Saffron in Pregnancy: क्या गर्भावस्था में केसर का सेवन करना फायदेमंद है?

Saffron in Pregnancy: क्या गर्भावस्था में केसर का सेवन करना फायदेमंद है?

जब कोई महिला गर्भवती होती है तो उसे अपना और अपने बच्चे का बहुत ही सावधानी पूर्वक ख्याल रखना पड़ता है, विशेष कर खानपान का। क्योंकि संतुलित आहार से ही बच्चे के विकास में मदद मिलती है।

गर्भावस्था के दौरान महिला को कई पदार्थों के सेवन की सलाह दी जाती है जिसमे से एक है केसर। ऐसी मान्यता चली आ रही है की केसर के सेवन से होने वाले बच्चे का रंग गोरा होता है।

वैसे तो केसर कई औषधियों गुणों से भरपूर होता है। केसर के सेवन से फायदे तो होते है परन्तु इसके अधिक सेवन से नुकसान भी होते है खासकर गर्भवती महिला और उसके होने वाले बच्चे को।

गर्भावस्था में यदि आप केसर का सेवन कर रही है तो यह जानना भी ज़रुरी है की आपको केसर किस प्रकार फायदा पंहुचा रहा है और किस तरह यह नुकसान पंहुचा सकता है। जानते है Saffron in Pregnancy के बारे में।

Saffron in Pregnancy: गर्भावस्था में केसर फायदेमंद या नुकसानदायक?

How-to-use-Kesar-during-Pregnancy

केसर के सेवन के फायदे

पाचन में लाभकारी

  • गर्भवती महिला को पाचन से संबंधित कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती है जैसे की कब्ज, गैस आदि।
  • यदि आप केसर वाले दूध का सेवन करती है तो इन समस्याओं से निजात मिल जाता है।

रक्तचाप को कम करने में

  • सिर्फ 3 से 4 खंड वाले केसर का सेवन करने से गर्भवती महिलाओं में रक्तचाप को कम करने में सहायता मिलती है।
  • केसर मांसपेशियों को आराम देता है और एक गर्भाशय उत्तेजक के रूप में कार्य करता है।

एलर्जी को दूर करने में

  • गर्भावस्था के दौरान एलर्जी की संभावना अधिक होती है।
  • केसर वाले दूध का सेवन करने से ख़ासी, अस्थमा और एलर्जी को दूर करने में मदद मिलती है।
  • यदि बुखार है तो चंदन और केसर का पेस्ट उपयोग करने से राहत मिलती है।

बच्चे के मूवमेंट के लिए

  • केसर के सेवन से शरीर का तापमान संतुलित रहता है। साथ ही बच्चे के मूवमेंट को पांचवें महीने से ही पहचाना जा सकता है।
  • यदि आपको बच्चे के मूवमेंट का अहसास करने में कठिनाई आ रही है तो केसर वाले दूध का सेवन करने से मूवमेंट का अहसास आसानी से कर सकती है।

आँखों के लिए

  • गर्भावस्था के दौरान महिला को आँखों से संबंधित कई समस्या होती है जैसे की आँखों में थकान दिखना, सूजन का आना और आँखों का लाल होना।
  • यदि आप दूध में केसर डालकर इसका सेवन करती है तो इस प्रकार की समस्याएं नहीं आती है।

केसर का सेवन से नुक्सान

  • केसर प्राकृतिक रूप से गर्म होता है। इसलिए केसर का सेवन 10 ग्राम से ज्यादा नहीं करना चाहिए। इससे महिला और बच्चे दोनों को नुक्सान पहुँचता है।
  • यदि केसर के सेवन से चक्कर आना, सिर दर्द, मुंह का सूखना आदि समस्याएं होती है तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करे।
  • गर्भावस्था में केसर के सेवन से उल्टियों की समस्या होती है इसलिए इसमें सावधानी बरते।
Subscribe to