स्वास्थप्रद गुणो से भरपूर है लहसुन - जाने इसके बेमिसाल फायदे

स्वास्थप्रद गुणो से भरपूर है लहसुन - जाने इसके बेमिसाल फायदे

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए हमेशा से लहसुन का उपयोग होता आ रहा है| चाहे कोई सब्जी हो या दाल, लहसुन के बिना हर खाने का स्वाद अधूरा है| पर क्या आप जानते है हर घर में उपयोग होने वाला लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि इसे खाने से आपको कई लाभ भी मिलते है| हम भले ही इसके तेज स्वाद से खाने का जायका बढ़ाने के लिए लहसुन का प्रयोग करते हो, लेकिन इसका सेवन हमारे शरीर को कई तरह के लाभ भी पहुँचाता है|

अगर आप मधुमेह के मरीज हों या फिर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा हो, दोनों में ही लहसुन आपका फायदा करेगा| यह केवल आपको शारारिक फायदे ही नहीं देता बल्कि त्‍वचा रोग को भी ठीक करता है। इसे हर मौसम में खाया जा सकता है, लेकिन सर्दी के मुकाबले गर्मी में इसका सेवन थोड़ा कम करना चाहिए|

लहसुन के इतने गुणों के कारण आयुर्वेद में भी इसका बहुत महत्व है। आजकल तो एलोपेथी चिकित्सक भी आपको डाइट में लहसुन का सेवन करने को कहते है| आइए जानें क्या हैं Garlic Benefits in Hindi, लहसुन खाने के फायदे।
 

Garlic Benefits: लहसुन से पाये स्वास्थ्य और सौंदर्य लाभ

 

Garlic Benefits in Hindi

 

शारारिक फायदे:-

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये

लहसुन हमारे शरीर क़ी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है| इसके नियमित सेवन से कई बीमारियो में फायदा पहुचता है| आप भोजन में किसी भी तरह इसका सेवन कर सकते है यह हर तरीके से शरीर के लिए फायदेमंद होता है| लहसुन दमा के इलाज में भी फायदेमंद होता है। इसके लिए लहसुन क़ी कलीयों को पानी में मुलायम होने तक उबाले| इसके बाद इस उबले पानी में सिरका मिला दें और थोडी मात्रा में शक्कर मिलकर सीरप की तरह बना लें| इस मिश्रण का हर रोज सेवन करने दमा के रोगियों को लाभ मिलता है|  इसके अलावा लहसुन के फायदे अनगिनत है|

गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भावस्था के दौरान लहसुन का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है| यह मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। यह गर्भ के भीतर शिशु के वजन को बढ़ाने में मदद करता है|

कैंसर से बचाये

यदि आप नियमित तौर पर लहसुन खाते है तो आप कैंसर जैसी बीमारीयों से दूर ही रहोगे। लहसुन आपके शरीर में एंटी ऑक्सीडेंट को रिलीज करते है। कुछ शोधो में यह बात सामने आई है की लहसुन आपके शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं। चिकित्सिक भी कोलोक्टोरल, ब्रेस्ट, पैनिक्रयाज, और प्रोस्टेट कैंसर में लहसुन की कच्ची कालिया खाने की सलाह देते हैं।

बैड कोलेस्ट्रॉल घटाए

लहसुन के नियमित सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है| इसमें मौजूद तत्व शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं जिनसे बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में आसानी होती है। जिन लोगो को हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप जैसी समस्या हो उन्हें प्रतिदिन खाली पेट कम से कम लहसुन की दो कच्ची कलिया जरूर खाना चाहिए। दरहसल लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो हाई बीपी को सामान्य करने में मददगार है। इससे आपका दिल भी हमेशा फिट रहता है।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- हरी चाय (ग्रीन टी) पिने के इतने फायदे नहीं जानते होंगे आप
 

सौंदर्य फायदे:-

Lahsun Benefits in Hindi में चेहरे की सुंदरता बढ़ाना भी शामिल है| यह ऐसा आहार है जो कि आपकी त्वचा और बालो, दोनों के लिए बेहद फायदेमंद है|

दाग धब्बे हटाये

अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे या फिर तिल हैं तो उस जगह पर लहसुन लगाया करें। इसको रोज लगाने से आपकी त्वचा धीरे धीरे साफ हो जाएगी| इसमें एंटी बैक्‍टीरियल गुणों की वजह से यह खुजली को भी ठीक करता है।

मुंहासे दूर करने में फायदेमंद

लहसुन के रस को अपने मुहांसो पर लगाकर आप इसे भी दूर कर सकती है| अगर आपके शरीर पर भी स्‍ट्रेच मार्क पड़ गए हैं तो भी लहसुन आपके लिए फायदेमंद है|

अन्य लाभ इन्हे भी जाने

  1. लहसुन ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है, खून को पतला करता है और रक्त प्रवाह सुचारू करता है। इसलिए यह उन लोगो के लिए भी फायदेमंद है जिनका खून गाढ़ा है|
  2. लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक तत्व हाई बीपी को सामान्य करने में मददगार है। इसलिए उच्च रक्तचाप के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए|
  3. लहसुन के नियमित सेवन से किसी भी प्रकार के संक्रमण का प्रभाव शरीर को तुरंत नहीं होता। इससे शरीर में  फैगोसाइट्स, लिंफोसाइट्स,  टी-सेल्स आदि प्रतिरोधी तत्व बढ़ते हैं और शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ जाती है।
  4. आप शायद नहीं जानते होंगे तो हम आपको बता दे की लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में भी आराम मिलता है। इसके लिए लहसुन को लौंग के साथ पीसकर दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगाने से दर्द से तुरंत ही राहत मिलती है।
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to