सिरदर्द दूर करने में सहायक है चमेली के फूल, जानिए और भी कई फायदे

सिरदर्द दूर करने में सहायक है चमेली के फूल, जानिए और भी कई फायदे

चमेली का फूल एक सुगंन्धित फूल है। इसे अंग्रेजी में जास्मीन कहा जाता है| इसके फूलों की खुशबू सभी के मन को प्रसन्न कर लेती है| यदि आप भारत में रहते है तो इस फूल के बारे में अवश्य जानते होंगे, यह सारे भारत में पाया जाता है। दरहसल चमेली का फूल झाड़ी या बेल जाति से संबंधित है और इसकी लगभग 200 प्रजातिया पाई जाती हैं।

चमेली फूल का नाम नाम पारसी शब्द "यासमीन" से बना है, जिसका अर्थ होता है "प्रभु की देन"। चमेली की बेल को लोग घरों और बगीचों में लगाना बहुत पसंद करते है| वैसे तो यह पुरे भारत देश में लगाया जाता है पर उत्तर प्रदेश के फर्रूख़ाबाद, जौनपुर, और गाजीपुर ज़िले में इसे विशेष तौर पर अधिक मात्रा में उगाया जाता है।

इसमें इतनी खुशबू होती है की इसकी बेल के तरफ सबका धयान चले जाता है| यही वजह है की सभी लोग इस फूल को पहचानते हैं। आपने भले ही इसे एक सुन्दर और खुशबूदार फूल के तरह ही देखा होगा लेकिन चमेली के फूल का उपयोग आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद है| चमेली के फूल, पत्ते और जड़ तीनों ही चीज़े औषधीय कार्यों में उपयोग में ली जाती है| यही नहीं इसके फूलों से तेल और इत्र का निर्माण भी किया जाता है। इस फूल के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए पढ़े Chameli in Hindi.
 

Chameli in Hindi: जानिए चमेली के फूल और तेल के लाभ

 

Chameli in Hindi

  चमेली की खुशबू मन को जितनी मोहित करती है उससे कहीं ज्यादा यह स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है| चमेली के फूल सफेद और पीले रंग के होते हैं। वही उसका स्वाद तीखा होता है| इसकी प्रकृति ठंडी होती है। इस पौधे के फूल ही नहीं इसकी पत्तियों में भी कई तरह के औषधीय गुण विद्यमान होते हैं। यह आपके दांत, मुंह, त्वचा और आँखों के रोगों में फायदा पहुंचाती है। आइये हम जानते है इसके और भी कई फायदे:-  

अरोमाथेरेपी में सहायक

चमेली का फूल आपको आरामदायक महसूस करवाने में भी मदद कर सकता है| दरहसल यह आपकी मांशपेशियों और तंत्रिकाओं को शांत करने में सहायक है| इसका प्रयोग करने के लिए चमेली के तेल में सबसे पहले नारियल का तेल मिलाये और फिर शरीर पर इस तेल से मसाज करें। इससे आपके शरीर को आराम मिलता है इसी कारणवश इसे अरोमाथेरेपी के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।  

बेहतरीन स्प्रे

यदि आपके शरीर से बहुत दुर्गंध आती है, तो लोग आपसे दूर भागते है| शरीर की दुर्गन्ध भगाने के लिए चमेली के फूल आपकी मदद कर सकते है| आप घर पर भी जैस्मिन स्‍प्रे बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है| इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक स्‍प्रे बोतल लेकर उसमें पानी डालें। फिर इस पानी में चमेली के तेल का एक चम्म्च डाले| अब बोतल को अच्‍छे से हिला लें ताकि मिश्रण मिल जाये। और इन आसान स्टेप्स में ही आपका स्प्रे इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।  

बालों के लिए फायदेमंद

आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन चमेली का फूल बालों को कंडीशन करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है| इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले चमेली के फूलों को कुछ घंटों के लिए गर्म पानी में भिगों कर रख दे। फिर पानी को अपने आप कमरे के तापमान में ठंडा होने दें। फिर अपने बालों को धोए और धोने के बाद इसे इस पानी से धो लें। जिन लोगो के बाल घुंघराले हैं तो चाहे तो इस मिश्रण में चमेली का तेल भी मिला सकते है|  

आप यह भी पढ़ सकते है:- वजन घटाने से लेकर दिल के उपचार तक, गुलाब के फूल के अचूक फायदे

 

सेक्स लाइफ के लिए फायदेमंद

चमेली का तेल भावनात्मक रूप से जगाने वाला उत्तम तेल है| यह व्यक्ति के आत्मविश्वास को बढ़ाता है और यौन भावना को बल देने में मदद करता है| दरहसल चमेली का तेल मानव इंद्रियों पर शक्तिशाली वासनोत्तेजक प्रभाव डालता है| इसलिए ही इसे कामोत्तेजक तेल माना जाता है। इस तेल से शरीर पर मसाज करने से शरीर में ऊर्जा का संचार तेज होता है।  

Jasmine Benefits in Hindi: अन्य फायदे इन्हे भी जानिए

  1. यदि पेट में कीड़े हो गए है तो चमेली के पत्तो को पीसकर पिए| इससे पेट के कीड़े निकल जाते है|
  2. चर्म रोग होने पर भी चमेली के पत्तो का तेल लगाने से फायदा पहुंचता है|
  3. यदि मुंह में छाले हो रहे है तो इसकी पत्तियां धीरे-धीरे चबाइए, सारे छाले समाप्त हो जाएंगे।
  4. सिर दर्द होने पर यदि चमेली के फूलों का लेप बनाकर सिर पर लगाया जाये तो इससे सिरदर्द खत्म हो जाता है।
  5. पैरों में बिवाई होने पर यदि चमेली के पत्तो का रस फटी एडि़यों में लगाया जाये तो बिवाई ठीक हो जाती है।
  6. यदि गैस या अपच के कारण उल्‍टी हो रही हो तो 10 ग्राम सफेद चमेली के पत्तो के रस को 2 ग्राम कालीमिर्च के चूर्ण में मिलाकर चाटने से उल्‍टी आना बंद हो जाती है
  7. आंखों में दर्द होने पर आंखों को बंद करके चमेली के फूलों का लेप लगाने से दर्द ठीक हो जाता है| इसके अतिरिक्त मसूड़ों में यदि दर्द हो तो चमेली के पत्तो का काढ़ा बनाकर गरारा करने से दर्द ठीक हो जाता है|
  8. चमेली के फूलों का अर्क को चेहरे पर लगाने से चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है। चमेली के फूल में ऐसे कई गुण होते हैं जो आपकी त्वचा को मॉश्‍चराइज रखने में मदद करते है। लेकिन चमेली के फूल का उपयोग सीधे अपनी त्वचा पर नहीं करना चाहिए। इसके लिए चमेली के अर्क वाले क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करे|
  ऊपर आपने जाना Chameli in Hindi. चमेली कई तरह से फायदेमंद है और इसे अधिकतर लोगों के सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए दवा के रूप में इसका सेवन करने से पहले किसी चिकित्सक की सलाह जरूर ले|
Subscribe to