जानिए शीर्षासन करने की विधि, लाभ और सावधानियां

जानिए शीर्षासन करने की विधि, लाभ और सावधानियां

योगासन करने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते है| योगासनो में एक आसन है शीर्षासन| इस आसन को सिर के बल किया जाता है इसलिए इसे शीर्षासन कहते हैं। योग में शीर्षासन के कई लाभ बताये गए हैं। शीर्षासन करते वक्त शरीर को सिर या हाथों के बल उल्टा किया जा सकता है। या अन्य शब्दों में कहे तो इसमें पूरे शरीर का संतुलन सिर या हाथों पर टिका होता है।

शीर्षासन एक बहुत फायदेमंद आसन है जिसके करने से व्यक्ति बड़ी-बड़ी बीमारियों से दूर रहता है| हालांकि यह आसन करना काफी मुश्किल है। जो लोग योग के शुरुआती है उन्हें तो यह आसन सिखने में बहुत वक्त लगता है|

यह आसान को करने से पहले योग चिकित्सक की सलाह जरूर ले लेना चाहिए क्योंकि यह आसन हर व्यक्ति के लिए सहज नहीं है।

इस आसन को वृक्षासन और कपालासन के नाम से भी जाना जाता है। इसे करने से हमारा पाचनतंत्र सुधरता है, रक्त का संचार बेहतर होता है। शरीर को बल प्राप्त होता है आदि| शीर्षासन ना केवल आपके शरीर के लिए बल्कि चेहरे को लम्बे समय तक चमकदार और स्वस्थ बनाये रखने के लिए भी बहुत फायदेमंद है| आइये जाने और भी कई Shirshasana Benefits in Hindi.
 

Shirshasana Benefits in Hindi: कई बीमारियों से निजात दिलाने में फायदेमंद

 

Shirshasana Benefits in Hindi

 

त्वचा के लिए फायदेमंद

शीर्षासन करते वक्त आप अपने सिर के बल खड़े होते हैं, इसलिये इस आसन को करते वक्त आपके शरीर में रक्त संचार नीचे की तरफ होने लगता है जिसके चलते चेहरे की तरफ रक्त संचार बेहतर होता है। उलटे खड़े होने के कारण ऑक्सीजन चेहरे की तरफ संचारित होती है|

इसलिए जो लोग इस आसन को करते है उनकी त्वचा चमकदार हो जाती है| त्वचा का निचे की और लटकने के कारण इसे करने वाले लोगो की झुर्रियाँ भी गायब हो जाती हैं।
 

स्मरण शक्ति बढ़ाये

इस आसन का अभ्यास करने से मस्तिष्क का रक्त संचार बढ़ता है, जिससे स्मरण शक्ति काफी अधिक बढ़ जाती है। इसलिए विध्यार्तियो को यह आसन जरूर करना चाहिए| इसे करने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है और किसी भी प्रकार का डर मन से निकल जाता है।  

बाल काले करे

Sirsasana for Hair Loss भी है| शीर्षासन करने से हमारे सिर के तरफ रक्त का संचार बेहतर होता है जिससे आपके सफेद बाल अपने आप ही काले होने लग जाते हैं। इसे करने से खून भी साफ होता है और पाचन तंत्र सुधरता है|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए नौकासन को करने की विधि, इसके लाभ और सावधानियाँ

 

Shirshasana Health Benefits: अन्य लाभ इन्हे भी जानिए

  1. शीर्षासन का अभ्यास करने से याददाश्त बढ़ाने में मदद मिलती हैं।
  2. इसे करने से पाचन तंत्र सुधरता है और पेट संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है|
  3. इसके नियमित अभ्यास से शरीर को मजबूती मिलती हैं और शरीर हष्ट -पुष्ट बनता हैं।
  4. जिन लोगो को बालों के झड़ने या बाल सफेद होने की समस्या है उन्हें इनसे निजात पाने के लिए शीर्षासन जरूर करना चाहिए।
  5. इस आसन का अभ्यास आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है| शरीर को अधिक से अधिक सक्रिय करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए यह बहुत ही उपयोगी आसन हैं।
 

Shirshasana Steps in Hindi: शीर्षासन करने का तरीका

  • शीर्षासन करने के लिए के सबसे पहले तो एक समतल तथा साफ़ स्थान का चयन करे और उस पर कंबल या दरी बिछा ले|
  • अब आप वज्रासन की अवस्था में बैठ जाएं, आपको इस तरह बैठना है की आगे की ओर झुकने के लिए आपके पास भरपूर जगह हो।
  • इसके बाद आगे की और झुखे और दोनों हाथों की कोहनियों को जमीन पर टिका दें और दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ लें।
  • अब दोनों हाथो की उंगलियों को मिला ले ताकि आप सिर को सहारा दे सके| फिर सिर को दोनों हथेलियों के मध्य धीरे-धीरे रखें।
  • इस दौरान अपनी सांस सामान्य रखें। अब सिर को जमीन पर टिकाये और धीरे-धीरे शरीर का पूरा भार सिर पर छोड़ते हुए शरीर को ऊपर की और उठाना शुरू करें।
  • आपको शरीर का भार सिर पर लेना है| अब अपने शरीर को सीधा कर लें। इसी अवस्था को शीर्षासन कहा जाता है।
  ऊपर आपने जाना Shirshasana Benefits in Hindi. आप भी शीर्षासन को करके उपरोक्त लाभ पा सकते है| लेकिन यदि आप पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है तो इस आसन को करने से पहले किसी योग शिक्षक से परामर्श जरूर ले| और जिन लोगो को रक्तचाप की शिकायत है वो इस आसन का अभ्यास बिलकुल ना करे।

इसके अतिरिक्त यदि किसी को आंखों से संबंधित कोई बीमारी हो या गर्दन में कोई समस्या हो तब भी इस आसन को नहीं करना चाहिए।

Subscribe to