ग्लोइंग चेहरे के लिए घर पर बनाये स्किन टोनर

ग्लोइंग चेहरे के लिए घर पर बनाये स्किन टोनर

त्वचा की देखभाल के लिए बहुत से लोग स्किन टोनर का इस्तेमाल करते है| लेकिन क्या आप जानते है इस टोनर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है| और त्वचा पर इसके क्या फायदे है? सामान्य तौर पर जब भी किसी महिला से पूछा जाता है की वो टोनर का इस्तेमाल क्यों करती है, तो आपको जवाब में अक्सर यही सुनने को मिलता है की त्वचा को टोन करने के लिए|

लेकिन यह त्वचा को टोन करने का तात्पर्य क्या है आज हम आपको इस लेख में बता रहे है| दरहसल स्किन टोनर एक प्रकार का लोशन होता है जिसमे मौजूद अल्कोहल आपके त्वचा को साफ़ करने में मदद करता है| वही कुछ टोनर में साइट्रिक एसिड और गुलाब जल मौजूद होता है जिससे त्वचा में ताजगी आती है|

लेकिन जैसा की हम सभी जानते है की बाजार में मिलने वाले उत्पादों में पैसा तो लगता ही है, साथ ही जैसे जैसे आप इसे लगाना छोड़ दे, धीरे धीरे आपकी त्वचा वापिस पहले जैसे होने लग जाती है| इसलिए आज हम आपको बता रहे Homemade Skin Toners in Hindi, इसे लगाने से किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का खतरा भी नहीं रहता है|

हम सभी जानते है की हर किसी की त्वचा अलग अलग होती है| उसी प्रकार उनकी देखभाल के लिए चीज़े भी अलग अलग चाहिए| इसलिए हम आपको आपकी त्वचा के अनुसार टोनर के बारे में बता रहे है|
 

Homemade Skin Toners in Hindi: जाने घर पर बनाने की विधि

  Homemade Skin Toners in Hindi  

तैलीय त्वचा के लिए एलोवेरा

एलोवेरा का प्रयोग बहुत सारे स्किन प्रोडक्ट्स में किया जाता है| इसलिए त्वचा की देखभाल की बात हो रही है और उसमे एलोवेरा का नाम ना आये, ऐसा तो हो ही नहीं सकता| तैलीय त्वचा के लिए एलोवेरा का टोनर बहुत फायदेमंद होता है| यह त्वचा से तेल हटाने के साथ साथ मुहांसे आने भी रोकता है| Skin Care के लिए यह बहुत फायदेमंद है|
  • प्रयोग के लिए अपने चेहरे को साफ करे उस पर एलोविरा जेल लगाएं|
  • कुछ देर रखने के बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोलें।
  • इस टोनर से आपके चेहरे को ठंडक मिलेगी और उसकी त्वचा मुलायम बनेंगी|
 

हर तरह की त्वचा के लिए ग्रीन टी

ग्रीन टी के फायदों से तो आप भलीभांति परिचित है| यदि आप ग्रीन टी पीते है तो समझ लीजिये की आपको आपके घर पर ही एक अच्‍छा स्‍किन टोनर मिल गया है| इसे बनाने के लिए एक कप खौलता हुआ पानी ले, और उसमे हरी चाय का 1 टी बैग डाले। जब भी पानी में हरी चाय अच्‍छी तरह से मिल जाती है तो उसे 5-10 मिनट रहने दे फिर निकालकर पानी को ठंडा कर लें। इस मिश्रण को किसी बोतल में भर लें|
  • प्रयोग के लिए इसे दिन में दो बार चेहरे पर इस्तेमाल करे, साथ ही गर्दन पर भी इस्तेमाल करे|
  • यह हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद होता है|
  • यह खुले हुए पोर्स को साफ़ करने के लिए भी अच्छा है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- एंटी एजिंग फेस पैक – रखे चेहरे के निखार को बरकरार

 

डल त्वचा के लिए ककड़ी का टोनर

ककड़ी का टोनर आपकी डल त्वचा में जान लाने में मदद करता है| इसे प्रयोग करने के लिए ककड़ी को कद्दूकस की कर ले और दही में मिलाएं। अब इस टोनर को अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए लगा रहने दे| बाद में ठंडे पानी से अपने चेहरे को धो ले।
  • यह थके हुए चेहरे में जान ले आता है|
  • ककड़ी का टोनर Best Toner for Oily Skin है|
 

अन्य टोनर इन्हें भी जानिए:-

गुलाब जल का टोनर बनाने के लिए एक कटोरी ले और उसमे चुटकी भर कपूर मिला ले । और इसे अच्छी तरह से हिला ले। इस घोल को आप टोनर की तरह प्रयोग करे| इसे आप दिन में दो से तीन बार टोनर की तरह इस्तेमाल कर सकती है|

एक कटोरी में टमाटर का रस ले और उसमे बराबर मात्रा में शहद डालकर एक गाढा मिश्रण बना ले। अब इस लेप को अपने चेहरे पर लगाएं| 15 मिनट रखने के बाद चेहरे को धो ले, इससे तैलीय त्वचा से भी छुटकारा मिलता है और ब्लैकहेड्स की समस्या भी दूर होती है|

जिन लोगो की त्वचा पर बहुत मुहांसे होते है उन्हें तुलसी की पत्ती से बना टोनर लगाना चाहिए| इसके लिए तुलसी की कुछ पत्तियों को उबाल लें| पांच मिनट तक उबालने के बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दे| इसके बाद इसे छान लें और रुई की मदद से चेहरे की सफाई कर लें|
 
ऊपर आपने जाना Homemade Skin Toners in Hindi. ऊपर दिए गए टोनर बनाने में बेहद आसान है| आप भी इन्हें बनाकर अपनी त्वचा को साफ़ और ग्लोविंग बना सकती है|

Subscribe to