सफ़ेद दाग से पाये छुटकारा और रखे अपने आप को बेदाग़

सफ़ेद दाग से पाये छुटकारा और रखे अपने आप को बेदाग़

सफेद दाग एक त्‍वचा रोग है। हमारे भारत में कई लोगों ने इस रोग को कुष्ट रोग का नाम दे कर हमारे मन में इस रोग के लिये घृणा पैदा कर दी है। समाज में अभिशाप की तरह देखे जाने वाले सफेद दाग की समस्या को साधारण और आसान घरेलू उपायों से भी दूर किया जा सकता है।

सफेद दाग एक तरह का त्वचा रोग है जो किसी एलर्जी या त्वचा की समस्या के कारण होता है। कई बार ये आनुवांशिक भी होता है। वि‍श्‍व में एक से दो प्रति‍शत लोग इस रोग से प्रभावि‍त हैं, लेकि‍न भारत में इस रोग के शि‍कार लोगों का प्रति‍शत चार से पांच है। इस बीमारी में रोगी के शरीर पर अलग अलग जगहों पर अलग अलग आकार के सफेद दाग देखे जा सकते हैं। इसे ठीक करने के लिए काफी धैर्य की जरूरत है। इन घरेलू उपायों में इस समस्या का समाधान छुपा है जिसे धैर्य के साथ अपनाने की जरूरत है।

यह परेशानी किसी को भी हो सकती है जैसे बच्चे, महिलाये और पुरुष कोई भी इस रोग की चपेट में आ सकता है और ये किसी भी उम्र के व्यक्ती में पायी जा सकती है। इस बीमारी के लक्षण सर्वाधिक महिलाओं में ही पाये जाते है।

आप यह भी पढ़ सकते है:- How to Get Fair Skin, Ek Week Me Paiye Gori Twacha
 

Safed Daag Treatment In Hindi: जानिए इस रोग को दूर करने के आसान उपाय

 

Safed Daag Treatment in Hindi

 
अखरोट खाएं:-
अखरोट में इतनी शक्‍ति है कि वह आपकी सफेद पड़ चुकी त्‍वचा को काली कर सकता है। इसे खूब खाइये।
नीम:-
नीम की पत्तियां और फल कई प्रकार के रोगों के लिए फलदायक है। नीम के पत्ती को पीसकर उसका पेस्ट बनाये और उसे दाग वाले जगह में एक महीने तक लगायें। साथ ही नीम के फल को रोज खायें और नीम के पत्तों का जूस पिएं। इससे खून साफ होगा और सफेद दाग के साथ त्वचा की सारे रोग खत्म हो जाएंगे।
बथुआ है फायदेमंद:-
रोज बथुआ की सब्जी खायें, बथुआ उबाल कर उसके पानी से सफेद दाग को धोयें। कच्चे बथुआ का रस दो कप निकाल कर आधा कप तिल का तेल मिलाकर धीमी आंच पर पकायें जब सिर्फ तेल रह जाये तब उतार कर शीशी में भर लें। इसे लगातार लगाते रहें।
हल्दी:-
हल्दी के उपयोग से हमारी त्वचा की खोई हुयी रंगत निखर जाती है। यह हमारे त्वचा के पिग्मेंट को स्वस्थ रखता है। अतः इसके उपयोग से भी सफ़ेद दाग से छुटकारा पाने में बहुत मदद मिलती है।
अदरक:-
रोजाना अदरक का जूस पीएं और अदरक के एक टुकड़े को खाली पेट चबाएं। साथ ही अदरक को पीसकर सफेद त्वचा पर लगाएं। अतः इसके उपयोग से भी सफ़ेद दाग से छुटकारा पाने में बहुत मदद मिलती है।
अल्फाल्फा:-
अल्फाल्फा (रिजका) यह मटर परिवार फबासिए का फूल देने वाला एक पौधा है जिसकी खेती एक महत्वपूर्ण चारे के फसल के रूप में की जाती है। रिजका सौ ग्राम और सौ ग्राम ककडी का रस मिलाकर पियें दाद ठीक होगा।
शरीर शुद्ध रखे:-
कई बार लोग मल-मूत्र को रोक कर रखते हैं। जो कि बहुत गलत है। इससे शरीर के अंदर अपशिष्ट पदार्थों का जमावड़ा बन जाता है जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए हमेशा शरीर के विषैले तत्‍व को बाहर निकालें और शरीर को शुद्ध रखें।
कुछ अन्य आयुर्वेदिक चीज़े:-
आरोग्य वर्धिनी, खदिरारिष्ट, त्रिवंगा भस्म, कृमिखुटहर रसा, महामंजिष्ठादि काढ़ा (Decoction), कृमिमुद्गर रस, सारिवासव। इन् आयुर्वेदिक चीज़ो की मदद से आप सफ़ेद दाग ठीक कर सकते है।

इन घरेलू उपायों के साथ ही कई खाने की चीजों से परहेज भी करना चाहिए जिससे सफेद दाग की समस्या बढ़े ना। मिठाई, रबड़ी, दूध व दही का एक साथ सेवन न करें। साथ ही दूध की किसी चीज के साथ मछली ना खाएं।