जाने किस तरह पेट और अन्य समस्याओं में फायदेमंद है दही

जाने किस तरह पेट और अन्य समस्याओं में फायदेमंद है दही

दही का सेवन हम सभी करते है| आपने भले ही इसे किसी कार्य की शुरुवात करते वक्त प्रसाद के रूप में खाया होगा, या फिर गर्मी के दिनों में लस्सी के रूप में पिया होगा| लेकिन क्या आप जानते है की दही से आपके शरीर को कई तरह के लाभ मिलते है| दही ना केवल आपको स्वास्थ लाभ बल्कि कई तरह के सौंदर्य फायदे भी देता है|

दही आपके शरीर से कई रोगो को दूर करने में मदद करता है| इसमें कुछ ऐसे रासायनिक पदार्थ उपस्थित होते है, जिसके चलते यह दूध की तुलना में जल्दी पच जाता है। जिन भी लोगों को पेट संबंधित परेशानियां जैसे की कब्ज, गैस आदि होती है| उन्हें दही का प्रयोग जरूर करना चाहिए|

आप दही के प्रयोग को कई तरह से कर सकते है| जैसे की आप उसे प्रत्यक्ष रूप से भी खा सकते है| या फिर इससे बनी लस्सी और छांछ भी ले सकते है| इसके तीनो रूप आपके शरीर के लिए फायदेमंद है| गर्मी के दिनों में तो दही का सेवन जरूर करना चाहिए| यह ना केवल आपके शरीर को ठंडक पहुचता है, बल्कि यह आपके शरीर में बढ़ने वाली चर्बी को भी घटाता है| इस लेख में जानिए Dahi Ke Fayde in Hindi.
 

Yogurt Benefits for Health: दही के स्वास्थ्य लाभ

 

Dahi Ke Fayde in Hindi

  दही प्रोटीन, विटामिन और कैल्शियम से भरपूर होता हैं| इसलिए इसका सेवन आपको रोज करना चाहिए| इसकी खास बात तो यह है की यह बड़ी आसानी से उपलद्ध होता है, और बहुत ही सस्ता भी मिलता है| तो आइये जाने Yogurt in Hindi.

भूख बढ़ाये

गर्मी के दिनों में आपको दही का सेवन रोज करना चाहिए| क्योकि इसके नियमित सेवन से आपकी पाचन क्रिया सही रहती हैं, और आप पूरा दिन खुद को तारो ताज़ा महसूस करते हैं। जिन लोगो को भूख ना लगने की शिकायत होती है, उनके लिए तो यह बहुत फायदेमंद है|

इसके अलावा यदि किसी को अपच की समस्या हो तो पीसी हुइ काली मिर्च, पिसा हुआ जीरा और सेंधा नमक को दही में डालकर खाने से अपच दूर होती है और खाना जल्दी पच जाता है।
 

मोटापा कम करे

दही मोटापे को कम करने मैं भी सहायक हैं| एक कटोरी दही रोजाना खाने से आप अपने बढ़ते वजन को नियंत्रित कर सकते है| लेकिन हां यदि आप Weight Loss करने के लिए दही का सेवन कर रहे है तो बिना मलाई वाला दही खाए, मलाई वाले दही में कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है|  

मुँह के छाले ठीक करे

क्या आप जानते है दही का सेवन मुँह के छाले दूर करने में भी फायदेमंद है| जब भी हमें छाले जो जाते है उसे दूर करने के लिए हम कई तरह के नुश्खे आजमाने की कौशिश करते हैं| छालो की परेशानी को दूर करने के लिए दही की मलाई को दो से तीन दिन छाले पर लगाये, इससे आपको ठंडक मिलेगी और छाले भी जल्दी ठीक हो जाएंगे।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- वजन घटाने से लेकर दिल के उपचार तक, गुलाब के फूल के अचूक फायदे
 

बालो के लिए फायदेमंद

ठण्ड के दिनों में अक्सर बाल बेजान होने लगते हैं, और बालो की चमक भी चली जाती हैं| बालो को रूखे होने से बचाने के लिए दही में थोड़ा निम्बू मिलाकर 15-20 मिनट तक बालो पर लगाकर रखे और धो ले| इससे बाल मुलायक और शाइनी होते है|  

त्वचा की रौनक बढ़ाये

Yogurt Benefits for Skin भी है| दही का उपयोग सौंदर्य निखारने के लिए किया जाता है| इसे त्वचा पर कुछ देर लगाकर रखे और पानी से धो ले| इसके प्रयोग से त्वचा मुलायम बनती है और त्वचा में चमक आती है|

यहाँ तक शरीर के मेल को निकालने मैं भी इसका प्रयोग किया जाता है| इसके लिए एक कटोरी दही मैं बेसन और ताज़ी मलाई मिला कर मिश्रण तैयार करले, फिर इस मिश्रण को अपने हाथो और गले पर लगा ले, या जहां कही भी शरीर मैं मेल हो रहा हैं, उस हिस्से पर लगा कर कुछ देर के लिए सूखने दे, फिर हलके हाथो से घिस कर उस जमे हुए मेल को निकल ले। इसके बाद आपकी त्वचा गोरी लगने लगेगी|
 

दही के अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. दही के सेवन से डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है।
  2. कुछ किये गए शोधो के अनुसार दही का रोज सेवन करने से आंतों के रोग और पेट संबंधित बीमारियां नहीं होती हैं।
  3. आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन दही का सेवन आपके शरीर में बेड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से भी रोकता है|
  4. हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को दही खाना बेहद फायदेमंद होता है|
  5. जिन लोगो को जोड़ों में दर्द रहता है उन्हें दही में हींग का छौंक लगाकर खाने से लाभ मिलता है।
  6. बवासीर रोग से पीड़ित मरीज को दोपहर में भोजन करने के बाद एक गिलास छाछ में थोड़ी अजवायन डालकर पीने से लाभ मिलता है|
आज आपने जाना Dahi Ke Fayde in Hindi. दही हर उम्र के लोंगों के लिए फायदेमंद है। दही का प्रयोग करने से हाई ब्लडप्रेशर, किडनी आदि रोगों में फायदा मिलता है| इससे हार्ट अटैक आने का खतरा भी टल जाता है| इसलिए दही का सेवन जरूर करे|
Subscribe to