जानिए फलो के राजा आम के 15 स्वास्थ्य फायदे

जानिए फलो के राजा आम के 15 स्वास्थ्य फायदे

फरवरी- मार्च महीने के खत्म होते ही गर्मिया आ जाएँगी| गर्मियों के दिनों में हम सब के पसंदीदा फल आम की बहार होती है| आर्युर्वैदिक मतानुसार आम के पंचांग (पाँच अंग) काम आते हैं। आम को फलों का राजा कहाँ जाता है| और आखिर इसे ऐसा कहा भी क्यों ना जाये इसमें एक से बढ़कर एक गुण हैं, जो इसे खास बनाते हैं।

मुख्य रूप से आम दो प्रकार के होते है| रस वाले आम और गूदे वाले आम| गूदे वाले आम में दशहरी, लंगड़ा आदि आम आते है| दुनिया भर में आम की एक हजार से भी ज्यादा किस्में मिलती हैं। इस फल को कई तरह से खाया जाता है| गर्मी के मौसम में कच्चे हरे आम का रस या पना बनाया जाता है जो शीतलता प्रदान करता है|  इससे बने आचार, चटनी तो लोग बड़े चाव से खाते है| इसके पके हुए रूप से मैंगो शेक, आइसक्रीम, जैम, जैली, मुरब्बे आदि स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते है| वही कुछ लोग इसे काटकर प्रत्यक्ष रूप से खाना ज्यादा पसंद करते है|

स्वाद और सुगंध से भरपूर यह आम स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है| आम में विटामिन ए, सी,  कार्बोहाइड्रेट, बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और लौह जैसे खनिज लवण पाए जाते हैं| यह सभी हमारी सेहत के लिए बहुत आव्यशक होते है| इनका सेवन हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता हैं| आइये जानते है शरीर के लिए फायदेमंद Mango Benefits in Hindi.

 

Mango Benefits in Hindi: जानिए आम के सेहतमंद फायदे

  Mango Benefits in Hindi  

कोलेस्ट्रॉल घटाए

आम में घुलनशील फाइबर और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं| यह रक्त में कम घनत्व वाले लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन सीरम यानी बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मददगार है| यही नहीं यह ग्रंथि में होने वाले कैंसर से भी बचाने में भी मदद करता है।

 

डायबिटीज में फायदेमंद हैं आम के पत्ते

आम के पत्ते मधुमेह में लाभप्रद है| यह खून में इन्सुलिन का स्तर बढ़ाते हैं और डायबिटीज से निजात दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए रात को आम के 4-5 पत्ते थोड़े-से पानी में उबाल लें या फिर रात भर पानी में भिगोकर छोड़ दें| अगले दिन सुबह पत्तों को अच्छी तरह मसलें और पानी को छानकर पिएं| कुछ दिन तक इसे खाली पेट पिने से शरीर में इन्सुलिन का स्तर सामान्य रहेगा।

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए अंगूर खाने के बेमिसाल फायदे और रहिये सेहतमंद
 

रक्तचाप नियंत्रित करे

आम में पोटेशियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है| यह दोनों तत्व उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए प्राकृतिक उपचार का काम करते है| यह हृदय की धड़कन और रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार  है। विटामिन बी, सी और ई मस्तिष्क के भीतर गाबा हार्मोन का उत्पादन करने में सहायक होते हैं, जिससे मांसपेशिया टोन होती हैं। नतीजनत् सीएडी (कोरोनरी धमनी रोग) और स्ट्रोक से हृदय की रक्षा होती है।

 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

आम बीटा-कैरोटीन, कैरोटीनॉयड और विटामिन सी से भरपूर होते है। Vitamins in Mango शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बेहतर और मजबूत बनाने में मदद करते है। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण आम का सेवन शरीर से संक्रामक रोगों के खिलाफ लड़ने की क्षमता प्रदान करता है|

  कैंसर से बचाये

कुछ शोधो में यह बात सामने आई है की आम में एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होता है जो कई तरह के कैंसर जैसे की कोलोन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव करने में मददगार हैं। इसमें मौजूद क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन, फिसेटिन जैसे कई तत्व कैंसर से बचाव करने में सहायक है|

 

Health Benefits of Mango: अन्य फायदे इन्हें भी जाने:-

  1. आम पाचन तंत्र को भी सुचारू करता है। इसमें मौजूद एन्जाइम्स शरीर में प्रोटीन को तोड़ने में मदद करते हैं|
  2. इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड, टरटैरिक एसिड और मैलिक शरीर में एल्कलाइ यानी क्षारीय तत्वों का संतुलन बनाते है|
  3. आम रतौंधी जैसे रोगों से दूर रखता है। दरहसल आम में भरपूर मात्रा में विटामिन ए होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है|
  4. इस फल में मौजूद विटामिन बी दिमाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण है। इसलिए इसका सेवन मस्तिष्क के लिए फायदेमंद है।
  5. गर्मी के दिनों में पसीने के कारण हमारे शरीर में आयरन, सोडियम क्लोराइड जैसे मिनरल्स कम हो जाते हैं। लेकिन कच्चे आम का रस इनकी कमी से बचाता है|
  6. आम में पाए जाने वाले विटामिन्स शरीर के अंदर कोलेजन प्रोटीन का निर्माण करते है| इसलिए इसे उम्र का प्रभाव कम करने वाला फल भी केहते है|
  7. आम त्वचा के छिद्र खोलता है जिससे की मुहांसो की समस्या कम होती है| त्वचा की देखभाल के लिए इसे खाए या फेस पैक की तरह लगाये|
  8. गर्मी के दिनों में कच्चे आम का सेवन उच्च तापमान से बचाता है| इसके लिए चुटकी भर नमक के साथ कच्चे आम का सेवन करे यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
  9. आम का सेवन रोजाना करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। आम में आयरन, फोलेट, मैंग्नीशियम जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व गर्भवती और और बच्चों के स्वास्थ्य विकास में सहायक है।

ऊपर आपने जाना Mango Benefits in Hindi. यदि आप भी उपरोक्त लाभ पाना चाहते है तो गर्मी के दिनों में अपने मनपसंद फल आम का सेवन जरूर करे|

Subscribe to