प्राकृतिक तरीकों से पाए सन टैनिंग की समस्यात से छुटकारा

प्राकृतिक तरीकों से पाए सन टैनिंग की समस्यात से छुटकारा

हलकी हलकी ठण्ड ने दस्तक दे दी है| ऐसे मौसम में सभी को धुप में बैठने का मन करता है| इससे हमारे शरीर को गरमाहट मिलती है| इसके अलावा सुबह के वक्त तो धुप में बैठना अच्छा भी होता है, इससे शरीर को विटामिन डी मिलता है जो की हमारी हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद है|

आप धुप का आनंद तो उठा लेते है लेकिन कुछ ही दिनों में इसका असर आपकी त्वचा पर दिखने लगता है| आप की त्वचा पर टैनिंग हो जाती है| आपने टैनिंग शब्द बहुत सारी ब्यूटी मैगजीन्स में सुना होगा| दरहसल धुप के संपर्क में आने से आपकी त्वचा पर एक काली परत जम जाती है, इसे ही टैनिंग कहा जाता है|

ऐसा नहीं है की ठण्ड में ही बल्कि गर्मी में भी टैनिंग हो जाती है| गर्मी में धुप बहुत ज्यादा तेज होती है तो धुप के थोड़े भी संपर्क में आने पर टैनिंग जैसी समस्या होने लगती है| बहुत से लोग इस टैनिंग को हटाने के लिए केमिकल ब्लीच का इस्तेमाल करते है, लेकिन इससे उल्टा त्वचा और ख़राब हो जाती है| इसलिए आज हम आपको बता रहे है कुछ आसान तरीके, आइये जाने How to Remove Tan in Hindi.
 

How to Remove Tan in Hindi: सन टैन से पाए आसानी से निजात

 

How to Remove Tan in Hindi

  सनशाइन के वक्त आप अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ पार्क और समुद्र के तट पर एन्जॉय कर सकते है| लेकिन इस एंजोयमेंट में आखिर में आपको मिलता है काला और डल चेहरा, तो इसके चलते हम एन्जॉय करना ही छोड़ दे| नहीं इसकी जरुरत नहीं क्योंकि आज के लेख में हम आपको बता रहे है कुछ तरीके जिससे आपकी लाइफ में होगा सिर्फ एंजोयमेंट ना की टैनिंग की फिकर|  

पपीता पैक

पपीता के त्वचा के लिए फायदे कई है| पपीता आपकी त्वचा में ग्लो लाने में मदद करता है| पपीते में मौजूद एंजाइम का उपयोग कई सारे सोंदर्य उत्पादों में जैसे त्वचा को गोरे करने वाले, झुर्रियो को हटाने वाले, डेड स्किन हटाने वाले आदि उत्पादों में किया जाता है|
  • पपीते में शहद मिलाकर आप एक बहुत ही प्रभावी उपचार बना सकते है| यह सस्ता भी है|
  • थोडा सा पपीता मैश कर ले और उसमे एक चम्मच शहद मिलाइए| उसे अच्छे से मिक्स कर ले और अपने चेहरे पर लगाये|
  • इस पैक को आधा घंटा चेहरे पर लगा रहने दे और बाद में सादे पानी से धो ले|
  • शहद आपकी त्वचा की रंगत भी निखारेगा और उसे मुलायम भी बनाएगा|
 

टमाटर पैक

टमाटर में मौजूद सिट्रिक गुण प्राकृतिक रूप से टैनिंग को हटाता है| यदि आप अपने चेहरे से काले दाग और पिगमेंटेशन को दूर करना चाहते है तो टमाटर के पैक से बेहतर कुछ और नहीं है| यह बहुत ही अच्छी Home Remedy for Skin Tan है|
  • टमाटर के पैक में आप यदि थोडा सा दही दाल देंगे तो इसका असर दोगुना होगा|
  • एक चम्मच दही और एक चम्मच टमाटर का रस लेकर उसे चेहरे पर लगा ले, इस पेस्ट को आधे घंटे के लिए छोड़ दे|
  • इसको लगाने के बाद आपको हलकी सी जलन होगी| लेकिन इसकी कोई परेशानी नहीं है| आधे घंटे बाद इसे धो ले|
  • टमाटर एक प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है| यह त्वचा के सारे पोर्स खोल देता है और तेल को अन्दर से साफ़ कर देता है|
  • दही भी प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है और सन टैनिंग दूर करने में सहायक है|
 
आप यह भी पढ़ सकते है:- मुहासों से बचने के लिए जाने उसके होने के मुख्य कारण
 

निम्बू का रस

निम्बू का रस भी धुप से काली पड़ी हुई त्वचा को ठीक करने में मददगार है| क्योकि निम्बू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है| विटामिन सी आपकी त्वचा के सेल्स को रिपेयर करते है और उनमे स्किन लाइटिंग के गुण भी मौजूद होते है| Remove Tan From Hands के लिए यह एक अच्छा तरीका है|
  • निम्बू को इस्तेमाल करने के दो तरीके है|
  • पहला तो यह की गरम पानी में निम्बू के रस को मिलाकर उसमे हाथो को डुबोकर रखे| आधा घंटा रखने के बाद गुनगुने पानी से धो ले|
  • आप चाहे तो निम्बू को डायरेक्ट अपनी त्वचा पर रगड़ सकते है| निम्बू को त्वचा पर रगड़ने के आधे घंटे बाद अपने हाथो को धो ले|
  • इस उपचार को कुछ हफ्तों तक, हफ्ते में दो से तीन बार करे| आप खुद फर्क महसूस करेंगे|
 

आलू पेस्‍ट

आलू में भी ब्लीचिंग एजेंट होता है जिससे त्वचा का रंग हल्का होता है| इसका प्रयोग करने के लिए आलू को मिक्‍सी में पीस लें और फीर उसमें नींबू का रस मिला ले। इस पेस्‍ट को आप चेहरे, गर्दन और हाथो पर भी इस्तेमाल कर सकते है। इसे लगा कर 20-25 मिनट तक छोड़ दें और फिर नहा लें।   ऊपर आपने जाना How to Remove Tan in Hindi. इन उपचारों का प्रयोग कर आप सन टैनिंग की समस्या से छुटकारा पा सकते है| और यदि आप चाहते है तो आपकी अपनी त्वचा के अनुसार कोई अच्छा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करे| सनस्क्रीन आपकी त्वचा को धुप की हानिकारक किरणों से बचाता है जिससे आपकी त्वचा ख़राब नहीं होती|  
Subscribe to