व्यायाम की मदद से घटाएं अपना वजन

व्यायाम की मदद से घटाएं अपना वजन

वजन का बढ़ना आजकल एक आम समस्या है। हम सभी जानते है की इसके पीछे का कारण आजकल की गलत जीवनशैली है। अपने बढे हुए वजन को लेकर लोग कुछ ज्यादा ही परेशान रहते हैं खासतौर पर महिलाएं। और ऐसा हो भी क्यों ना बढ़ता वजन ना केवल आपको अनाकर्षक बनाता है बल्कि अपने साथ कई बीमारिया भी लेकर आता है।

इस वजन को कम करने के लिए सब कोशिश भी बहुत करते हैं, लेकिन हमारी यह कोशिश अकसर नाकामयाब ही रहती है। इसके पीछे की मुख्य वजह सिर्फ एक है। वजन घटाने का नाम आते ही लोग खाना पीना ही छोड़ देते है। इससे उनका वजन तो घटता नहीं बल्कि एक दम से सब छोड़ देने के कारण लोग बीमार जरूर पड़ जाते है।

कुछ केसेस में डाइटिंग फायदेमंद भी साबित हो जाती है, लोगो का वजन घट जाता है लेकिन जैसे की वो अपने पुराने खान पान पर आते है सारी मेहनत बेकार चली जाती है। लेकिन हम आपको बताना चाहते है की वजन का घटना भूखे रहने से नहीं बल्कि अपने शरीर की कैलोरीज को जलाकर होता है। इसके लिए आपको व्यायाम की जरुरत है तो आइये जानते है Weight Loss Exercise in Hindi.

Weight Loss Exercise in Hindi: वजन घटाने के लिए फायदेमंद व्यायाम

 

Weight Loss Exercise in Hindi

आजकल लोगो की दिनचर्या बहुत ही व्यस्त है लेकिन भले ही व्यस्तता कितनी भी हों लेकिन यह आवश्यक है कि व्यायाम के लिए नियमित तौर पर समय निकाला जाये। यदि आप वास्तव में वजन घटाना चाहते है तो आपको इसे करना ही होगा। व्यायाम के साथ साथ बाजार तक जाने के लिए ड्राइविंग की बजाये पैदल चलना, ऑफिस में लिफ्ट की बजाय सिडियो का इस्तेमाल जैसी छोटी चीजें भी आपका Weight Loss में योगदान देती हैं।

कार्डियो प्रशिक्षण

यदि आप खुद को मोटा देख कर परेशान हो चुके है और अपना वजन कम करना चाहते हैं। तो आपको कार्डियो एक्सरसाइज करनी चाहिए। कार्डियो एक्सरसाइज करके आप शरीर की चर्बी को आधे से भी कम कर सकते है। लेकिन कार्डियो करने के लिए आपके पेट की मसल्स को मजबूत करना भी जरूरी होता है।

कुछ अध्ययनो से पता चला है कि ऐब्स के लिए साइकिल चलाना सबसे बेहतर है। शोध यह भी बताते हैं कि जमकर कार्डियो ट्रेनिंग करने से अच्छी फीजीक के साथ पेट का फैट काफी तेजी से कम होता है। इससे दिल और शरीर तंदरुस्त रहेगा।

साइकिल चलाये

हमने ऊपर ही बात करी की साइकिल चलाना उत्कृष्ट कार्डियो व्यायाम है। दरहसल साइकिल चलाना एक ही समय में शरीर को मज़बूती प्रदान करता है साथ ही साथ कैलोरी को जलाने में भी मददगार है। इसे आप घर और बाहर दोनों जगह कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की आज से ही इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना लीजिए।

आप यह भी पढ़ सकते है:- तेजी से वजन घटाने के लिए प्रभावी वेट लॉस डाइट प्लान

 

उटकासन

जब हमारे शरीर का वजन बढ़ता है तो सबसे ज्यादा चर्बी हमारे हिप्स और जांघों पर दिखाई देती है। उटकासन की मदद से आप इसे दूर कर सकते है। इसे करने के लिए आपको काफी धैर्य और सहनशक्ति की ज़रूरत पड़ती है। हो भी सकता है इस आसन को करते हुए शुरूआत में दर्द हो। लेकिन नियमित रूप से करने पर इसका असर आपको दिखने लगेगा।

इसे करने के लिए सर्वप्रथम आप अपने दोनों पैरों पर सीधे खड़े हो जाएं। इसके पश्चात सांस अंदर की ओर ले। अब अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। अब अपने घुटनों को मोड़ें और सांस छोड़ें। शुरुआत में इसे केवल दस बार करें और फिर बाद में धीरे-धीरे इसकी संख्‍या बढ़ाएं। वजन घटाने वाले अन्य योग आसनो के बारे में जानने के लिए पढ़े Yoga for Weight Loss in Hindi.

वेट ट्रेनिंग

जो लोग जल्द से जल्द वेट लॉस करना चाहते है उन्हें वेट ट्रेनिंग लेना चाहिए। इस ट्रेनिंग के दौरान किए गए पुश-अप, स्ट्रेचिंग, लेग प्रेस, डेड लिफ्ट, लेग एक्सटेंशन आदि एक्सरसाइज बहुत कारगर हैं। दरहसल वेट ट्रेनिंग के बाद स्ट्रेचिंग खुली मांसपेशियों को सुंदर और सुडौल बनाने में मददगार साबित होती है।

इसी के साथ साथ आपको कम्पाउंड एक्सरसाइज करना होता है जिसमें एक से अधिक जोडमें पर ध्यान दिया जाता है। साथ ही आप आप पावर योगा के सेशन भी ले सकती हैं। एक बार में 20 मिनट तक आप वेट ट्रेनिंग कर सकती हैं।

सिर्फ चलना भी फायदेमंद

यदि आपसे कोई कठिन व्यायाम नहीं हो पाता है तो हर दो घंटे पर आप पांच मिनट की सैर करें। लेकिन हां आपको तेज कदमों से चलना है। नियमित आधे घंटे की सैर की जगह 45 मिनट की सैर करें। रोज आधे घंटे की सैर से जहां बढ़ते वजन पर नियंत्रण लगेगा, वहीं 45 मिनट की सैर से आप रोज 300 कैलोरी तक अधिक खर्च कर पाएंगी।

ऊपर आपने जाना Weight Loss Exercise in Hindi. वजन घटाने के लिए अपने प्रेरणा स्रोत और लक्ष्य को पहचानें। खुद को भूखा रखने की कोशिश ना करे। व्यायाम के साथ साथ संतुलित खान पान रखे| ध्यान रहे कि स्वस्थ वजन घटाने के लिए प्रयास और स्थिरता की आवश्यकता होती है|

Subscribe to