है। इसके सेवन से कई बड़ी बीमारिया जैसे गठिया, अस्थमा आदि से हमे निजाद मिलती है।

सरसो के तेल में विटामिन ए, विटामिन ई, प्रोटीन्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे महत्वपूर्ण तत्व मौजूद होते है। इसलिए प्राचीन काल से ही इसका सेवन लाभकारी माना गया है| सरसो का तेल ही नहीं इसकी बीज भी बेहद गुणकारी होती है| इसका अगर नियमित रूप से सेवन किया जाये तो यह माइग्रेन के दर्द में भी बहुत राहत दिलाती है।

सरसो के तेल की मालिश भी बहुत लाभप्रद होती है, क्युकी इससे रक्त प्रवाह सुधरता है और मांसपेशियों मजबूत बनती है| जिन्हे कमर दर्द की शिकायत हो उन्हें इसके तेल से मालिश जरूर करना चाहिए| सरसो का तेल दिल को चुस्त दुरुस्त रखता है| ये त्वचा और बालो के लिए भी फायदेमंद है तो आइये जानते है Mustard Oil Benefits in Hindi.
 

Mustard Oil Benefits in Hindi- सरसों के तेल के फायदे

 

Mustard Oil Benefits in Hindi

 

कैंसर से बचाव

सरसो में ग्लूकोजिलोलेट और कोरोरेकटल गुण होने से यह कैंसर से बचाने में मदद करता है। इसमें मौजूद कैंसर विरोधी गुण कैंसर की गांठ बनने से रोकते है| इसलिए यदि आपको किसी तरह की गठान हो तो मूंगफली की बजाय सरसो के तेल का सेवन करे|  

वजन घटाए

सरसो के बीज में बी काम्प्लेक्स विटामिन पाया जाता है, जिससे शरीर का मेटाबोलिज्म स्वस्थ रहता है| और वजन घटने में मदद मिलती है। जो लोग अपने वजन को घटाना चाहते है उन्हें सरसों के तेल के सेवन के अलावा इसके तेल से मालिश भी करना चाहिए|  

जोड़ो में आराम

ठंड के दिनों में सरसो के तेल की मालिश करने से जोड़ो में आराम मिलता है, क्युकी यह ठण्ड में गरमाहट देता है। इसके साथ ही इससे गठिया रोग में भी फायदा मिलता है| हलके गर्म सरसो के तेल की मसाज से दर्द दूर होता है और त्वचा मुलायम और नर्म बनती है।  

त्वचा के लिए फायदेमंद

आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन सरसो का तेल त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है| सरसो के तेल में विटामिन ई पाया जाता है, जो हमे धुप से बचाने का काम करता है| सरसो के तेल से त्वचा पर मालिश करने से धुप से झुलसी त्वचा का कालापन दूर होता है, और रूखी त्वचा भी ठीक होती है। इससे चेहरे पर झुर्रियाँ और झाइयां भी कम होती है।  

सर्दी और खांसी से राहत

सरसो का तेल खांसी में और गले के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है| गले की परेशानी से राहत पाने के लिए एक चम्मच सरसो के तेल में कपूर मिलाकर छाती पर लगाये। या फिर इसके तेल की भाप भी ले सकते है, भाप लेने के लिए सरसो के तेल में जीरा डालकर उबाल ले और फिर भाप ले। ऐसा करने से साँस लेने वाली नली आसानी से खुल जाएगी और खांसी या फिर कोल्ड से बनने वाला बलगम भी दूर हो जायेगा।  

दांतो में मजबूती

सरसो के तेल से दांतो में सफ़ेद चमक और मजबूती आती है| मजबूत दांत पाने के लिए सरसो के तेल में नमक डालकर दांतो में घिसने से जल्द ही असर दिखेगा।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- अजवाइन में छुपे है कई स्वास्थ्य गुण – कब्ज, गैस आदि में लाभकारी
 

सरसो के तेल से करे अपने बालो की सही देखभाल

  1. Mustard Oil Benefits for Hair भी है| दरहसल सरसो के तेल में जिंक पाया जाता है, जो बालो को झड़ने से रोकता है, इसलिए हफ्ते में 2 से 3 बार हलके गरम तेल की मालिश करने से आपके बाल काफी हद तक झड़ना बंद हो जाते है|
  2. लम्बे बालो के लिए इसके तेल की मालिश जरूर करे, ऐसा करने से आपके बालो की ग्रोथ जल्द ही बढ़ने लगेगी।
  3. लड़कियों को अक्सर दो मुंहे बालो की समस्या होती है, तो इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए हलके गरम सरसो के तेल को स्कैल्प पर लगाये, इससे आपको फायदा मिलेगा।
  4. रूखे बालो के लिए बालो की जड़ो में सरसो का हल्का गरम तेल लगाये, इससे बालो का रुखापन कम होगा, और बाल एक दम मुलायम, घने और सुन्दर नज़र आएंगे।
  5. सफ़ेद बालो की समस्या को दूर करने के लिए भी सरसो के तेल की मालिश रोजाना करे, इससे आपके बाल कभी सफ़ेद नही होंगे और बालो में सुधार भी होगा।
 

Mustard Seed Oil Benefits: अन्य लाभ इन्हे भी जाने

  1. सरसों के तेल की मालिश से रक्त-संचार बढ़ता है, मांसपेशियां विकसित और मजबूत होती है।
  2. यदि आपको भूख नहीं लगती है, तो अपने खाने को सरसों के तेल का सेवन शुरू करदे, क्योंकि यह तेल भूख बढ़ा कर शरीर में पाचन क्षमता को बढ़ाता है।
  3. सरसों का तेल बढ़ती उम्र की झुर्रियों को बढ़ने से रोकता है। इसके तेल में एंटीआक्सीडेंट होता है। जिससे त्वचा टाइट बनी रहती है।
ऊपर आपने जाना Mustard Oil Benefits in Hindi. सरसों शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत कर शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है, अगर इसका सेवन ठंड में करा जाए तो ठंड बिलकुल भी नहीं लगेगी। आप भी इसके फायदे पाने के लिए इसके तेल की मालिश और सेवन शुरू कर दे|
Subscribe to