जानिये नींबू पानी पिने के 10 लाजवाब फायदे

जानिये नींबू पानी पिने के 10 लाजवाब फायदे

गर्मियों के दिन शुरू हो गए है| अब हर घर में नींबू पानी पिने और पिलाने का प्रचलन शुरू हो गया है| यहाँ तक की हर गलियों के नुक्कड़ पर भी नींबू सोडा वालो की दुकान आप देख सकते है| नींबू पानी शरीर को गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है| शरीर में गर्मी के चलते कुछ लवणों की मात्रा कम हो जाती है उसे भी नींबू पानी नियंत्रित करता है|

नींबू पानी में कई गुण है| यह आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ को दूर करके, शरीर को साफ करता है| इससे गर्मी से राहत मिलती है और शरीर को ऊर्जा मिलती है| यहाँ तक की वजन घटाने की चाहत रखने वालो के लिए तो यह बहुत ही कारगर है|

नींबू पानी में आप ठंडा या गरम पानी दोनों ले सकते है| इसके अतिरिक्त नींबू पानी को काला नमक, शक्कर, शहद आदि के साथ लिया जाता है| नींबू पानी को आप कभी भी ले सकते हैं किन्तु सुबह उठकर खाली पेट नींबू पानी पीना खासतौर पर फायदेमंद होता है|

इससे ना केवल आपका स्वास्थ्य सुधरता है बल्कि यह आपकी खूबसूरती को बढ़ाने में भी कई तरह से फायदेमंद है| आइये जानते है Lemon Water Benefits in Hindi.
 

Lemon Water Benefits in Hindi: सेहत के लिए फायदेमंद है नींबू पानी

 

Lemon Water Benefits in Hindi

 

वजन नियंत्रित करे

नींबू पानी का सेवन आपका वजन कम करने में मददगार है| कुछ शोधो के अनुसार क्षारीय खाना खाने वाले लोग अपना वजन जल्दी कम कर लेते हैं। इसके अतिरिक्त नींबू में पेक्टिन फाइबर भी होते हैं जो कि भूख बढ़ाने में मददगार हैं। और ठीक से खाना नहीं खाना भी कई हद तक वजन को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है|

यदि आपका वजन बहुत ज्यादा है तो उसे कम करने के लिए रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पिए, इससे आपको फायदा मिलेगा| क्योंकि Lemon Water for Weight Loss बेहतरीन उपाय है|
 

लिवर के लिए फायदेमंद

नींबू में प्राकृतिक क्लींजिंग के गुण मौजूद होते है| नींबू के रस में साइट्रिक एसिड मौजूद होता है, जो एन्जाइम्स को सही तरीके से काम करने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त अपने गुणों के कारण यह लिवर में मौजूद विषैले तत्वों को बाहर निकालने में भी मददगार है|  

पाचन क्रिया सुचारु करे

हम सभी इस बात से भली भांति परिचित है की यदि हमारी पाचन क्रिया सही नहीं हो तो यह शरीर में अनेक परेशानियों को जन्म देती है। इसलिए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन क्रिया का सही होना जरुरी है|

नींबू पानी आपकी इस में मदद कर सकता है| यह शरीर से अनावश्यक तत्वों को बाहर निकालता है और पित्त के निर्माण में मदद करता है। यह शरीर की पाचन क्रिया को शांत और सामान्य रखने में भी प्रभावशाली है।
 

मूत्र पथ को साफ़ करे

जब शहद को नींबू और पानी से साथ मिलाया जाता है तब यह मूत्र पथ को साफ़ रखने में मदद करता है। शहद और नींबू में एन्टीबैक्टिरीयल गुण होता है जिसके कारण वह कई प्रकार के इन्फेक्शन से लड़ने में शरीर को मदद करता है। जिस किसी को भी मूत्र पथ के संक्रमण की बीमारी होती है उन्हें यह मिश्रण जरूर पीना चाहिए|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- रोजाना छाछ पीने से घटता है वजन, जानें अन्य फायदे

 

त्वचा के लिए फायदेमंद

नींबू पानी पिने से आपको साफ़ और स्वच्छ त्वचा मिलती है| यह पेय रक्त को शुद्ध करने में मदद करता है और नई रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त यह कोलेज़न के उत्पादन में भी मददगार होता है। इन सभी गुणों के कारण इस मिश्रण को पीने से मुहासो की समस्या भी नहीं होती है|  

कफ की समस्या से निजात

जिन लोगो को कफ और गले में खराश की समस्या रहती है उन्हें गरम पानी में नींबू और शहद डालकर पीना चाहिये। शहद में एंटी बैक्‍टीरियल तत्व मौजूद होते हैं जो बैक्‍टीरिया को साफ करते है इसके अतिरिक्त गरम पानी भी गले में से कफ को एकदम साफ कर देता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी रोग प्रतिरोधक शमता बढ़ाता है ताकि आपकी यह समस्या जड़ से खत्म हो जाये|  

अन्य लाभ इन्हे भी जानिए:-

  1. जिन लोगो को जोड़ो के दर्द की शिकायत रहती है उन्हें नींबू पानी पीना फायदेमंद होता है|
  2. नींबू पानी आपके शरीर के पीएच लेवल को बनाए रखने में भी मददगार होता है|
  3. यदि आप वजन घटाने का प्रयास कर रहे हैं तो Drinking Lemon Water से बेहतर दूसरा कोई उपाय नहीं है|
  4. नींबू पानी में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है| इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं| इसलिए इसे पिने से त्वचा के दाग-धब्बे साफ हो जाते हैं और त्वचा पर निखार आता है|
  ऊपर आपने जाना Lemon Water Benefits in Hindi. सुबह उठकर रोजाना नींबू पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और दिनभर ताजगी भी बनी रहती है| इसलिए इसे नियमित पिए|
Subscribe to