जानिए मोटापा कम करने के उपाय और फिट शरीर पाए

जानिए मोटापा कम करने के उपाय और फिट शरीर पाए

आज के समय में अधिकतर लोग मोटापे की समस्या से परेशान है| इसके पीछे की वजह है शाररिक श्रम की कमी, फ़ास्ट फ़ूड का अधिक सेवन और तनाव| यह तीनो मोटापे को बढ़ाने के मुख्य कारण है| दिन भर बैठे रहने और असंतुलित खानपान के चलते शरीर पर चर्बी बढ़ती चली जाती है| चर्बी बहुत अधिक बढ़ जाने पर यह मोटापे का रूप ले लेती है|

वैसे तो मोटापे को एक आम समस्या माना जाता है| लेकिन यदि इस पर ध्यान नहीं दिया जाये तो यह कई बीमारियों को जन्म देती है| मधुमेह, रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल, थकान आदि यह सभी इसी की देन है| यदि आपके शरीर पर मोटापा लगातार बना रहे तो आपका शरीर धीरे धीरे बीमारी की और बढ़ने लगता है|

यदि आप मोटापे निजात पाना चाहते है तो आपको आपकी दिनचर्या में बदलाव करने होंगे| दिनचर्या में बदलाव से हमारा यह तात्पर्य है की व्यायाम करना, संतुलित आहार लेना, वक्त पर सोना उठना आदि| दिनचर्या में बदलाव ही एकमात्र तरीका है जो आपके मोटापे को घटाने में मदद कर सकता है|

इसके अतिरिक्त भी और विकल्प मौजूद है जिससे आप मोटापा घटा सकते है जैसे दवाइयों का सेवन से आदि| लेकिन इस तरह वजन घटाने से कई बार हम दवाइया छोड़ते ही वापिस मोटापा आ जाता है| और कई बार तो इसके कई गलत प्रभाव भी देखने को मिलते है| इसलिए प्राकृतिक तरीके से ही मोटापा घटाना बेहतर है| तो आइये जाने Motapa Kaise Kam Kare in Hindi और पाए एक फिट शरीर|
 

Motapa Kaise Kam Kare in Hindi: मोटापा कम करने के तरीके

  Motapa Kaise Kam Kare in Hindi  

नियमित व्यायाम

मोटापा बढ़ने के पीछे की सबसे मुख्य वजह है शरीर पर चर्बी का जमना| ऐसा तब होता है जब हमारा शरीर वसा को ऊर्जा में परिवर्तित नहीं कर पाता है| इसलिए इस प्रक्रिया को सुचारु करने के लिए हमारे शरीर को व्यायाम की बहुत जरुरत पढ़ती है|   वाकिंग: वाकिंग अर्थात पैदल चलना आपके शरीर को मैंटेन रखने में सहायक है| इसलिए एक दिन में कम से कम एक घंटा चलने की कोशिश करें। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और यह आपके मोटापा को कम करने में भी मदद करेगा। हो सके तो एक पीडोमीटर (पदगणित्र) खरीद ले और उसका इस्तमाल करें| लिफ्ट से जाने के बजाय सीढ़ियों का उपयोग भी बेहतर विकल्प है|   उठक-बैठक: उठक-बैठक की मदद से आप आसानी से पेट के आसपास की चर्बी को कम कर सकते हैं| साथ ही कुछ ही दिनों में इससे आपको आपका मोटापा भी कम दिखाई देने लगेगा। लेकिन उठक-बैठक लगाने से पहले इस बात का ख्याल रखें कि शुरूआत में केवल पांच ही दडंक लगाए और धीरे धीरे इसकी संख्या बढ़ाते जाये|   योग करे: मोटापा कम करने के लिए योग को सबसे प्रभावी और सरल तरीका माना गया है। कई बार तनाव के चलते भी कई तरह की बीमारियां और मोटापा जन्म लेती है| वजन घटाने और फिट रहने के लिए योग बेहद मददगार है और इससे तनाव का स्तर घटने के साथ व्यक्ति का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।

योग को किसी भी उम्र के लोग कर सकते हैं लेकिन गर्भवती महिलाओं को कुछ विशेष सावधानियों के साथ ही योग करने की सलाह दी जाती है चक्रासन, भुजंगआसन, धनुरासन, पश्चिमोत्‍तनासन आदि को निरंतर करने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- इन तरीको से करे गर्भावस्था के बाद मोटापा कम

 

हनी एंड सिनामन चाय

जब वजन कम करने की बात आती है तो चाय कॉफी पिने कम करने की सलाह दी जाती है| लेकिन यदि आप चाय नहीं छोड़ सकते है तो हम आपको बता दे की आप चाय की चुस्की के साथ भी अब अपने वजन को कम कर सकती है| यदि आप हनी एंड सिनामन चाय पियेंगी तो इससे आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी| Vajan Kaise Kam Kare यह सवाल अब जब भी आपके मन में उठे इस चाय को पिने के बारे में एक बार अवश्य सोंच ले|

इसके लिए एक कप पानी में आधा चम्मच दालचीनी और एक चम्मच शहद मिला कर उबाल लें। अब एक दूसरे कप में आधा चम्मच दालचीनी डाल कर उसके ऊपर से खौलाया हुआ पानी उडे़लें। फिर इसे ढंक दें और ठंडा होने दें। जैसे ही पानी ठंडा हो जाए तो उसमें शहद मिला कर मिक्स करें। रात को सोने से पहले आधा कप चाय पियें और आधी कप चाय को ठंडा हो जाने के बाद फ्रिज में रख दें। फिर बची हुई चाय को दूसरे दिन बिना गरम किये हुए पिए|
 

अन्य तरीके इन्हें भी जाने:-

  1. Motapa Kam Karna चाहते है तो इसके लिए अच्छी नींद भी जरुरी है| इसलिए लगातार 7 से 8 घंटे की नींद ले| रात को समय पर सोये और सुबह जल्दी उठे|
  2. कभी भी खाना खाने के बाद एकदम से ना सोये| इसलिए सोने से पहले कम से कम 1 से 2 घंटे पहले डिनर करें|
  3. जोर-जोर से खुलकर हंसना भी बहुत ही अच्छा व्या‍याम हैं। आपको जानकर इस बात की हैरानी होगी लेकिन लगातार जोर-जोर से हंसकर भी मोटापे को कम किया जा सकता है।
  4. कुछ शोधो से यह बात पता चली है कि खूब पानी पीना भी मोटापा को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह इंसान को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है|
  5. मोटापे को कम करने के लिए खाने के बाद एक कप तेज गरम पानी घूंट लेकर पीए, इससे भी मोटापा कम होगा| इसके अतिरिक्त तली -भुनी और मैदे से बनी चीजे कम खाये। ज्यादा से ज्यादा ताजी सब्जियां व ताजे फल लें।
  ऊपर आपने जाना Motapa Kaise Kam Kare in Hindi. यदि आप भी अपना मोटापा कम करना चाहते है तो ऊपर दिए गए तरीकों को अपनाए|
Subscribe to