प्राकृतिक तत्वों से भरपूर है मूली - जाने इसके स्वास्थ्य लाभ

प्राकृतिक तत्वों से भरपूर है मूली - जाने इसके स्वास्थ्य लाभ

सलाद में मूली का सेवन बहुत लोगो को पसंद आता है| इसलिए सालभर मिलने वाली मूली लघभग हर घर में खरीदी जाती है| यह जमीन के अंदर पैदा होने वाली सब्जियों में से एक है। मूली में मौजूद आवशयक तत्व शरीर की हर बड़ी बीमारियो से बचाने में मदद करते है| कई लोग मूली को ना केवल सलाद के रूप में बल्कि इसकी सब्जी बनाकर भी खाते है| मूली की तरह इसके पत्ते भी फायदेमंद होते है|

यदि आप रोजाना मूली का सेवन करते है तो आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है| मूली में मौजूद विटामिन ए के सेवन से दांतो को भी मजबूती मिलेगी। सिर्फ इतना ही नही इसके सेवन से कई बीमारियो से निजाद मिलती है|

एक कच्ची मूली का रोजाना सेवन करके आप कई रोग दूर कर सकते है| आप जिस तरह चाहे उस तरह इसका सेवन कर सकते है जैसे की सलाद के रूप में, खाने के साथ या फिर इसके हरी पत्तियों की सब्जी बनाकर भी मूली को खाया जा सकता है। यह हर रूप में ही फायदेमंद है|

मूली को खाने से मधुमेह की शिकायत कम होती है, पीलिया के रोगियों के लिए भी यह फायदेमंद है| इसके अतरिक्त बवासीर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी मूली का सेवन करना लाभदायक है।  आज हम मूली के और भी कई फायदे आपके साथ शेयर करेंगे जिनके बारे में आप जान सके, और मूली का सेवन रोजाना करे। आइये जाने Radish Health Benefits in Hindi.
 

Radish Health Benefits in Hindi: मूली के फायदे जानिए 

 

Radish Health Benefits in Hindi

 

मोटापा कम करे

मूली का सेवन आपकी बढ़ती चर्बी को भी कम करने में मदद करता है, अगर आप डाइट में सलाद का रोजाना सेवन करते है, तो आज से मूली को भी उसमे शामिल करना शुरू कर दे। यह आपके शरीर की बढ़ती चर्बी को कम करेगा और इससे आपका मोटापा भी कम हो जायेगा।  

मधुमेह से छुटकारा

क्या आप डायबिटीज से परेशान है? तो अब निश्चिन्त हो जाइए। रोजाना मूली के सेवन करने से खून में शर्करा की मात्रा नियंत्रित रहती है| तो आज से इसका इसका सेवन रोज शुरू कर दे| इसकी पत्तियों की सब्जी का सेवन करने से भी डायबिटीज से जल्द ही छुटकारा मिल सकता है।  

कैंसर से लड़े

आपको जानकर शायद यकीं नहीं होगा, लेकिन कैंसर जैसे बीमारियो से लड़ने में भी मूली मददगार है| दरहसल मूली में फोलिक एसिड, विटामिन सी और एंथोकाइनिन की भरपूर मात्रा होती है। इन सभी तत्वों से शरीर को कैंसर से लड़ने की ताकत मिलती है। इसलिए मूली का सेवन आपके शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।  

त्वचा के लिए फायदेमंद

Radish Benefits त्वचा के लिए भी है| मूली में अच्छी मात्रा में विटामिन सी, जिंक, बी कांप्‍लेक्‍स और फॉस्‍फोरस मौजूद होता है। इसके पत्ते को पिस कर यदि आप अपने चेहरे, हाथो और पैरों पर मलते हैं तो इससे शरीर की खुश्की दूर होती है और त्वचा कोमल और मुलायम बनती हैं।

आपको शायद नहीं पता हो लेकिन मुहासों से निजाद दिलाने के लिए मूली फायदेमंद है| पिम्पल्स दूर करने के लिए मूली का टुकड़ा गोल काट कर मुंहासों पर लगाएं और तब तक लगाए रखें, जब तक यह खुश्क न हो जाए। कुछ समय पश्चात चेहरे को ठण्डे पानी से धो ले|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- दिल के रोग, कैंसर सहित कई बीमारियो में फायदेमंद है स्ट्रॉबेरी
 

हड्डियों मजबूत बनाये

मूली शरीर की विषैली गैस कार्बन-डाई-आक्साइड को निकालकर जीवनदायी आक्सीजन प्रदान करती है| अगर किसी व्यक्ति को नींद नहीं आने की या थकान होने की समस्या है, तो मूली का सेवन इन सभी परेशानियों से राहत प्रदान कर सकता है। इससे हड्डियों को शक्ति और मजबूती भी मिलती है।  

पेट के लिए फायदेमंद

आजकल पेट की परेशानियां बेहद आम बात हो गई है| गलत खान-पान, ऑयली या फिर फैट से भरपूर चीज़े भी आपकी पेट सम्भंदित बीमारियो को बड़ा देती है| मूली के रस में नमक मिलाकर पिने से आपको बेहद फायदा मिलेगा, इससे पेट में गैस या फिर भारीपन सम्भंदित कोई भी परेशानिया नहीं होंगी।  

Muli Ke Fayde - इन्हे भी जाने

  1. मूली हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखती है।
  2. मूली के पत्ते चबाने से हिचकी बंद हो जाती है।
  3. मूली त्वचा की झुर्रियों और पिंपल्स को भी कम करती है।
  4. मूली खाने से लिवर और कैंसर सम्भंदित बीमारिया भी दूर होती है।
  5. मूली का जूस पेट की समस्याओ से भी निजात दिलाता है।
  6. थकान को कम करने और अच्छी नींद लाने में भी मूली सहायक होती है।
  7. यह शरीर से कार्बन डाई ऑक्साइड निकालकर ऑक्सीजन प्रदान करती है।
  8. इसका सेवन दाँतों और हड्डियों को मज़बूत बनाने में सहायक है|
  9. मूली के पत्तों की शाक पाचन क्रिया के लिए लाभदायक होती है।
  10. मूली के रस में थोड़ा नमक और नीबू का रस मिलाकर नियमित रूप में पीने से मोटापा कम होता है और शरीर सुडौल बनता है।
  11. एक कप मूली के रस में एक चम्मच अदरक का और एक चम्मच नीबू का रस मिलाकर नियमित सेवन करने से भूख बढ़ने लगती है।
ऊपर आपने जाना Radish Health Benefits in Hindi. यदि आप भी उपरोक्त दिए गए फायदे चाहते है तो बिना इन्तेजार किये आज से मूली को अपने आहार में शामिल करे|
Subscribe to