समर स्पेशल - गर्मियों का स्वागत करे ठंडी आइसक्रीम के साथ

समर स्पेशल - गर्मियों का स्वागत करे ठंडी आइसक्रीम के साथ

गर्मियों के दिन शुरू हो चुके है| इन दिनों बच्चों की भी छुट्टिया होती है| ऐसे में दिन भर उन्हें कुछ ना कुछ ठंडा खाने पिने का मन करता है| गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम और कुल्फी खाने का मजा ही कुछ और होता है। आइसक्रीम खाने की जिद बच्चे तो करते ही है साथ ही बड़ो को भी यह बहुत पसंद आती है|

तेज गर्मी में ठंडी ठंडी टेस्टी आइसक्रीम आपको रिफ्रेश कर देती है| लेकिन बार बार बाहर की आइसक्रीम खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं है, खासकर बच्चों के लिए तो बिलकुल भी नहीं| क्योकि बाहर की आइसक्रीम में मिलावटी दूध का इस्तेमाल होता है इसके अतिरिक्त जेलेटिन, मैदा और न जाने कितने हानिकारक रंगो का इस्तेमाल भी किया जाता है|

यह सारी चीज़े सेहत के लिए नुकसान देह हो सकती है। इसलिए आप और बच्चे बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम का सेवन न ही करें तो बेहतर होगा। लेकिन बच्चे तो आइसक्रीम खाने की जिद करेंगे ही, इसके लिए हम आपको आज बता रहे है कुछ Ice Cream Recipe in Hindi. इन रेसेपीज को घर पर ट्राई करे और अपने बच्चों की फरमाइस पूरी करे|
 

Ice Cream Recipe in Hindi - घर पर बनाए और परिवार को खिलाए

 

Ice Cream Recipe in Hindi

 

बच्चों की फेवरट चॉकलेट आइसक्रीम

बच्चों को चॉकलेट और आइसक्रीम दोनों ही बहुत पसंद आती है| तो क्यों न उन्हें चॉकलेट आइसक्रीम बना कर सरप्राइज दिया जाये| आइये जानते है Chocolate Ice Cream Recipe in Hindi.   आवश्यक सामग्री:
  1. कंडेंस्ड मिल्क- 300 ग्राम
  2. ठंडा दूध- 1 ½ कप
  3. क्रीम- 1 ½ कप
  4. वनिला एसेंस -1 छोटा चम्मच
  5. सजाने के लिए- केक सिप्रकिल्स, चॉकलेट सिरप, वेफर रोल्स
  बनाने की विधि:

इसे बनाने की विधि बहुत ही आसान है| इसके लिए एक बर्तन ले और उसमे दूध, वनिला एसेंस और कंडेंस्ड मिल्क मिला लें। क्रीम को भी थोडा सा फेटकर उसमें ही मिला दें और फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। 6 घंटे रखने के बाद केक स्पिकिल्स, चॉकलेट सिरप और वेफर रोल से सजाकर सर्व करें। बच्चे तो इसे देख कर ही खुश हो जायेंगे|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- समर ड्रिंक रेसिपी – जानिए पंजाबी और केसरिया लस्सी बनाने की विधि

 

समर सेप्शल फ्रूट आइसक्रीम

क्या आप फ्रूट खाने के शौकीन है? यदि आपको जूस से भरे संतरे का स्वाद आइसक्रीम में ही मिल जाये तो? है ना ये कमाल की रेसेपी! आइये जानते है इसे कैसे बना सकते है|   आवश्यक सामग्री:
  1. दूध -  1 कप
  2. चीनी - 100 ग्राम
  3. कंडेंस्ड मिल्क -  1/२ कप
  4. संतरे का ज्यूस - 1 कप
  5. क्रीम -1 ½ कप
  6. केसर के कुछ लच्छे और सजाने के लिए संतरे की फांकें।
  बनाने की विधि:

इसे बनाने के लिए सबसे पहले दूध और चीनी को अच्छी तरह मिलाये और 15 मिनट के लिए रख दें। मिल्क मेड को अच्छी तरह फेंट ले। इसके बाद दूध में मिल्क मेड और संतरे का रस डाल दें और फेंटे। क्रीम को भी खूब फेंटकर मिश्रण में मिला दें।

मिश्रण के ऊपर से केसर के लच्छे बुरकाएं तथा फ्रीजर में जमने के लिए रख दें। अब जमी हुई आइस्क्रीम को आपके पसंद के अनुसार शेप देकर काट लें| इसे संतरे की फांकों से सजाकर सर्व करे|
 

मनभावन मलाई कुल्फी 

कुछ लोगो को आइसक्रीम से ज्यादा कुल्फी ज्यादा पसंद आती है इसलिए आज हम आपको भी बता रहे है Kulfi Recipe in Hindi.  हमारे यहाँ कुल्फी को ट्रेडिशनल आइसक्रीम माना जाता है| आइये जानते है इसे बनाने का तरीका:-   आवश्यक सामग्री:-
  1. फूल क्रीम दूध - 1 लीटर
  2. चीनी पाउडर - ½ कप
  3. छोटी इलायची - 4
  4. पिस्ते - 10 से 12
  5. काजू - 8 से 10
  बनाने की विधि:

कुल्फी बनाने के लिए दूध को गरम करना है| इसके लिए भारी तले वाले बर्तन का इस्तेमाल करे| अब दूध में उबाल आने दीजिये| दूध में उबाल आने के बाद दूध को हर 1-2 मिनिट में चमचे को बर्तन के तले तक ले जाते हुये चलाये| दूध को गाढ़ा होने तक पकाते रहिये|

अब बिच में आपको जो समय मिल रहा है उसमे काजू के छोटे छोटे तुकडे कर लीजिये और पिस्ते को भी पतले टुकड़ों में काट लीजिये| छोटी इलाइची को छील कर उसका दरदरा पाउडर बनाना है| दूध के आधा होने के बाद उसमे कटे हुये काजू और पिस्ते डालकर मिला दीजिए|

अब वापिस दूध को थोड़ा और गाढा़ होने दीजिये| उसमे इलायची पाउडर और चीनी डाल कर मिक्स कर लीजिए और दूध को 2 मिनिट तक उबाल लीजिये| अब दूध को गैस से उतार दीजिए और ठंडा होने के लिए रख दे| दूध के ठंडा हो जाने पर इसे कंटेनर में डालकर और ढककर फ्रिजर में 6 से 8 घंटों के लिए जमने के लिए रख दीजिए| कुल्फी के जमने पर इसे फ्रिजर से निकाल लीजिए और ठंडी ठंडी कुल्फी को 10 मिनिट के अन्दर ही सर्व कीजिये और खाइये|
 
ऊपर आपने जाना Ice Cream Recipe in Hindi. यह रेसिपी बनाने में बेहद ही आसान है| तो अब इंतजार किस बात का, जल्दी से ट्राई कीजिये और अपने परिवार वालो को ठंडी ठंडी आइसक्रीम खिलाइये|

Subscribe to