पावर योगा - कम समय में पाये आकर्षक फिगर

पावर योगा - कम समय में पाये आकर्षक फिगर

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास भी अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के समय नहीं है| ना कोई व्यायाम करता है और ना ही संतुलित खान पान करता है| इसका सबसे ज्यादा असर पढता है शरीर पर| यदि हम ध्यान दे तो आज हर तीसरा-चौथा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान दिखेगा|

पहले के ज़माने में तो आदमी बुढा होने के बाद ही बिमारियों से ग्रस्त होता था लेकिन आज के युग की युवा पीढी ही गंभीर बिमारियों से ग्रस्त हैं। दरहसल पहले ऐसा होता था की लोगो को कही जाना होता था तो पैदल ही निकल पड़ते थे| चाहे फिर उन्हें बिल भरना हो या कुछ शॉपिंग करना हो|

लेकिन आजकल के ज़माने के आधुनिक उपकरणों के इस्तेमाल करने से हमारा जीवन पूरी तरह आरामदायक बन गया हैं| हम घर पर आराम से बैठकर शॉपिंग भी कर सकते है और बिल भी भर सकते है| और साथ ही साथ आजकल सबको पिज़्ज़ा, फास्टफूड, बर्गर जैसी चीज़े कुछ ज्यादा ही पसंद है|

लेकिन क्या आप जानते है यह आरामदायक जीवनशैली ही हमारी दुश्मन बन गयी हैं| इस गलत जीवनशैली में हमारी फिटनेस तो जैसे गायब ही हो गयी है| और हम सब जानते है की एक बार शरीर के मोटे हो जाने के बाद उसे वापिस सही शेप में लाना बेहद ही मुश्किल है| लेकिन पावर योगा की मदद से हम अच्छी फिटनेस पा सकते है| आइये जाने Power Yoga in Hindi.
 

Power Yoga in Hindi: फिजिकल फिटनेस के लिए करे पावर योगा

  Power Yoga in Hindi   जैसा की हमने ऊपर ही बात करी फिटनेस को आसानी से पाना मुश्किल है| इसलिए ही आजकल लोगो से हमने यह बोलते सुना है की घंटो व्यायाम करने के बाद भी, ना ही उनका मोटापा कम होता है और ना ही वो स्फूर्तिवान महसूस करते है| ऐसे में जब वो लोग दूसरे किसी अच्छी पर्सनालिटी के व्यक्ति को देखते है तो उन्हें दुःख होता है|

कुछ लड़कियाँ तो मोटी नहीं होती है फिर भी उनका बॉडी शेप अट्रेक्टिव नहीं होता है| ऐसे में यदि उन्हें मॉडलिंग वगेरह में जाना हो तो वो कॉस्मेटिक सर्जरी आदि का सहारा लेने लगती है| क्योकि टीवी में दिखने के लिए उनकी फिजिकल फिटनेस अच्छी होना जरुरी है|

लेकिन क्या आप जानते है बॉलीवुड की मशहूर हस्तियां अपनी फिटनेस कैसे पाती है? दरहसल वो अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए पावर योगा करती हैं। पावर योग से ना केवल शारारिक बल्कि मानसिक फिटनेस भी मिलती है|

पावर योग ना केवल नाइकाये बल्कि नायक भी करते है| आपको शायद जानकारी ना हो लेकिन यह योगा सिलेब्रिटीज के बीच खूब लोकप्रिय है। और हमारे भारत देश में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी लेडी गागा और मडॉना अपनी फिटनेस के लिए पावर योग करती है|
 

क्या है पावर योगा?  

पावर योगा की इतनी तारीफे सुनने के बाद आप जरूर यही जानने के लिए उत्सुक होंगे की पावर योगा क्या है| यह योग थोड़ा थोड़ा ऐरोबिक्स की तरह है और इसके मूवमेंट काफी तेज होते हैं यह एक ऐसी योग क्रिया है जिसकी मदद से आप अपने शरीर को बहुत ही कम समय व्यायाम करके शक्तिशाली और स्फूर्तिवान बना सकते हैं|

पावर योगा को सूर्य नमस्कार के 12 आसनों और कुछ अन्य आसनों को मिलाकर बनाया गया है। इससे मिलने वाले फायदों और कई क्रियाओ का समावेश होने के कारण इसे पावर योगा नाम दिया गया है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए नौकासन को करने की विधि, इसके लाभ और सावधानियाँ 

 

Power Yoga Benefits in Hindi: पावर योगा के फायदे

पावर योगा साधारण योगा से थोड़ा अलग है। दरहसल इस योग में एथलेटिक क्रिया का प्रयोग किया जाता है| इसमें मुख्यतः सांसों की गति बढ़ने से ज्यादा शरीर के लचीलेपन पर जोर रहता है। यह योग सभी के लिए एक जैसा नहीं है| पावर योगा में हर व्यक्ति के शरीर के अनुसार विभिन्न प्रकार के व्यायाम को किया जाता है। लेकिन हां पावर योगा हमेशा कुशल योग शिक्षक के निरिक्षण में ही करना चाहिए| आइये जानते है इसके फायदों को विस्तार से:-  

चर्बी कम करने में मददगार

यदि आप आकर्षक फिगर पाना चाहते है तो पावर योगा करे| यह शरीर पर जमी अतिरिक्त चर्बी को कम करता है। यह योग वर्कआउट की तरह होता हैं इसलिए इसमें शारीरिक परिश्रम अधिक होता हैं| यह बेहतरीन Yoga for Weight loss है| इसके कारण शरीर से बहुत पसीना निकलता है। पावर योगा से शरीर की कैलोरी कम करने की क्षमता बढ जाती है| एक सप्‍ताह में तीन से पांच बार पावर योगा करके शरीर को आकर्षक बनाया जा सकता है|  

शरीर को संतुलित रखे

पावर योगा करने से शरीर से अतिरिक्त पसीना निकलता है| जिसके चलते शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं| इस वजह से आपका शरीर संतुलित होता हैं नतीजन तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है|  

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाये

पावर योगा आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है| इसे करने से शरीर में खून का संचार बढ़ता हैं| जिसके चलते आपका प्रतिरोधक तंत्र अनेक बीमारियो जैसे- दमा, मधुमेह आदि को जड़ से मिटा देता है|  

अन्य फायदे इन्हे भी जाने:-

  1. यह आपको काफी कम समय में फिट बना देता है|
  2. तनाव और अवसाद को दूर करने के लिए पावर योगा सहायक है|
  3. इसे करते वक्त पसीना आता है और शरीर से सारी गंदगी बाहर निकलती है।
  4. इससे शरीर का लचीनापन बढता है और मोटापा की समस्या से निजाद मिलती है|
  5. पावर योगा को रोजाना करने से रक्त का संचार बढता है और शरीर संतुलित बनता है|
  ऊपर आपने जाना Power Yoga in Hindi. यदि आप भी उपरोक्त लाभ पाना चाहते है तो पावर योग कीजिये| इसे करने के लिए योग की तरह नियम नहीं है| आप इसे दिन में कभी भी कर सकते है| इस योगा में ध्यान की बजाय शारीरिक श्रम ज्यादा किया जाता है| लेकिन एक बात का ख्याल रखे की असंतुलित रक्तचाप, दिल के रोगी, और गर्भवती महिलाये इस योगा को नहीं कर सकती हैं।
Subscribe to