सौंदर्यवर्धक है पपीता - जानिए त्वचा के लिए इससे मिलने वाले फायदे

सौंदर्यवर्धक है पपीता - जानिए त्वचा के लिए इससे मिलने वाले फायदे

आजकल सुन्दर दिखना हर लड़की की चाहत होती है| सुन्दर दिखने के लिए त्वचा का स्वस्थ होना बहुत जरुरी है| त्वचा में चमक लाने और उसे जंवा बनाये रखने के लिए लडकिया क्या कुछ नहीं करती है| जैसे की क्लींजिंग, फेशियल, टोनिंग आदि| लेकिन इस तरह तो आपको बार बार ब्यूटी पारलर में पैसे बहाना पढ़ते है|

अब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है| आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताएँगे जिससे आप आसानी से अपने सौंदर्य को निखार सकती है| दरहसल पपीते से आप भी अपने चेहरे की सुंदरता को निखार सकते है| यह एक ऐसा फल है जो आपको स्वस्थ्य के साथ साथ सौंदर्य लाभ भी देता है| और पपीते की मदद से अपने चेहरे का ख्याल रखने पर ना आपके ज्यादा पैसे खर्च होंगे ना ही चेहरे पर किसी साइड इफ़ेक्ट होने का डर बना रहेगा|

पपीते के इस्तेमाल से आप चेहरे पर प्राकृतिक रूप से निखार ल सकती है। इसमें विटामिन ए और सी की मात्रा भरपूर होती है। यह चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ त्वचे के मुँहासे, डेड स्किन और सूर्य की किरणों से भी बचाये रखने में लाभकारी होता है। इसलिए रोजाना पपीता का सेवन अवश्य रूप से करे।

पपीता शरीर की पाचन शक्ति ठीक रखने, बड़ी से बड़ी बिमारियों को दूर करने तथा शरीर सम्भंदित अन्य परेशानियों को कम करने के लिए गुणकारी माना गया है। तो आज हम जानते है Papaya Benefits for Skin in Hindi के बारे में जिनसे आप अपनी खूबसूरती बढ़ा सकती है|

 

Papaya Benefits for Skin in Hindi - पपीते से सौंदर्य बढ़ाये

  Papaya Benefits for Skin in Hindi  

एंटीएजिंग - झुर्रिया कम करे

उम्र के बढ़ने के साथ साथ चेहरा मुरझाने लगता है, और चेहरे पे झुरिया पड़ने लग जाती है। लेकिन पपीते के सेवन से आप अपनी त्वचा सम्भंदित परेशानियों को कम कर सकती है। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटिन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी त्वचा की झुर्रियों को कम करते है।

 

गोरी त्वचा के लिए

पपीता त्वचा के लिए सबसे फायदेमंद होती है, दूध के साथ पपीता को मैश करके चेहरे पर 5 मिनट तक लगाये रखने क बाद धोने से  चेहरा गोरा हो जाता है। और स्किन खूबसूरत और चमकने लगती है।

 

दाग धब्बे कम करने में मददगार

अकसर चेहरे पर मुहांसो के कारण दाग धब्बे हो जाते है, जिनसे पीछा छुड़ाना काफी मुश्किल होता है| इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए खीरा, पपीता और टमाटर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाये। कुछ समय बाद उसे ठन्डे पानी से धोले।

 

सनबर्न से बचाये

पपीता का फेस पैक ना केवल चेहरे की रंगत निखारता है, बल्कि सनबर्न से भी आपको बचाये रखने में मदद करता है। पपीता पैक बनाने के लिए आधा कप पपीता लें और उसे दूध में पीस ले। अब इस पैक को 10 -15 मिनट तक लगाये रखने के बाद चेहरा धोलें।

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए किस तरह चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए फायदेमंद है बेसन
 

मुहांसों कम करें

आज कल हर छोटे से बड़े व्यक्ति को चेहरे पर मुँहासे की समस्या है| पपीते का सेवन इसमें आपकी मदद कर सकता है| इसके नियमित सेवन से मुँहासे कम होते है और चेहरा बिलकुल साफ़ दिखने लगता है|

 

चेहरे की थकान दूर करे

पपीते का पैक बनाने के लिए पपीते के बीज को निकाल कर 2-3 स्लाइस काट लें। अब इनके टुकड़े करके इन्हें मिक्सी में ब्लैंड कर लें। अब इसमें 1/2 कप दही मिलाएं। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट तक लगाये रखने के बाद चेहरा धो लें। इस पैक को लगाने से आपको ठंडक महसूस होगी और आपके चेहरे की थकान कम होगी।

 

डेड स्किन मिटाये

पपीते में बीटा हाइड्रॉक्सिल एसिड यानी बीएचएए रसायन पाया जाता है। जो बीएचएए एक्सफोलिएंट का काम करता है। इसमें त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने की क्षमता होती है, जिससे त्वचा ज्यादा मुलायम और चिकनी होती है। साथ ही Papaya for Skin बीएचएए के जरिए त्वचा की गंदगी और तेल को भी हटाता है।

 

Papaya Benefits in Hindi: पपीता के अन्य लाभ

पपीता में कई ऐसे पौष्टिक तत्व मौजूद होते है, जो शरीर के साथ-साथ चेहरे को निखारने में भी फायदेमंद होते है। इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा की मृत कोशिकाओं को बाहर निकाल कर हमारे चेहरे को नई रंगत और खूबसूरती देता है|

  1. पपीते का फेस पैक चेहरे पर नई चमक लाता है।
  2. पपीता से डेड स्किन भी हट जाती है।
  3. इसका सेवन त्वचा को नमी देने के लिए लाभप्रद है|
  4. पपीते के गूदे का प्रयोग चेहरे के काले धब्बों को दूर करने के लिए किया जाता है।
  5. पपीते में विटामिन ए और सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  6. पपीते में मौजूद पापिन मृत त्वचा और कोशिकाओं को हटाने में सहायक होता है।
  7. इसका सेवन त्वचा की उम्र को कम करता है व त्वचा को फिरसे बनने में सहायता करता है।
  8. सौंदर्य वृध्दि के लिए पपीते का इस्तेमाल किया जाता है।
  9. पपीते के फेस पैक से आपकी त्वचा नरम और मुलायम होती है।
  10. पपीते का फेस पैक चेहरे पर होने वाले मुहांसों के दागों को पूरी तरह से हटाने में मदद करता है।

ऊपर आपने जाना Papaya Benefits for Skin in Hindi. इसके इतने फायदों को देखते हुए आप भी इसका प्रयोग करे|

Subscribe to