जानिए किस तरह सेहत के लिए फायदेमंद है दूध का सेवन

जानिए किस तरह सेहत के लिए फायदेमंद है दूध का सेवन

दूध एक अपारदर्शी सफेद पेय है| यह एक स्वच्छ, स्तन ग्रन्थियों का झारण है। यह हमें प्रकृति द्वारा दी गयी सबसे अनमोल देन है| इसको पिने से हमारे शरीर को कई फायदे मिलते है| पौष्टिकता की दृष्टि से यदि देखा जाये तो दूध एक मात्र सम्पूर्ण आहार है|

आपको जानकर शायद आशचर्य होगा लेकिन इसको पिने से शरीर को लगभग तीस से अधिक तत्वों की आवश्यकता होती है। प्रकृति में उपलब्ध यह एक मात्र ऐसा पेय है जिससे इन सबको प्राप्त किया जा सके। इसके अतरिक्त कोई भी ऐसा आहार नहीं है जिससे आपको इतने सारे पोषक तत्व प्राप्त हो सके|

इसलिए ही दूध को बच्चों के लिए सन्तुलित और पूर्ण भोजन का स्तर दिया गया है। दूध में प्रचुर मात्रा में कैल्‍शियम, प्रोटीन, विटामिन और लैक्टिक एसिड आदि पाया जाता है। आप इसे कई तरह से पी सकते है| शहद के साथ इसे लेने पर तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है| कुछ लोगो को दूध पीना अच्छा नहीं लगता है| लेकिन इसके अनमोल गुणों के कारण बच्चों को ही नहीं अपितु बड़ो को भी इसको पीना चाहिए| आइये जानते है Milk Benefits in Hindi.

 

Milk Benefits in Hindi: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है दूध

  Milk Benefits in Hindi   जैसा की हमने अभी ऊपर बात कही की कुछ लोग दूध पीना पसंद नहीं करते है इसलिए आज हम आपको इसके फायदों के साथ इसके पिने के कई तरीके भी बताएँगे|  

हल्दी वाला दूध

चोट लगने पर: यदि आपको किसी कारण से चोट लग जाती है तो ऐसे में साधारण दूध पिने के बजाय हल्दी वाला दूध पीना चाहिए| हल्दी वाला दूध उसे जल्द से जल्द ठीक करने में बेहद लाभदायक है। दरहसल एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण यह बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता।   सांस की तकलीफ में आराम: हल्दी वाले दूध में एंटी माइक्रो बैक्टीरियल गुण मौजूद होते है जो की दमा, फेफड़ों में जकड़न, ब्रोंकाइटिस, साइनस, व कफ से राहत देने में मदद करते हैं। हल्दी का दूध गर्म पिया जाता है और गर्म दूध के सेवन से शरीर में गर्मी का संचार होता है जिससे सांस की तकलीफों में आराम मिलता है|  

शहद के साथ दूध

स्‍टैमिना बढ़ाने में मददगार: गर्मियों के दिनों में हमारी ताकत कम हो जाती है और हम आलस महसूस करते है ऐसे में इसे बढाने के लिये रोजाना दूध में शहद डालकर पियें। दूध में प्रोटीन मौजूद होता है और शहद में कार्बोहाइड्रेट, यह दोनों का मिश्रण स्टेमिना बढ़ाने में मददगार है|   कब्‍ज की समस्या: अनियमित और गलत जीवनशैली के चलते कब्‍ज की बीमारी आजकल बहुत ही आम हो गई है। इससे बचने के लिए एक चम्‍मच शहद और गर्म दूध मिला कर पीने से कब्‍ज की बीमारी अपने आप ही ठीक हो जाएगी। लेकिन इसका रोज सुबह खाली पेट सेवन करे|  

You may also like:- Foods to Increase Breast Milk: स्तन का दूध बढ़ाने के आसान तरीके

 

बादाम का दूध

संपूर्ण स्वास्थ्य रक्षा: बादाम वाला दूध तो आपकी सेहत के लिए एक बेहतरीन पैकेज हैं। Almond Milk Benefits कई है| इसके लिए रात को भीगे हुए बादाम को सुबह दूध के साथ मिक्सी में पीस ले| ऐसे से इसका स्वाद भी बढ़ेगा और गुण भी। यह आपके दिल, दिमाग, आंखों और त्वचा सभी के लिए फायदेमंद साबित होगा।   झुर्रिया दूर करे: बादाम वाले दूध में इलायची मिलाकर आप इसके स्वाद को दोगुना कर सकते हैं। यह आयरन, कैल्शियम और मैंगनीज का अच्छा स्त्रोत है| यह एनिमिया से भी आपकी रक्षा करता है। इससे त्वचा में झुर्रिया नहीं पड़ती है|  

रोज मिल्क

गर्मी दूर करके मूड रिफ्रेश करे: यदि आपको गुलाब की रंगत और बेहतरीन स्वाद चाहिए तो ऐसे में रोज मिल्क शेक आपके लिए बेहतरीन विकल्प है| आपको कुछ नहीं करना है बस थोड़ा सा रूहअफ्जा दूध के साथ फेंटे और अपने पसंदीदा स्वाद का आनंद ले| यह मीठा ठंडा दूध आपको शांति और सुकून महसूस कराएगा और मूड को भी ठीक करेगा।   पेट की जलन को मिटाए: खाना खाने के बाद यदि आपको पेट में जलन होती है तो यह गुलाबो वाला दूध पिने पर आपको पेट की जलन से निजात मिलेगी। लेकिन हां आपको गर्म नहीं बल्‍कि Chilled Milk पीना होगा। चाहे तो थोड़ा सा बर्फ भी दाल सकते है|  

अन्य बातें इन्हे भी जानिए:-

  1. महिलाओं को तो दूध का सेवन जरूर करना चाहिए है क्योंकि जैसे ही आप 30 की उम्र पार करते ही उनकी हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं। इसलिए कैल्शियम की पूर्ति करने के लिए इसका सेवन जरुरी है|
  2. यदि आपको अपनी त्वचा को चिकनी और खूबसूरत बनाना है तो दूध को नारियल के साथ मिक्सर में पीसकर आप इसके पोषक तत्वों को बढ़ा सकते है| यह आपके लिवर, त्वचा और जोड़ों के लिए फायदेमंद होगा।
  3. अधिकतर लोग दूध में चीनी मिलाकर पीते हैं लेकिन चीनी के घुलते ही दूध का अधिकतर कैल्शियम नष्ट हो जाता है। इसलिए दूध में चीनी नही मिलाना चाहिए| वैसे तो दूध में प्राकृतिक मिठास होती ही है लेकिन फिर भी यदि दूध को मीठा करना है तो उसमें मुनक्का या किशमिश मिला सकते है|
  ऊपर आपने जाना Milk Benefits in Hindi. आप भी यदि उपरोक्त लाभ पाना चाहते है तो दूध का सेवन करे| किन्तु भारतीय योगाचार्यों के अनुसार दूध का पाचन सूर्य की गर्मी के कारण होता है इसलिए बेहतर है दिन के समय ही दूध का सेवन किया जाए। लेकिन यदि आपको रात के समय दूध पीना है तो वह ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए।
Subscribe to