ऑनलाइन डेटिंग करते वक्त इन् बातो का रखे ख्याल

ऑनलाइन डेटिंग करते वक्त इन् बातो का रखे ख्याल

बदलते समय के साथ बहुत कुछ बदल गया है| आज के वक्त में पूरी दुनिया ऑनलाइन हो गई है| आजकल इंटरनेट का इस्तेमाल सिर्फ शॉपिंग, टिकट बुकिंग और सोशल नेटवर्किंग के जरिये दोस्त बनाने तक नहीं रह गया है| अब तो लोग अपना प्यार भी इंटरनेट पर तलाशने लग गए है|

पहले ऑनलाइन डेटिंग का प्रचलन सिर्फ विदेशो में था| लेकिन अब हमारे देश में लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये खुद के लिए गर्ल-फ्रेंड और ब्वॉय फ्रेंड ढूंढने लगे है| पहले दो लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर मिलते है| फिर धीरे धीरे बाद एक-दूसरे को पसंद करने लगते हैं और प्रेम संबंध को स्वीकार लेते हैं। लेकिन जितना अच्छा यह सुनने में लग रहा है, असल जिंदगी में भी क्या यह इतना ही आसान है?

जरुरी नहीं है की जैसा आपको दिख रहा है वो हकीकत ही हो| हो भी सकता है की ऑनलाइन डेटिंग के जरिये कोई आपको नुकसान पंहुचा दे| कितने बार हमें यह सुनने को मिलता है की ऑनलाइन डेटिंग के जरिये लोगो को नुकसान हुआ है| किसी का दिल टुटा है, तो किसी ने सामने वाले अजनबी इंसान पर भरोसा करके अपने पैसो का भी नुकसान कर दिया है|

इसलिए ऑनलाइन मिले लोगों पर भरोसा करने और उन्‍हें पहचानने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी बेहद जरुरी है| इस लेख में हम आपको Online Dating Advice in Hindi, ऑनलाइन बातचीत के दौरान ध्यान देने वाली बातो के बारे में बताएंगे|
 

Online Dating Tips: क्या करे और क्या नहीं

 

Online Dating Advice in Hindi

 

पूरी जानकारी देने से बचे

जब भी ऑनलाइन डेटिंग की बात आती है तो सबसे अहम जो बात रखती है वो है प्रोफाइल। आजकल के लड़के - लड़कियों की एक गलत आदत होती है की वो अपनी प्रोफाइल को कूल बताने के लिए अपनी प्राइवेट इनफार्मेशन जैसे की घर का पता, फ़ोन नंबर आदि शेयर कर देते है| कभी कबार ऐसा होता है की आप प्रोफाइल पर सही इनफार्मेशन नहीं भी देते है, लेकिन सामने वाले से इम्प्रेस होते ही आप अपनी इनफार्मेशन देने से बिलकुल नहीं सोचते| ऐसी गलती करने से बचे| कही कोई आपका फायदा न उठा ले, इसलिए अपनी जॉब के बारे में, माता पिता के बारे में, घर का पता आदि बताने से जितना हो सके बचे|

बातों का सिलसिला दायरे में रखें

हम भले ही अच्छा पार्टनर ढूंढने के लिए Online Dating Sites का इस्तेमाल कर रहे हो| जरुरी नहीं है की सामने वाला इंसान का भी यही उद्देश्य है| इसलिए जब भी आप किसी से फर्स्ट टाइम चैट करे तो आपकी बाते एक सिमित दायरे में ही होना चाहिए| अगर आप लड़की हे तो फालतू की गॉसिप से बचे| और सामने वाला लड़का भी कोई गलत बाते करे तो उसे तुरंत टोकड़े|

सामने वाले के प्यार में ना पड़े

कुछ लोगो को सामने वालो को इम्प्रेस करना बहुत आसान होता है| और कुछ लोग इम्प्रेस होकर जल्दी प्यार में पड़ जाते है| तो यह जान लें कि ऑनलाइन डेटिंग में मिले रिश्‍ते को बिल्‍कुल भी गंभीरता से न लें क्‍योंकि यह आपकी असली दुनिया नहीं है। कुछ लोग खुद को जैसा प्रदर्शित करते हैं वे वास्तविक जीवन में वैसे नहीं होते। अगर आपको किसी से अटैचमेंट हो भी गया है तो पहले उस इंसान की पूरी जानकारी पता करे, फिर ही रिश्ते को आगे बढ़ाने की सोचे|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- आपकी गर्लफ्रेंड का दिल जितने के आसान तरीके
 

मिलने के लिए सार्वजनिक स्थानो का चयन 

यदि आपको किसी से बात करके अच्छा लगा है और आप उससे मिलने का प्लान बना रही है तो किसी भी एकांत स्थल पर कभी न मिलें। यदि मिलना हो तो हमेशा किसी सार्वजनिक स्थान का ही चयन करें। अच्‍छा होगा कि आप अपने किसी मित्र को भी साथ ले जाएं। और एक बात का ख्याल रखे की , इस मामले में जल्‍दबाजी ना ही करें तो ही अच्छा है| अगर सामने वाला इंसान आप पर मिलने का दबाव ज्यादा बना रहा हो तो फिर आपका ना मिलने जाना ही बेहतर है| हो भी सकता है कोई आपको नुकसान पहुचना चाह रहा हो|

ना करे अंगप्रदर्शन

क्या आप असली लाइफ में डेटिंग के दौरान पहली मुलकात पर बहुत छोटे कपड़ो में जाते है| तो ऑनलाइन डेटिंग पर भी आप को ऐसा करने के बारे में नहीं सोचना चाहिए। भले ही आपका फिगर बहुत ही आकर्षित हो, लेकिन आपका ऐसा करना सामने वालो को बहुत अज़ीब लगेगा| आर अगर आप किसी गलत व्यक्ति से बात कर रहे है तो वो आपके इस लुक का फायदा भी उठा सकता है| इसलिए जब भी ऑनलाइन बात करे तो पुरे कपडे पहन कर करे|

अन्य बाते इन्हे भी जाने

  1. कई बार लडकिया ज्‍यादा लाइक और कम्‍मेंट के चक्‍कर में अपनी प्रोफाइल पर हॉट पिक लगा देती हैं| ऐसा करने से बचे कई  लोग इनका भी दुरुपयोग कर सकते हैं।
  2. कुछ लोग मेट्रीमोनियल साइट से अपने जीवन साथी की तलाश करते है| लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो शादी के बहाने लड़कियों को अपने जाल में फंसाते हैं। इसलिए अपनी जिंदगी का इतना बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छे से जाँच परख करे|
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to