रोजाना छाछ पीने से घटता है वजन, जानें अन्य फायदे

रोजाना छाछ पीने से घटता है वजन, जानें अन्य फायदे

गर्मी के दिनों में दूध से बने पदार्थो का सेवन करना फायदेमंद होता है| दूध शरीर की गर्मी दूर कर इसे ठंडक देता है| इसलिए इन दिनों लोग दही, छाछ, पनीर आदि का भरपूर सेवन करते है| वैसे तो दूध से बनने वाले सभी पदार्थ हमारे शरीर के लिए लाभप्रद होते है लेकिन उन सब में सबसे ज्यादा फायदेमंद छाछ होता है|

दरहसल दूध से बने अन्य पदार्थ जैसे की पनीर, घी आदि हमारे शरीर के लिए वसा की कमी को पूरा करते है| लेकिन जैसा की हम सभी जानते है की आजकल की जीवनशैली में हमारे पास व्यायाम के लिए समय नहीं है जिसके कारण इन चीज़ो से प्राप्त हुए वसा की खपत हमारा शरीर नहीं कर पाता है, जिसके चलते मोटापे की समस्या जन्म लेती है|

लेकिन यदि हम छाछ की बात करें तो यह आसानी से पच जाती है और इससे शरीर का मोटापा भी कम होता है| यदि आप गर्मियों के दिनों में कोल्ड ड्रिंक आदि पेय पीना पसंद करते है तो इसके बजाय छाछ पीना शुरू कर दे| इसे पिने से आपको गर्मी से भी राहत मिलेगी और कई सारे फायदे भी मिलेंगे| आइये जानते है Buttermilk Benefits in Hindi.
 

Buttermilk Benefits in Hindi: छाछ के आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ

 

Buttermilk Benefits in Hindi

 

पेट से जुडी समस्याए दूर करे

छाछ का सेवन आपके पेट के लिए किसी रामबाण औषधि से कम नहीं है| इससे पेट की कई तरह की समस्याओं से निजात मिलती है| जैसे पेट में भारीपन, अपच, जलन, गैस बनना आदि| इन सभी परेशानियों को दूर करने के लिए भोजन के साथ छाछ लेना चाहिए| इसे लेने से भोजन भी पतला हो जाता है और यह हमे अधिक खाने से भी रोकती है|  

वजन कम करने में फायदेमंद

छाछ का सेवन वजन घटाने में भी उपयोगी है| आयुर्वेद में भी छाछ को इंसान के शरीर के लिए बेहद उपयोगी बताया गया है। दरहसल छाछ प्रो-बायोटिक होती है और इससे पेट के कीड़े दूर हो जाते है| कुछ वैज्ञानिकों का कहना है की आंतों के कीड़े और वजन का संबंध एक दूसरे से होता है। पेट में कीड़े होने पर इंसान का वजन बढ़ने लगता है|

छांछ में मौजूद गुणों से पेट के अंदर के कीडे़ नष्ट हो जाते हैं जिससे शरीर का वजन घटने लगता है। जब पेट में कीड़े हो जाते है तब पेट में हल्का दर्द, दुर्बलता, छीकें आना आदि लक्षण दिखाई देते है|
 

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाये

रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने के कारण हमारा शरीर बड़ी आसानी से बीमारी के चपेट में आ जाता है| छाछ के सेवन से आप अपने प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत कर सकते है| इसमें हेल्‍दी बैक्‍टीरिया, कार्बोहाइड्रेट्स और लैक्‍टोस मौजूद होता है जो शरीर में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार है| आप कोई भी Buttermilk Recipe ट्राई कर सकते है|

गर्मियों में पेट की सफाई के लिए छाछ में पुदीना मिलाकर पिए| इससे शरीर के सभी विषैले तत्व बाहर निकल जाते है| यदि किसी को कब्ज की शिकायत बनी रहती हो तो अजवाइन मिलाकर छाछ पीएं।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- समर ड्रिंक रेसिपी – जानिए पंजाबी और केसरिया लस्सी बनाने की विधि

 

पोषक तत्वों से भरपूर

छाछ में विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन ए पाया जाता हैं| यह सभी विटामिन शरीर को पोषण देते है और उनकी जरूरतों को पूरा करते है। छाछ के सेवन से शरीर में मिनरल्स की कमी पूरी हो जाती है। यह स्वस्थ पोषक तत्वों जैसे लोहा, जस्ता, फास्फोरस और पोटेशियम से भी भरपूर होता है|  

पानी की कमी दूर करे

गर्मी की वजह से डीहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है इसलिये ऐसे में आपको छाछ का सेवन करना चाहिये। इससे कब्ज की समस्या भी दूर होती है। इसके अतिरिक्त यदि आपको एसिडिटी, सीना जलना या पेट से जुडी़ कोई अन्य समस्या भी हो तो छाछ पीजिये क्योंकि यह आसानी से हजम भी हो जाता है।  

Buttermilk Benefits for Health: अन्य फायदे इन्हे भी जानिए

  1. भोजन करने के बाद छाछ पीने से शरीर में ताकत आती है और शरीर की दुर्बलता को दूर करती  है।
  2. लगातार हिचकी चलने पर छाछ में एक चम्मच सौंठ डालकर सेवन करें।
  3. यदि आप डाइटिंग कर रहे हैं तो रोज़ एक गिलास मट्ठा पिए। यह लो कैलोरी और फैट में कम होता है। शरीर में खुजली होने पर अमलतास के पत्ते छाछ में पीस लें और शरीर पर मलें। कुछ देर बाद स्नान करें। खुजली होना बंद हो जाएगी|
  4. Buttermilk for Skin भी फायदेमंद है| छाछ में आटा मिलाकर लेप करने से झुर्रियाँ होना बंद हो जाती है और यदि किसी को मुंहासे की समस्या हो तो गुलाब की जड़ को मट्ठे में पीसकर मुंह पर लगाए|
  5. अत्यधिक मानसिक तनाव होने पर छाछ पीना लाभकारी होता है। यदि किसी को उच्च रक्तचाप की समस्या हो तो गिलोय का चूर्ण छाछ के साथ लेना चाहिए।
  ऊपर आपने जाना Buttermilk Benefits in Hindi. यदि आप भी उपरोक्त लाभ चाहते है तो छाछ का सेवन जरूर करे|
Subscribe to