शरीर के पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के आसान उपाय

शरीर के पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के आसान उपाय

पाचन तंत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। यह हमारे भोजन को पचाता हैं एवं उसमें से मिले पौष्टिक तत्वों को शरीर को प्रदान करता है। यही सार तत्व हमारे सर्वांग के काम आता है इसलिए पाचन तंत्र का सदैव सही रहना आवश्यक होता है। सुबह सवेरे अच्छे से पेट साफ होना, हेल्थी होने की सबसे बड़ी निशानी है।

बढ़‍िया सेहत के लिए अच्‍छी पाचन शक्ति जरूरी है। लंबे समय तक पेट में गैस, अपच और कब्‍ज की शिकायत का मतलब आपकी पाचक शक्ति में खराबी होता है। अगर आप अपनी सेहत को सुधार करना च‍ाहते हैं तो फिट रहना बहुत जरूरी है। खान-पान में अनियमितता, भागदौड़ भरा जीवन और इसके चलते पैदा हुआ तनाव, हर सुबह मोशन की जंग लड़वाता है। कब्ज से सिर्फ बूढ़े ही नहीं जवान भी परेशान रहते हैं। लेकिन आप तब तक फिट नहीं हो सकते जब तक कि आपकी पाचन शक्ति ठीक नहीं होगी। भले ही आप कितने पौष्टिक आहार का सेवन कर लें, यदि पेट में कब्‍ज रहेगा तो इसका फायदा शरीर को नहीं मिलेगा।

अपने रोजाना के आहार में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए जिनमें कि सभी पोषक तत्व और प्रोटीन हों। एक्सपर्ट्स के अनुसार सभी को रोजाना 2 से तीन तरह के फल खाने चाहिए ताकि आवश्यक ऊर्जा मिल सके। केला और पपीता जैसे फल सुबह खाली पेट खाने चाहिए। इन दोनों में फाइबर और सोडियम की प्रचुर मात्रा होती है जो कि आपको आपको दिन भर एक्टिव बनाए रखती है। तो आइये जानते है कैसे हम इन् तरीको से अपने पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते है।

आप यह भी पढ़ सकते है:- मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए अपनाये यह घरेलु नुस्खे

अच्छे पाचन तंत्र के लिए अपनाये यह उपाय 

Improve Indigestion

खाना सही तरीके से खाए:-
भोजन के बाद अपच की परेशनी से बचने के लिए खाना खाने का सही तरीका अपनाये। खाना खाने से पहले फल खाए उसके बाद जटिल भोजन करे इस तरह से आप ज्यादा खा पाएंगे और पाचन समस्याओं से बचे रहेगें।
फाइबर से भरपूर आहार:-
फाइबर से भरपूर आहार जैसे साबुत अनाज, सब्जियां, फलियां और फल पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते है। रेशेदार खाद्य पदार्थ पचाने में आसान और कब्ज को रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा, उच्च फाइबर आहार विभिन प्रकार की पाचन संबंधी समस्‍याएं जैसे डिवैर्टिकुलोसिस, हेमोर्रोइड्स और इर्रिटेबल बॉउल सिंड्रोम को कम करता है। फाइबर के कुछ बेहतरीन स्रोत गेहूं की भूसी, सब्जियों, जई, नट, बीज और फलियां हैं।
पपीता:-
पपीता यदि आप 24 घंटे के अंदर ही अपने पाचन को सुधारना चाहते हैं तो कच्चा पपीता आपके लिए अच्छा है। यदि आंत की कमजोरी के कारण आप में विटामिन्स का संचय नहीं होता है तो आप इससे विटामिन सी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें पपाइन होता है जो कि प्रोटीन को विभाजित करता है और खाने को पाचन योग्य बनाता है।
गर्म पानी पिएं:-
भोजन पचाने में परेशानी हो रही हो तो गर्म पानी पिएं । सुबह गर्म पानी पीने और भोजन से पहले कम से कम तीस मिनट पहले पानी पीने से पाचन तंत्र साफ रहता है।
नाशपती:-
नाशपाती पेट के लिए अच्छा फल है जिसे आप सप्ताह में एक बार खा सकते हैं। हाल ही में हुये अध्ययन के अनुसार नाशपती में फाइबर होता है जिससे दस्त साफ लगता है। नाशपती सोडियम फ्री, कोलेस्ट्रॉल फ्री और फैट फ्री होती है और 190 मिलीग्राम पोटेशियम होता है जो कि पाचन को मजबूत करता है।
अच्‍छी तरह चबाकर खायें:-
पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए यह कदम बहुत लाभकारी हो सकता है। क्‍योंकि जल्‍दबाजी से भोजन करने से वह आसानी से पचता नहीं है। आमतौरलोग खाने के टुकड़े को 8-10 बार चबाते हैं जबकि खाने को कम से कम 30-35 बार चबाकर खाना चाहिए। इससे पाचन शक्ति मजबूत होती है।
केला:-
केला यह आपके आंतों के कार्य को सही बनाए रखता है, आप इसे खाना खाने के बाद या पहले कभी भी खा सकते हैं। दोनों ही तरीकों से यह आपके पेट के लिए फायदेमंद है।
नियमित व्‍यायाम:-
व्‍यायाम न केवल स्‍वस्‍थ वजन संतुलित बनाये रखने में मदद करता है बल्कि यह चयापचय को गति और पाचन तंत्र को भी दुरुस्‍त रखता है। इसलिए रोज व्‍यायाम के लिए कम से कम 30 मिनट का समय जरूर निकालें। तेज चाल, दौड़ना, साइकिल चलाना और तैराकी व्यायाम के कुछ आसान तरीके हैं।

 

Subscribe to