साउथ इंडिया की लजीज डिश मसाला डोसा बनाना हुआ आसान

साउथ इंडिया की लजीज डिश मसाला डोसा बनाना हुआ आसान

साउथ इंडियन डिशेस इंडिया में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में बहुत प्रसिद्ध है क्योंकि ये स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आसानी से पच भी जाती है। यह दक्षिण के ट्रेडिशनल व्यंजनों में से एक है। यहाँ के लोग सुबह के नाश्ते में यही खाना पसंद करते है।

इसके पहले हमने आपको यहाँ की एक और पसंदीदा डिश मेदू वड़ा बनाने की विधि बताई थी। आज हम बात करेंगे मसाला डोसा की। जी हां डोसा जो हम सभी को बहुत पसंद आता है। खास कर बच्चो को, बच्चे इस व्यंजन को आमतौर खाना पसंद करते है। चाहे उन्हें आप लंच में दे डी या डिनर में वो बहुत ख़ुशी-ख़ुशी इसे खाते है।

दक्षिण भारत में तो लोग इसे ब्रेक फ़ास्ट में तो खाते है ही साथ -साथ लंच और डिनर में भी खाना पसंद करते हैं क्योंकि कई लोगों का मानना है कि ये डिश खाने में तो यैमी लगती है और साथ-ही-साथ हेल्थ के लिए भी बहुत अच्छी रहती है। इसका क्रेज़ अब सिर्फ साउथ में ही नहीं रहा बल्कि अब तो पुरे भारत में इस डिश का लुफ्त उठाया जाता है। जैसे की आप किसी भी होटल में चले जाये। आपको साउथ इंडियन डिशेस का मेनू अलग से ही दिखेगा। तो आइये जानते है Masala Dosa Recipe in Hindi.

 

Masala Dosa Recipe in Hindi: जाने इसे बनाने का तरीका

  masala-dosa-recipe-in-hindi  

मसाला डोसा बनाना बहुत ही आसान है, इसके लिए आपको ज्यादा परेशानी नहीं उठाना पड़ती है और जल्दी बन जाता है। बस आपको इसका घोल तैयार करना होता है। इसके बाद आप इसे सेक ले और  आपका डोसा तैयार है। बात रही इसके मसाले की तो वह भी बिल्कुल आसान है। आगे आप इसके बारे में जानेंगे, तो जानते है Dosa Recipe in Hindi.

 

मसाला बनाने की विधि

आप सोच रहे होंगे कि डोसा बनाने से पहले मसाला क्यों बना रहे है। दरअसल ऐसा इसलिए कर रहे है ताकि आपका मसाला तैयार रहे और जैसे ही आपका डोसा बन जाये आप उसमें मसाला मिलाकर गर्मा-गरम उसे सर्व कर सकें। इसलिए ध्यान रखें डोसा पहले न बनाएं। आइये जानते है डोसे का मसाला कैसे तैयार करना है।


आवश्यक सामग्री

आलू 5-6
प्याज 1 बारीक़ कटा हुआ
हरी मिर्ची 1-2 बारीक़ कटि हुई
अदरक 1/2 चम्मच
टमाटर 1 बारीक़ कटा हुआ
राई 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर 1/2 चम्मच
हल्दी इच्छानुसार
नमक स्वादानुसार
अमचूर पाउडर 1/4 चम्मच
लाल मिर्ची 1/4 चम्मच
हरा धनिया पत्ता 1 चमच्च बारीक़ कटा हुआ
तेल 2 चम्मच

  • सबसे पहले आलू को बॉईल होने रख दें।
  • अब फ्राइंग पैन में 2 चम्मच तेल गर्म होने के लिए रख दीजिये।
  • तेल गर्म होने के बाद उसमें राई डालें। जब तेल चटकने लगे तो उसमे कटे हुए प्याज भी डाल दें।
  • जब प्याज हल्का ब्राउन हो जाये, तो उसमें हरी मिर्ची और अदरक डालें और उसे 2-3 मिनट तक फ़्राय होने दें।
  • इसके बाद हल्दी और धनिया पाउडर डाल कर फ़्राय होने दें।
  • अब इस मसाले के मिश्रण में बॉईल किये हुए आलू डालें और 1-2 मिनट तक इसे फ़्राय करें।
  • फिर उसमें नमक, अमचूर पाउडर और लाल मिर्ची पाउडर मिलाएं और अच्छे से करें तथा 2 मिनट तक इसे पकाएं।
  • मसाला रेडी होने के बाद, गैस बंद कर दें और मसाले में धनिये की पत्तियां ऊपर से डाल दें।
 

जानिए डोसा बनाने का आसान तरीका


    आवश्यक सामग्री

    चावल 2 कप
    उड़द दाल 1 कप
    चना दाल 1 कप
    मैथी दाना 1/2 चम्मच
    बेकिंग सोडा 3/4 चम्मच
    नमक स्वादानुसार
    तेल डोसे को सकने के लिए

  • सबसे पहले उड़द और चने की दाल को अछि तरह साफ़ करलें और उन्हें पानी से धो लीजिये।
  • अब इन दलों में 4-5 कप पानी डाल कर इसे 4-5 घंटे के लिए भिगो दें।
  • चावल को भी बीनकर, धो लें और 4 कप पानी में 5-6 घंटे के लिए भिगो दें।
  • उड़द दाल और चना दाल जब अच्छे से भीग जाए, तो इसे मिक्सर में दरदरा पीस लें तथा चावल को भी अलग से मिक्सर में बारीक़ पिसे।
  • इसके बाद दाल और चावल के घोल को आपस में अच्छे से मिक्स करदे और इसमें हल्का सा नमक मिलकर इस घोल को खमीर उठाने के लिए रखें।
  • यह मौसम के ऊपर निर्भर करता है कि इसमें खमीर उठाने में कितना समय लगेगा। क्योंकि गर्मियों में 10-12 घंटे में अच्छे से खमीर उठ जाता है, लेकिन सर्दियों में अधिक समय लगता है। (नोट:- सर्दियों में खमीर को आसानी से उठाने के लिए आप इसे फ्रिज के ऊपर रखें।)
  • इस बात का ध्यान रखें कि घोल ना तो अधिक गाड़ा होना चाहिए और ना ही अधिक पतला।
  • अब ये घोल रेडी है डोसा बनाने के लिए।
  • इसके बाद फ्राइंग पेन में चम्मच की मदद से घोल को डालें और उसे पुरे पैन में अच्छे से फैला दीजिये। अब ऊपर से तेल डालें और इसे फ़्राय कर लें, लीजिये आपका डोसा तैयार है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- विंटर स्पेशल – जानिए स्वादिष्ट छोले भटूरे बनाने की विधि

 

आपका मसाला और डोसा दोनों तैयार है। अब आप दोसे में मसाला डालें और इसे सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

डोसे का सांभर और चटनी बनाना बहुत ही आसान है। इसको आप अपने हिसाब से बना सकते है। इसका सांबर और चटनी बिल्कुल वड़ा-सांबर और इडली-सांबर जैसा ही रहता है। सांबर बनाने के लिए आप घर में मौजूद सभी सब्जियों और दलों का प्रयोग कर सकते है।

 

आज हमे आपको बताया Masala Dosa Recipe in Hindi. अब आप इसे घर पर ईसीली बना पाएंगे और इस स्वादिष्ट व्यंजन का लुफ्त उठा पाएंगे।

Subscribe to