जानिए खोपरा पाक बनाने की विधि, त्यौहारो के लिए खास

जानिए खोपरा पाक बनाने की विधि, त्यौहारो के लिए खास

त्यौहारो का मौसम चल रहा है| ऐसे में घर में बहुत सारे व्यंजन बनते है| लेकिन सबसे ज्यादा कुछ बनता है तो वो है मिष्ठान| गृहणिया अलग तरह के मिष्ठान बनाती है| यह मिष्ठान मेहमानों को खिलाकर उनसे तारीफे पाने में भी काम आते है साथ साथ जब भी बच्चो को भूख़ लगे उन्हें भी दे सकते है|

घर के बच्चो को तो मिठाई खाने का बहुत ही शौक होता है| यदि आपके घर में कोई मीठा पसंद करने वाला हो तो फिर तो समझो की आपकी सारी मेहनत सफल हुई| आज हम आपको खोपरा पाक बनाने की विधि बता रहे है|

यह बनाने में भी आसान है, साथ ही इसे इस्तेमाल किया जाना वाला खोपरा और घी दोनों हमारी सेहत के लिए अच्छा ही है| वैसे तो बहार भी आपको यह बाजार में आसानी से मिल जाती है| लेकिन बाहर इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री कैसी भी हो सकती है|

इसलिए बेहतर है की आप इसे घर पर ही बनाइये| इसका स्वाद भी दोगुना ही होगा क्योकि इसमें आपके हाथो का मिला प्यार जो होगा| आइये जानते है Kopra Pak Recipe in Hindi.
 

Kopra Pak Recipe in Hindi: जानिए खोपरा पाक बनाने की विधि

 

Kopra Pak Recipe in Hindi

 

सामग्री

  • 2 कप किसा हुआ नारियल
  • 1 कप चीनी
  • 3/4 कप दूध
  • 1/4 कप मावा
  • 1/2 छोटा चम्मच केसर
  • 1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 3 खाद्य चांदी की परत
 
  1. तैयारी में लगने वाला समय: 15-20 मिनट
  2. पकाने का समय: 30 मिनट
  3. कुल समय: 45 मिनट
  4. कितनी मिठाई के पीस: 15
 

बनाने की विधि:

  • एक नॉन स्टिक कढाई में नारियल, चीनी और दूध का मिश्रण डाले| अब इसे 15 से 17 मिनट के लिए एक मध्यम आंच पर पकाएं| इसे छेने के मदद से हिलाते रहे|
  • आपको यह प्रोसेस करने के एक दो घंटे पहले केसर के धागे को एक चम्मच गरम दूध में भीगा कर रखना है|
 

kopra-pak-recipe-in-hindi-1

 
  • अब कढाई में केसरिया दूध, मावा और इलायची पाउडर डालकर सारी चीज़े अच्छे से मिक्स करले| अब मिश्रण को लगभग 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं।
  • या तो इसे तब तक चलाये जब तक नारियल का मिश्रण थोडा चिपचिपा बनकर उसके गोले नहीं बनने लग जाते|
 

kopra-pak-recipe-in-hindi-2

 
  • अब इस मिश्रण को थाली में डाले और चम्मच की सहायता से इसे समान रूप से फैला दे|
  • अब खोपरा पाक को चांदी की परत से कवर कर ले|
  • आधे घंटे के लिए इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दे| बाद में इसके 1 समान 15 टुकड़े कर ले|
  • यह Indian Sweets सबको पसंद आती है|
 

सर्व करने का तरीका:-

सामग्री
  1. कुछ बादाम के टुकड़े
  2. कुछ पिस्ता के टुकड़े
  मिठाई के टुकडो को पिस्ता और बादाम की मदद से सजा ले| चाहे तो ऊपर से इलायची का पाउडर भी डाल सकते है| इसे कांच के छोटे वाले बाउल में डालकर सर्वे करे| इसे आप एक हफ्ते तक खा सकते है| इसे एयर टाइट डिब्बे में रखे यह ख़राब नहीं होती है| आपका स्वादिष्ट खोपरा पाक तैयार है|   ऊपर आपने जाना Kopra Pak Recipe in Hindi. आप भी घर पर इसे तैयार कर सकते है| फिर देरी किस बात की जल्द से जल्द तैयार कीजिये और अपने परिवार वालो को खिलाये|
Subscribe to