दुल्हन की सुंदरता बढ़ाने के लिए अपनाइये शहनाज़ हुसैन ब्यूटी टिप्स

दुल्हन की सुंदरता बढ़ाने के लिए अपनाइये शहनाज़ हुसैन ब्यूटी टिप्स

शादी का दिन हर लड़की के लिए खास होता है| इस दिन हर लड़की की चाहत होती है की वो बहुत खूबसूरत दिखे| सुन्दर दिखने के लिए सिर्फ अच्छे मेकअप ही नहीं, बल्कि अच्छी त्वचा की भी जरुरत होती है| त्वचा पर जितनी ज्यादा लालिमा रहेगी उतनी ही दुल्हन खूबसूरत लगेगी|

यदि आप भी शादी करने जा रही है, तो अभी से अपने चेहरे की अच्छी देखबाल करना शुरू कर दे| यदि आप इस बात से परेशान है की त्वचा की देखबाल कैसे की जाये, तो इस आर्टिकल में हम आपको शहनाज़ हुसैन द्वारा दी गयी कुछ ब्यूटी टिप्स के बारे में बता रहे है, जिन्हे इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर ग्लो आ जायेगा, और आप अपनी शादी के दिन एक परफेक्ट ब्राइड दिखेंगी|

शहनाज़ हुसैन द्वारा दी गयी टिप्स को बताने से पहले यह जान ले की वो कौन है| दरहसल शहनाज़ हुसैन अपने बेस्ट हर्बल कास्मेटिक प्रोडक्ट्स के लिए जानी जाती है| इनको 2006 में पद्मा श्री अवार्ड से भी नवाज़ा गया था। इनकी एक खास बात यह है की यह हमारे त्वचा को ध्यान में रखकर हमे कुछ ख़ास टिप्स प्रोवाइड करती है| आज हम आपको कुछ Shahnaz Husain Beauty Tips in Hindi बताएँगे, जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग और वाइट लगने लगेगी।
 

Shahnaz Husain Beauty Tips in Hindi: अपनाये यह बेहतरीन तरीके

 

Shahnaz Husain Beauty Tips in Hindi

  डार्क सर्कल्स को कम करे: डार्क सर्कल्स की समस्या कई लड़कियों को होती है| जिससे आसानी से छुटकारा नहीं मिलता| शहनाज़ हुसैन ने इसके लिए भी टिप्स दी है| उनके अनुसार आई एरिया को बादाम तेल से कम से कम 2 मिनट तक के लिए मसाज करना चाहिए| 1 महीने तक रात को सोने से पहले यह प्रयोग करने पर फायदा मिलता है|   नेचुरल फेस स्क्रब: त्वचा की मृत कोशिकाओ को हटाने के लिए स्क्रब बहुत जरुरी होता है| आप घर पर भी स्क्रब बना कर त्वचा में निखार ला सकते है| इसके लिए चावल के पाउडर में दही मिलाये और इसमें कुछ बुँदे गुलाब जल की डाल ले, अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाके रगड़े उसके तुरंत बाद अपने चेहरे को धोले, इससे आपकी त्वचा में जल्द ही फरक नजर आएगा।   स्किन टोनिंग: स्किन की देखभाल करने के लिए टोनिंग भी बहुत जरुरी है| इसके लिए ठन्डे गुलाब जल में कॉटन डुबाकर इसे पुरे चेहरे पर लगाये और सूखने के लिए छोड़ दे|   फ्रूट मास्क: त्वचा की देखबाल के लिए फलो का मास्क भी बहुत बेहतर होता है| फलो का मास्क बनाने के लिए पपीता, संतरा, सेब और केला इन सभी फलों को मिक्स करके, पीसकर पेस्ट तैयार कर ले| 30 मिनट के लिए इसे चेहरे पर लगाये और बाद में चेहरा धोले। इससे चेहरे पर ठंडक भी पहुंचेगी, साथ ही यह चेहरे की डेड स्किन को भी साफ़ करेगा और त्वचा का कालापन भी हटाएगा|   रूखे होठों के लिए: चेहरे की त्वचा की देखबाल के साथ Lip Care भी जरुरी है| अगर होंठ रूखे होंगे, तो दुल्हन की लिपस्टिक अच्छी नहीं लगेगी| अगर आपके होंठ फटे है और काले हो गए है तो होंठो में थोड़ी मलाई और हल्दी मिलाकर रोज रात को सोने से पहले लगाये| कुछ ही दिन में होंठ मुलायम और सुन्दर हो जायेंगे| आप चाहे तो बादाम का तेल भी इस्तेमाल कर सकते है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- घर पर ही हेयर स्पा से बालों को बनाइये आकर्षक और मजबूत
  चेहरे के लिए फायदेमंद दही: दही न केवल खाने के लिए फायदेमंद है, बल्कि त्वचा को निखारने के लिए इसे लाभदायक माना गया है, दही में एक चुटकी हल्दी पाउडर डाले, अब इसे अपने चेहरे पर लगाये और कुछ देर रखने के बाद ठन्डे पानी से धोले, इससे चेहरा ना केवल चमकेगा बल्कि मुलायम भी होगा।   तरबूज का जूस: शहनाज़ के मुताबित तरबूज का जूस अच्छा स्किन टोनर है, यह त्वचा के रूखे पन को भी कम करके चेहरे को रिफ्रेश और कोमल बनता है। इसका रस चेहरे पर 20 मिनट तक लगाये रखे फिर पानी से धोले।   ऑयली स्किन के लिए मास्क: हर त्वचा के लिए अलग -अलग उपाए है, अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो 1 चम्मच मुल्तानी मिटटी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना ले, अब इसे चेहरे पर लगाये और कुछ देर सूखने दे। त्वचा में तुरंत ही असर दिखने लगेगा।   रूखी त्वचा से छुटकारा: रूखी और बेजान त्वचा से निजाद पाने के लिए एक चम्मच शहद में अंडे की सफ़ेद जर्दी मिला ले, और अब इसको अपने चेहरे पर 30 मिनट तक लगे रहने दे। कुछ देर बाद इसे धोले, आपकी त्वचा निखरी और मुलायम दिखने लगेगी।  

Beauty Tips in Hindi: अन्य तरीके इन्हे भी जाने

  1. दिन में कम से कम 10-12 ग्लास पानी जरूर पिए, इससे आपकी स्किन पर चमक आएगी|
  2. चेहरे पर रोजाना चंदन पाउडर, गुलाब जल व हल्दी को मिलाकर इनका लेप लगाने से चेहरे की रंगत निखरती है।
  3. केला,पपीता, संतरा और आम आदि मौसमी फलो का गूदा अपने चेहरे पर लगाने से भी त्वचा निखारने लगती हैं।
  4. शहद को त्वचा पे लगाने से भी त्वचा के दाग धब्बे कम पड़ने लगते है, और इसके साथ ही त्वचा का रूखापन भी दूर हो जाता है।
  5. एलोवेरा के पत्तों की ऊपरी परत निकालकर उसके गूदे को चेहरे पर लगाने से भी धीरे-धीरे दाग-धब्बे कम होने लगते हैं।
  6. टमाटर का रस निकालकर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करने से भी चेहरा चमकने लगता है।
  7. अगर आपकी त्वचा अधिक रूखी है तो रात को सोने से पहले चेहरे व अन्य भागो पर बादाम या जैतून के तेल की मालिश अवश्य करे।
  8. जितना हो सके उतना धूप में कम बाहर निकले| धुप में जाने से चेहरे पर कालापन आता है| और जरुरत पढ़ने पर स्कार्फ़ पेहन ले, और सन्सक्रीम का इस्तेमाल करना ना भूले
Subscribe to