दांत दर्द से पाए छुटकारा, जानिए इसके घरेलू उपचार

दांत दर्द से पाए छुटकारा, जानिए इसके घरेलू उपचार

अधिकतर लोगो को जिंदगी में दांत दर्द की समस्या आती है| वैसे तो यह एक आम समस्या है लेकिन कभी कभी दांत दर्द इतना अधिक हो जाता है की हमें परेशानी हो जाती है| ना ही हम ठीक तरह से खाना खा पाते है और ना ही ब्रश कर पाते है| ठीक से ब्रश ना करने के कारण और भी कई समस्याए जैसे की सांसों की बदबू, मुंह में सड़न आदि होने लगती है|

दांतों में दर्द होने के कई कारण है जैसे इनकी ठीक से सफाई न करना, बहुत ज्यादा चॉकलेट और टॉफी खाना, गरम खाना खाने के बाद एकदम ठंडा पानी पी लेना| कई बार दांतों में कीड़ा लग जाना भी दांत में दर्द का मुख्य कारण है|

वैसे तो इससे निजात पाने के लिए बाजार में कई तरह के टूथपेस्ट मौजूद होते है| लेकिन जब आपके घर पर ही इस समस्या का इलाज मौजूद है तो व्यर्थ पैसा बहाने की क्या जरुरत है| कुछ घरेलु उपचारों को अपनाकर आप अपने दांतों की पीड़ा के कष्ट से बच सकते है| और घरेलु उपचारों में किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स की भी टेंशन नहीं है| तो आइये जानते है Home Remedies for Toothache in Hindi.
 

Home Remedies for Toothache in Hindi: दांत दर्द के घरेलू उपचार

  Home Remedies for Toothache in Hindi  

गुणकारी लौंग

दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लौंग बहत फायदेमंद Toothache Remedy है| इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं जो बैकटीरिया एवं कीटाणु को खत्म करने में मददगार है| दरहसल हम आपको बताना चाहते है की दांत दर्द का मुख्य कारण बैकटीरिया एवं कीटाणु का पनपना होता है इसलिए लौंग के उपयोग से  दांत दर्द गायब होने लगता है।

जब भी आपको दांतों में दर्द हो लौंग को उस दांत के पास रख ले| घरेलू उपचार होने के कारण इसमें दर्द कम होने की प्रक्रिया थोड़ी धीमी होती है| लेकिन आपको इससे फायदा जरूर मिलता है|
 

एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर लहसुन

दांतों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लहसुन भी बहुत कारगर दवा है| ना केवल दांतों के दर्द में बल्कि अन्य कई समस्याओं में भी इसका उपयोग होता है| इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले लहसून की कलियों को पीस लें, फिर उसमे चुटकी भर नमक और काली मिर्च का पाउडर दाले।

अब आपको दांतों में जहां दर्द है वहां इस मिश्रण को लगाए| इसको आपको थोड़ी देर लगा रहने देना है| आपको दिन में 1-2 बार ऐसा करना है आपकादां त दर्द कम हो जायेगा| यदि आपको पेस्ट वगैरह बनाने का झंझट नहीं रखना है तो लहसून की कलियों को ऐसे ही मुंह में डाल कर चबाएं|
 

नमक भी फायदेमंद

नमक हर घर में मौजूद होता है| इसलिए यदि आपको दांतों में दर्द है तो पानी का हल्का गुनगुना करले और उसमें नमक डालकर गरारा करें| गररा करने से आपके मुंह में सेक होगा और दांतों का संक्रमण दूर हो जाएगा| यह तरीका बहुत आसान है और आपको इससे दर्द से निज़ात मिल जाएगा। कुछ दिन सुबह ब्रश करते समय भी आप नमक वाले पानी का ही इस्तेमाल करे|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए खुजली होने के कारण और इसका घरेलू उपचार

 

तुरतं आराम दिलाये हींग

हींग की मदद से दांतों से जुड़ी बहुत सी परेशानी दूर होती है| यह एक बहुत ही फायदेमंद सामग्री है| हींग से प्रयोग करने के लिए 2 चम्मच निंबू के रस में चुटकी से भी कम हींग डालें, और अब इसे हल्का गर्म करले| अब गर्म मिश्रण को कॉटन में लें और दर्द वाले स्थान पर रखें|

इस तरह से आपको दर्द से बहुत जल्द आराम मिल जायेगा| इसके अतरिक्त आप जरा सी हींग को मक्खन में डालकर फ्राई करें| अब इसे दर्द वाले दांत में लगायें| आपको तुरंत आराम मिलेगा|
 

काली मिर्च

काली मिर्च का नाम सुनते ही भले ही आपको आशचर्य हो रहा होगा| लेकिन यह भी दांतों के दर्द को कम करने के लिए बेहद कारगर है| दरहसल इसका प्रयोग नमक के साथ किया जाता है| दोनों ही एंटीबायोटिक है, इसलिए इनका उपयोग करने से दांत का दर्द बहुत जल्द चला जाता है|  

जाम की पत्तियां

जाम या अमरूद तो बहुत लोगो को खाना पसंद है लेकिन क्या आप जानते है इसके पत्तियों में दांतों के दर्द को दूर भागने के गुण होते है| Tooth Pain Relief सबसे पहले तो अमरूद की ताजा कोमल पत्तियों को तोड़ लें और उन्हें दांतों में दर्द वाले हिस्से पर रखकर दबा लें| या फिर आप चाहें तो इन पत्तियों को एक कप पानी में उबालकर, उस पानी को माउथवॉश की तरह प्रयोग कर सकते है|   इसका उपयोग करने के लिए नमक व काली मिर्च पाउडर को सामान मात्रा में लें| अब इसमें कुछ बूंदे पानी की डालें, ताकि इससे पेस्ट बन जाये| इस पेस्ट को दांतों में जहाँ दर्द है, वहां लगायें और थोड़ी देर लगे रहने दें| दिन में 2-3 बार ऐसा करें आपको आराम मिल जायेगा|

ऊपर आपने जाना Home Remedies for Toothache. यदि आप उपरोक्त कोई भी प्रयोग नहीं करना चाहते तो दर्द की जगह पर गर्म पानी से सेंक भी कर सकते है| इससे आपको आराम मिल सकता है|

Subscribe to