स्वास्थ्यवर्धक है सीताफल, जाने इस मीठे फल के गुण

स्वास्थ्यवर्धक है सीताफल, जाने इस मीठे फल के गुण

बरसात के मौसम से सीताफल आ जाते है| सीताफल एक स्वादिष्ट फल है जिसे छोटे से लेकर बड़े सभी लोग खाना पसंद करते हैं। यह बाहर से हरे रंग का हल्का कठोर होता है, वही अंदर से यह सफ़ेद और नरम होता है| अंदर से इसमें सफ़ेद गूदे के अलावा काले बीज भी पाए जाते है|

सीताफल को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं भी है दरहसल सीताफल को लोग भगवान राम एवं माता सीता से जोड़ते हैं। कहा जाता है कि जब राम वनवास पर गए थे तब सीता ने राम को एक वन फल भेट किया था और उसी का नाम सीताफल पड़ा।

सीताफल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है| यह विटामिन C से भरपूर होता है| इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसके नियमित सेवन से फ्री रैडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है नतीजनत कैंसर जैसे रोगों से हमारी सुरक्षा होती है|

सीताफल की तासीर ठंडी होती है| यदि आप नियमित एक सीताफल का सेवन करते हैं, तो आपको अनेको बीमारियों से निजात मिलेगा। आइये जानते हैं और भी कई Custard Apple Benefits in Hindi.
 

Custard Apple Benefits in Hindi: सीताफल खाने के फायदे जानिए

 

Custard Apple Benefits in Hindi

 

थकावट और कमजोरी दूर करे

जिन लोगो को अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होती है उन लोगो के लिए सीताफल एक रामबाण औषधि है| सीताफल एनर्जी का बहुत ही अच्छा स्रोत होता है| इसको खाने से थकावट और  मांसपेशियों की कमजोरी आपको बिलकुल भी महसूस नहीं होगी। इसलिए बिना देर किये सीताफल को अपनी डाइट में शामिल कर लीजिए।  

स्वस्थ ह्रदय के लिए

सीताफल का सेवन आपके हृदय को भी स्वस्थ रखता है| दरहसल इसमें मैंग्नेशियम और पोटाशियम होता है जो ब्लड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है| इसलिए जिन भी लोगो का हृदय कमजोर हो या हृदय का स्पंदन बहुत ज्यादा हो या फिर जिन लोगो को घबराहट होती हो ऐसे रोगियों को सीताफल जरूर खाना चाहिए| उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए भी यह बेहतर विकल्प है|  

खूबसूरती बढ़ाये

सीताफल में खूब सारा विटामिन ए मौजूद होता है, जो कि आपकी त्वचा, आंखों और बालों के लिये लाभप्रद होता है|

आँखों के लिए: इसमें विटामिन सी होता है जो की आँखों की देखने की शक्ति को बढ़ाता है|

त्वचा के लिए: Custard Apple Benefits for Skin भी है| इसमें मौजूद विटामिन ए आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मददगार होता है। यह त्वचा पर पढ़ने वाले एजिंग के निशानों से भी बचाने में सहायक है|

बालों के लिए:
सीताफल के बीज को बकरी के दूध के साथ पीसकर लेप करने से सिर के उड़े हुए बाल शीघ्र ही उग आते हैं और मस्तिष्क में ठंढक पहुंचती है। जो लोग गंजापन दूर करना चाहते है वो इसका इस्तेमाल जरूर करे|
 

गठिया रोग में फायदेमंद

गठिया रोग में भी सीताफल का सेवन फायदेमंद है| सीताफल का गूदा कूटकर इसकी पोटली बांधने पर सांघातिक गांठ फूट जाते हैं। दरहसल सीताफल में मौजूद मैग्नीशियम शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित करता है और इस तरह से वह जोड़ों में होने वाले अम्ल को हटाता है। यह अम्ल गठिया रोग का मुख्य कारण होता है और इस तरह से सीताफल गठिया रोग से सुरक्षा करता है।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- दिल की बीमारियों को दूर रखता है तरबूज, जानिए और भी कई फायदे

 

Custard Health Benefits: अन्य फायदे इन्हे भी जानिए

  1. जिन लोगो का शरीर हर समय जलता रहता है और गर्म रहता है,उन्हें नियमित रूप से सीताफल का सेवन करना चाहिये।
  2. खून की कमी होने पर भी इसका सेवन फायदेमंद है| सीताफल का हर दिन इस्तेमाल खून की अल्पता को खत्म कर देता है।
  3. सीताफल आपके दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसे रोजाना खाकर आप दांतों और मसूड़ों में होने वाले दर्द से निजात पा सकते है|
  4. सीताफल में विटामिन-सी बहुत अधिक मात्रा मौजूद है। विटामिन-सी से शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। साथ ही यह ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है।
  5. सीताफल आपके वजन को बढ़ाने में भी सहायक है| कुछ लोगो का वजन कई प्रकार की बीमारियों और खाना ना खाने की वजह से कम होता है| ऐसे में सीताफल आपका वजन बढ़ाने में सहायक है|
  ऊपर आपने जाना Custard Apple Benefits in Hindi. आप भी सीताफल के सेवन से उपरोक्त लाभ पा सकते है| लेकिन इसे संतुलित मात्रा में ही खाये| सीताफल को अधिक मात्रा में सेवन करने से ठंड लगकर बुखार आ जाता है व अत्यधिक खाने से व्यक्ति बीमार हो जाता है। जुएं या लीखें मारने के लिए जब आप इसके बीज का चूर्ण सिर में भरते है तो ध्यान रखे यह आँख में ना चला जाये|
Subscribe to