प्राकृतिक तरीको से चेहरे को दमकाने के लिए अपनाइये ये ब्यूटी टिप्स

प्राकृतिक तरीको से चेहरे को दमकाने के लिए अपनाइये ये ब्यूटी टिप्स

दिवाली के 5 दिन के त्यौहार आज से शुरू हो गए है| त्यौहारो पर हर कोई सुन्दर दिखना चाहता है|  सुन्दर दिखने के लिए निखरी हुई त्वचा ही आपकी सबसे ज्यादा मदद करती है| अगर आपके नैन नक्षे कितने भी अच्छे हो लेकिन आपकी त्वचा बेजान और रूखी हो तो आपका पूरा लुक चला जाता है|

वैसे तो मेकअप के जरिये भी आप सुन्दर लग सकते है| लेकिन यह सुंदरता कुछ घंटो की होती है| इसलिए कुदरती तौर पर स्वस्थ त्वचा होना ही सुंदरता का सबसे बड़ा पैमाना है| कुछ लोगो की त्वचा इतनी साफ और निखरी होती है कि उन्‍हें देखने वाले लोग देखते ही रह जाते है|

सब सोचते है की ये त्‍वचा उन्हें जरूर विरासत में ही मिली होगी| लेकिन हम आपको बतादे की ऐसा बिलकुल भी नहीं है| आप भी अपनी त्वचा का ख्याल रखकर अपनी त्‍वचा चमकदार बना सकती है बसर्ते उस पर ध्यान दिया जाए तो।

आज हम आपको कुछ ऐसे तरीको के बारे में बता रहे है, जिसकी मदद से आप इस दिवाली पर बिना ज्यादा पैसा खर्च किये घर पर ही साफ़-सुथरी और दमकती त्वचा पा सकते हैं। और इसके लिए आपको किसी कीमती लोशन या क्रीम का प्रयोग नहीं करना है और ना ही ब्यूटी पार्लर के चक्कर काटना है| यहां दिए गए उपायों का आजमाकर आप अपनी दमकती त्वचा की चाहत पूरी कर सकते है| यहाँ पढ़िए Natural Skin Care Tips in Hindi, प्राकृतिक तरीको से चेहरे को दमकाने के तरीके|
 

Natural Skin Care Tips in Hindi: इन् तरीको से पाये दमकती त्वचा

 

Natural Skin Care Tips in Hindi

 

स्क्रब से हटाये त्वचा के डेड सेल

अच्छी त्वचा पाने के लिए सबसे पहले तो त्वचा की मृत कोशिकाओ को हटाना जरुरी है| त्वचा से मृत कोशिकाओ को दूर करने के लिए चीनी से बना स्‍क्रब बेहतर विकल्प है| बस एक कटोरी में थोड़ी चीनी, गुलाब की पंखुडियां, दो चम्मच निम्बू का रस तथा कुछ बूंद शहद मिलाये। फिर इस मिश्रण से अपने चेहरे को स्‍क्रब करें। 10 से 15 मिनट करने के बाद साफ़ पानी से चेहरे को धो ले|

नमी दिलाये दूध

चेहरे को स्क्रब करने के बाद त्वचा रूखी हो जाती है| Face Care Tips in Hindi के अनुसार त्वचा को नमी दिलाने के लिए दूध सबसे बेहतर विकल्प है| बस एक चम्मच दूध में थोड़ी सी हल्दी और शहद की कुछ बुँदे डाले| फिर इस मिश्रण से चेहरे व गर्दन पर 15 मिनट तक मसाज करे। और ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह प्रयोग करने से त्वचा कोमल, चिकनी और गोरी होती है|

कालापन दूर करने के लिए बेसन -हल्दी का लेप

धूप में रहने के कारण हमारी त्वचा झुलस जाती है और काली पड़ जाती है। त्वचा को वापिस पहले जैसा बनाने के लिए दही, हल्दी और बेसन का लेप बनाकर पूरे शरीर पर लगाएं। थोड़े समय रखने के बाद स्नान कर लें। इस लेप से त्वचा की खिलती है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- दिवाली पर खास दिखने के लिए अजमाए यह मेकअप टिप्स
 

तेलीय त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी

तेलीय त्वचा के लिए भी Oily Skin Care Tips है| जिन लोगो की त्वचा ऑयली होती है वो ऊपर दिए गए फेस पैक का इस्तेमाल ना करे| ऐसी त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी उपयोगी होती है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर जमी गन्दगी और तेल को साफ़ करती है और आपकी त्वचा को सौम्य बनाने में मदद करती है|

इसका पेक बनाने के लिए मुट्ठीभर मुल्तानी मिट्टी लीजिये और सादे पानी में मिलाकर अपनी त्वचा पर लगाएं। 10 -15 मिनट रखने के बाद पानी से धो लें। मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए भी यह अच्छा उपाय है|

Beauty Skin Care Tips in Hindi -अन्य तरीके इन्हे भी जाने

बस ऊपर दिए गए तरीको को फॉलो कीजिये। इन् तरीको से दिवाली के पांचो दिन आप खूबसूरत लगेगी| इसके अलावा इन् तरीको को हमेशा अपनाकर आप की त्वचा और भी अधिक स्वस्थ बनेगी|
  1. चेहरे पर केवल ऊपरी तरफ से मेहनत करते रहने पर आपका काम नहीं बन पायेगा| आपका अंदर से तरोताजा होना भी जरुरी है| इसके लिए खूब सारा पानी पीजिये| इससे शरीर से गंदगी बाहर निकलती है और बॉडी में नए सेल्‍स का विकास होता है| पानी के अलावा आप हर दिन दो गिलास संतरे का जूस भी पिए तो और भी अच्छा है इससे स्‍किन में पोषण पहुंचेगा और स्‍किन ग्‍लो करने लगेगी|
  2. त्यौहार के समय आप काम कर के थक जाते है| आराम ना होने की वजह से भी चेहरा अच्छा नहीं दिखाई देता है| इसलिए चेहरे को चमकदार बनाने के लिए अच्‍छी नींद लें| कोशिस करे की कम से कम 7 घंटे की नींद हो पाये| आंखों के नीचे डार्क सर्कल को दूर करने के लिये अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल करे। एक बात का ख्याल रहे की क्रीम अच्‍छी क्‍वालिटी की होनी चाहिये। बस ऊपर दी गए सारे प्राकृतिक Skin Care Tips in Hindi को अपनाये और लगे हर मोको पर खूबसूरत|
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to