समर ड्रिंक रेसिपी – जानिए पंजाबी और केसरिया लस्सी बनाने की विधि

समर ड्रिंक रेसिपी – जानिए पंजाबी और केसरिया लस्सी बनाने की विधि

गर्मी के दिनों ने दस्तक दे दी है| इन दिनों गर्मी के वजह से लोगो के हाल बेहाल हो जाते है| लोग सुस्त और थका हुआ महसूस करते है| ऐसे में उनको कुछ ठंडा और मीठा खाने को दिल करता है। जैसे की आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स आदि| लेकिन बार बार इन चीज़ो का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है|

हॉवर्ड रिसर्चर्स में किये गए शोधो के अनुसार, कोल्ड ड्रिंक्स पीने वाले लोगों में 1.6 टाइम्स ओबेसिटी की रिस्क बढ़ जाती है। और जो लोग रोजाना कोल्ड ड्रिंक्स पीते रहते हैं, उन्हें डाइबिटीज का खतरा 80 प्रतिशत तक बढ़ जाता है| इसके अतरिक्त नियमित रूप से कोल्ड ड्रिंक पीने से फैटी लिवर नाम की बीमारी भी बढऩे लगती है।

गर्मियों में यदि आपको भी कुछ ठंडा ठंडा पिने का मन करता है तो ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है| हम आपको बता रहे है Lassi Recipe in Hindi. लस्सी ना केवल स्वाद में अच्छी है बल्कि आपकी सेहत को इससे किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा| इसे पिने के बाद आप एकदम कूल फील करेंगे| तो आइये जाने बिना देर किए इसकी रेसिपीज़ के बारे में पढ़ते है|

 

Lassi Recipe in Hindi: स्पेशल लस्सी बनाने की आसन विधि

 

Lassi Recipe in Hindi

 

लस्सी बनाने की विधि को बताने से पहले हम आपको पहले इसके बारे में बताएँगे| यह एक पारंपरिक दक्षिण एशियाई पेय है| इसकी लोकप्रियता उत्तर एवं पश्चिम भारत तथा पाकिस्तान में ज्यादा है। इसे दही को मथ कर एवं पानी मिलाकर बनाया जाता है| इसे बनाने की कुछ फिक्स विधि नहीं है| इसे लोग ऐच्छिक रूप से तरह तरह के मसाले एवं चीनी या नमक डालकर तैयार करते है।

लस्सी का जिक्र बहुत से मुगलपुस्तकों में भी है। पारंपरिक लस्सी की बात करे तो बहुधा लोग इसमें भुना हुआ जीरा स्वाद के लिए मिलाते हैं। वही यदि हम पंजाब की लस्सी की बात करे तो लस्सी तैयार करने के बाद उसमे ऊपर से मलाई की एक परत डाली जाती है।

लस्सी आपको अच्छा स्वाद देने के साथ साथ बदहजमी जैसे रोगों को दूर करने में भी सहायक है| इसे आप फ्रिज में ठंढा करके रखने के साथ साथ बर्फ डालकर भी इस्तेमाल कर सकते है| यह आपको स्फूर्ति एवं ताजगी देने के लिए फायदेमंद है|

आमतौर पर मीठी लस्सी बनाई जाती है| लेकिन आजकल लस्सी को भी कई फ्लेवर्स में बनाने लगे है| आइये जाने है इनकी विधिया:-

 

सादी लस्सी

सामग्री: दो कप गाढ़ा दही, दो छोटे चम्मच चीनी, बादाम और कटा हुआ पिस्ता, 4 चम्मच इलायची पाउडर, आइस क्यूब्स|

बनाने की विधि: लस्सी बनाने के लिए दही में चीनी, इलायची पाउडर और आइस क्यूब्स डालकर अच्छी तरह से मिक्सर में ब्लेंड कर लें। ब्लेंड करने के बाद लस्सी को गिलास में निकालें| गार्निश करने के लिए ऊपर से पिस्ता, बादाम छिड़क लें। बस हो गयी आपकी लस्सी तैयार|

 

आप यह भी पढ़ सकते है:-  नारियल पानी में समाये है सौंदर्य व सेहत दोनों के गुण

 

केसरिया लस्सी

केसरिया लस्सी मथुरा में बहुत फेमस है| इसे व्रत के समय बहुत पसंद किया जाता है| इसे बनाने की विधि बिलकुल साधारण लस्सी की तरह ही होती है लेकिन इसे केसर मिलाया जाता है|

विधि: इसे बनाने के लिए के कुछ देर पहले ही गर्म दूध में केसर को भि‍गो कर रख दे| फिर दही में केसर वाला दूध, चीनी, इलायची पाउडर, और आइस क्यूब्स डालकर मिक्सर में ब्लेंड कर लें। आपकी केसरिया लस्सी तैयार है|

 

केसर बादाम पिस्ता लस्सी

सामग्री: डेढ़ कप ठंडा दही, आठ छोटे चम्मच चीनी, चुटकी भर इलायची पाउडर, आधा कप पानी, एक छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ बादाम, आवश्यकतानुसार आइस क्यूब्स, आधा छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ पिस्ता, एक छोटा चम्मच गुलाब जल, चुटकी भर केसर|

विधि‍: दही में चीनी, इलायची पाउडर और पानी मिलाये| अब इस मिश्रण को हल्का सा ब्लेंड करें। ब्लेंड करने के बाद एक बर्तन में इस मिश्रण को डाले और उसमें बादाम, पिस्ता, केसर और गुलाब जल डाल कर अच्छी तरह से मिलाये। अब लस्सी को सुन्दर गिलास में डालकर सर्वे करे|

 

पंजाबी लस्सी

Punjabi Lassi को लोग सबसे ज्यादा पसंद करते है| तो आइये जानते है घर पर इसे बनाने का तरीका

सामग्री: आधा कप ठंडा दूध, दो कप दही, एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, तीन चम्मच मलाई, बर्फ के टुकड़े

विधि: दही और चीनी को एक मिक्सर जार में डालकर ग्राइंडर में हिलाये और अच्छे से फेंट लें| इसके पश्चात उसी मिश्रण में बर्फ के टुकड़े मिलाये और एक बार फिर से ग्राइंडर से मिक्स करे|

इसके बाद दही में दूध और इलायची पाउडर मिलाकर मिक्सी में एक और बार फेंटें| बस आपकी लस्सी तैयार है| इसे झाग बनाकर एक ग्लास में डाले|बारीक कटे पिस्ता से लस्सी को सजाएं और एक चम्मच मलाई डालकर एंजॉय करें|

लस्सी के बेहतरीन स्वाद के गर्मी के मौसम में इसकी बहार रहती है। यह सबके मन को भाती हैं और शरीर के लिए भी फायदेमंद हैं। तो ऊपर दी गयी Lassi Recipe in Hindi की मदद से आज ही इस लस्सी को ट्राय करके इसका आनंद उठाइये|

Subscribe to