Sex Problems in Men: पुरुषों में होने वाली सेक्स सम्बंधित समस्याएं

Sex Problems in Men: पुरुषों में होने वाली सेक्स सम्बंधित समस्याएं

हम जैसे जैसे आधुनिक होते जा रहे हैं वैसे वैसे हम कई तरह की समस्याओं से भी घिरते जा रहे हैं। आधुनिकता हमारे जीवन के परम्परागत रूटीन में परिवर्तन कर के अनियमितता ले के आ जाती है। ये अनियमितता हमारे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव छोड़ती है जिससे हमें बहुत सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है।

ये अनियमितता हीं पुरुषों में सेक्स से जुड़ी समस्याओं का कारण बनती है। इसके कारण नपुंसकता, धातु दोष, स्वप्नदोष जैसी अलग अलग समस्याएं हो जाती हैं जिससे पुरुषों की शादीशुदा जिंदगी भी बहुत ज्यादा प्रभावित हो जाती है।

असंयमित खाना पीना या फिर शरीर में पौस्टिक तत्वों के की कमी हो जाने के कारण या लोगो में पाई जाने वाली गलत आदतों से भी पुरुषों को दुर्बलता तथा कमजोरी से जुड़ी तमाम परेशानियां होने लग जाती है। इन समस्याओं के कारण आपको सेक्स सम्बन्ध बनाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

आज हम इस लेख के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं पुरुषों में होने वाली उन मुख्य बीमारियों के बारे में जो सेक्स की समस्याओं से जुड़ी हुई होती हैं। साथ हीं आप जानेंगे इन्हीं से जुड़ी कुछ और जानकारियाँ विस्तार में। पढ़ें Sex Problems in Men.

Sex Problems in Men: पुरुषों की सेक्स संबंधों से जुड़ी समस्याएं

Sex-Problems-in-Men-in-Hindi

पुरुषों में होने वाली कुछ मुख्य सेक्स सम्बन्धी समस्याएं हैं।

स्तंभन दोष

  • स्तंभन दोष जिसे नपुंसकता भी कहते है एक तरह का यौन अपविकास कहलाता है।
  • इसे अंग्रेजी में ‘Erectile dysfunction’ भी कहा जाता है।
  • यह सेक्स करते समय पुरुषों के शिश्न के उत्तेजित न हो पाने या फिर सेक्स के वक़्त होने वाली उत्तेजना को ज्यादा समय तक बनाए न रख पाने की वजह से जागृत हुई सेक्स इच्छा में निष्क्रियता की स्थिति दर्शाता है।
  • इसके होने के मुख्य कारणों में हार्ट तथा नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं जैसे मधुमेह तथा सेंसिटिव पदार्थों के साइड इफ़ेक्ट आदि शामिल होते हैं।
  • वही अगर बात मानसिक नपुंसकता की करें तो ये समस्या पुरुषों की शारीरिक दुर्बलता के कारण से नहीं बल्कि उनके मानसिक सोच तथा अनुभवों की वजह जन्म लेती है।

शीघ्रपतन

  • शहीघ्रता से किसी चीज का गिर जाना हीं आम जुबान में शीग्रपतन कहलाता है।
  • परन्तु जब इसी शब्द का इस्तेमाल सेक्स से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता है तब इस शब्द के मायने वीर्य के स्खलन को दर्शाते हैं।
  • जब पुरुषों की इच्छा के खिलाफ उनका वीर्य अचानक से स्खलित हो जाता है तब इस स्थिति को शीघ्रपतनके नाम से जाना जाता है।
  • किसी महिला से सहवास के दौरान अगर पुरुष संभोग के आरम्भ करते ही अपना वीर्य स्खलित कर दे और इस स्खलन को वो पुरुष चाह कर भी रोक ना पाए तो यही शीघ्रपतन कहलाती है।
  • कभी कभी इस कारण से सम्भोग के दौरान स्त्री की संतुष्टि और तृप्ति से पहले हीं पुरुष का वीर्यपात हो जाता है ये भी शीघ्रपतन की श्रेणी में आता है।
  • शीघ्रपतन की समस्या की सबसे बुरी परिस्थित तब होती है जब सेक्स के आरम्भ से पहले हीं पुरुष का वीर्यपात हो जाए।
  • वैसे सेक्स के दौरान सम्भोग की समय अवधि कितनी ज्यादा या कम होनी चाहिए, अर्थात कितने वक़्त तक वीर्यपात नहीं हो इसका कोई घोषित सीमा नहीं बनाई गई है। यह सीमा उस व्यक्ति की मानसिक तथा शारीरिक परिस्थिति पर निर्भर होता है।

वीर्य का पतला हो जाना

  • कभी कभी अत्यधिक सहवास करना भी पुरुषों की सेक्स सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न कर देती हैं।
  • अत्यधिक सहवास तथा अत्यधिक हस्तमैथुन की बुरी आदत के कारण हीं पुरुषों में वीर्य के पतला हो जाने की समस्या आ जाती है।
  • वीर्य का पतला हो जाना असल में ये दर्शाता है की उस पुरुष का वीर्य कम ताक़तवर और कमजोर हो गया है।
  • ये समस्या हर समय अश्लील साहित्य को पढ़ने तथा कामुक विचारों में खोये रहने के दौरान उत्तेजना होने पर वीर्यपात होते रहने के कारण होता है।
  • उपर्युक्त बताई स्थिति अगर लम्बे समय तक बनी रहती है तो आगे चल कर इसी के कारण वीर्य पतला हो जाता है।

स्वप्नदोष

  • स्वप्नदोष एक बड़ी हीं आम प्रक्रिया है, सोते वक़्त कभी कभी स्वप्न देखते समय वीर्यपात या फिर वीर्यस्खलन हो जाता है।
  • ज्यादातर ये प्रकिया पुरुषों में देखी जाती है पर यह कभी कभी स्त्रियों को भी हो जाता है, जिसके कारण उनकी योनि गीली हो जाती है।
  • ऐसा देखा गया है की स्वप्नदोष अधिकतर उन पुरुषों को होता है जो कि रियल लाइफ में तो सेक्स सम्बन्ध से बंचित रहते हैं पर हर समय सेक्स की बातें इमैजिन करते रहते हैं।
  • वैसे अगर स्वप्नदोष की प्रक्रिया कभी कभी होती है तो इसका कोई नुकसान नहीं होता है परन्तु जब यह पुरुषों को अत्यधिक होने लगे तो इसके कारण पुरुष की स्वास्थ्य पर बहुत गलत प्रभाव भी पड़ जाता है और इससे वो धीरे धीरे दुबले होने लग जाते हैं।
  • ऐसे पुरुषों को फिर उपचार की भी जरुरत पड़ जाती है।
  • इस समस्या के लिए बाजार में अलग अलग तरह की दवाएं भी मौजूद हैं पर इन दवाओं का इस समस्या पर कोई ख़ास प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • खाने पीने में पोषक तत्वों को बढ़ा कर तथा अपने मन मस्तिष्क से इस गलत विचारों को हटा कर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

आपने जाना पुरुषों में होने वाले सेक्स समस्याओं के बारे में। अब जानते हैं इस समस्याओं के होने के मुख्य कारण क्या होते हैं।

  • शारीरिक कारणों से
  • मधुमेह की बीमारी के कारण
  • अत्यधिक शराब के सेवन के कारण
  • दवाओं के साइड इफ्फेक्ट के कारण
  • तनाव के कारण
  • अवसाद के कारण
  • चिंताग्रस्त रहने के कारण
  • टेस्टोस्टेरोन के कम बनने के कारण

सेक्स समस्याओं पूरी तरह से रोका तो नहीं जा सकता पर कुछ बातों पर रोकथाम कर के हम इन समस्याओं के प्रभाव को कम जरूरी कर सकते हैं।

  • धूम्रपान करना बंद कर दें
  • शराब का ज्यादा सेवन ना करें
  • तनाव से बच कर रहें
  • ज्यादा आराम ना करें
  • किसी भी तरह की चिंता होने पर उसके बारे में लोगों से बात करें।

तो ये रहो पुरुषों में सेक्स की समस्याओं से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां। इन जानकारियों से आपको अपनी समस्याएं दूर करने में ज़रुर लाभ मिलेगा।

Subscribe to