हड्डियों को मजबूत बनाता है रोजाना रस्सी कूदना, जानें और भी कई फायदे

हड्डियों को मजबूत बनाता है रोजाना रस्सी कूदना, जानें और भी कई फायदे

हम सभी ने बचपन में खूब रस्सी कूदी है| हम में से शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने यह खेल नहीं खेला होगा| बचपन के दिनों में आपको रस्सी कूदने में बहुत आनंद मिलता था| लेकिन क्या आपने सोचा है की भले ही आपने इसे केवल खुशी मिलने के लिए खेला है लेकिन इसके और अन्य व्यायामों के चलते आपको बचपन में मोटापे जैसी समस्या नहीं थी|

लेकिन जब से हम बड़े हुए, हम में से अधिकतर लोगो को मोटापे की समस्या से दो चार होना पड़ा है| इस मोटापे को कम करने के लिए बहुत से लोग जिम आदि ज्वाइन कर लेते है| वही कुछ लोग व्यस्त जीवनशैली के चलते इसे टाल देते है|

हम सभी जानते है आज के वक्त में हर फील्ड में लुक को बहुत अधिक महत्व मिलने लगा है| स्लिम और स्मार्ट दिखना आज के वक्त की डिमांड है| इसलिए आज के लेख के जरिये हम आपको बताना चाहते की कई ऐसे छोटे मोटे व्यायाम है जिन्हें आप घर पर ही करके वजन को कम कर सकते है| रोज महज 10 मिनट रस्सी कूद कर आप अपने वजन को कम कर सकते है| आइये विस्तार से जानते है Skipping Rope Benefits in Hindi.
 

Skipping Rope Benefits in Hindi- जानिए रस्सी कूदने के फायदे

 

Skipping Rope Benefits in Hindi

  रस्सी कूदना आपकी सेहत बनाने का सबसे सस्ता और सरल उपाय है| यदि आप रोजाना रस्सी कूदते है तो फिर आपको जिम जाने की भी जरुरत नहीं है| फिटनेस प्रेमियों के लिए इससे अच्छा उपाय कोई भी नहीं है| इसे आप आसानी से घर पर ही कर सकते है| ना ही ट्रेनर की जरुरत है और ना ही किसी स्पेशल इक्विपमेंट की|

और इसकी खासियत यह है की15 मिनट रस्सी कूदने से आपको उतना फायदा मिलता है जितना की आधा घंटे तक दौड़ने या तैरने पर मिलता है| तो चलिए विस्तार से जानते है की रस्सी कूदने पर आपको और क्या क्या फायदे मिलते है|
 

पेट की चर्बी घटाए

यदि आप अपने पेट की बढ़ी हुई चर्बी से परेशान हैं और रोज जिम जाने के लिए वक्त निकालना आपके साथ पॉसिबल नहीं हो पा रहा है तो रोज थोड़ी रस्सी कूदना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। Skipping Exercise से ना केवल आपका मोटापा कम होता है बल्कि आपके पेट की चर्बी भी कम होती है।  

घुटनों के दर्द को दूर करे

जिन लोगो के घुटने और एड़ियों में दर्द रहता है उन्हें रोजाना रस्सी कूदना चाहिए| इससे उनके पैरो में ताकत आती है और दर्द कम हो जाता है|  

चेहरे का रंग निखारे

जब भी आप रस्सी कूदते है तो आपके शरीर का अच्छा वर्कआउट होता है| इसे करने से आपके शरीर से पसीना निकता है और आपके शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकल जाते है| शरीर के अन्दर से क्लीन होने के कारण आपके चेहरे का रंग निखरता है|  

दिल की अच्छी सेहत के लिए

यह आपके दिल की सेहत के लिए अच्छा है| रस्सी कूदने से आपका हृदय मजबूत बनता है,| इससे आपका हृदय सुचारू रूप से कार्य करना शुरू कर देता है। क्योंकि रस्सी कूदने पर ना केवल आपके हृदय को बल्कि पूरे शरीर को ताज़ी ऑक्सीजन और रक्त मिलता है| जिसके चलते शरीर को रोगों से बचने में मदद मिलती है|  

अन्य फायदे इन्हें भी जानिए:-

  1. Skipping Workout करने से आपकी मांसपेशिया टोन होती है साथ ही साथ स्टेमिना भी बूस्ट होता है|
  2. इससे फेफड़े मजबूत होते है तथा शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता में भी सुधार आता है।
  3. जिन लोगो को अपना वजन घटाने की चाहत है वे छरहरा शरीर पाने के लिए रोजाना रस्सी कूदे| इससे आपके शरीर को सही आकार मिलता है|
  4. यह शरीर से विषैले पदार्थ निकाल देता है| इससे त्वचा की रंगत बढती है|
  5. इससे कंधे और भुजाएं मजबूत बनती हैं। और जो इसे नियमित रूप से करते है उन्हें घुटनों और एड़ियों में दर्द नहीं होता है|
  6. यह मस्तिष्क को उर्जा देकर तनाव कम करता है| जिन लोगो के कार्य स्थल पर बहुत तनाव रहता है उन्हें इसके लिए रोज 10 मिनट जरुर निकालना चाहिए|
  7. इससे आपके पूरे शरीर का व्यायाम एक साथ हो जाता है। यदि आप रस्सी कूदते है तो आपको अलग से व्यायाम करने की जरुरत नहीं होती है|
  नोट:- जिन लोगो को पहले दिल का दौरा पड़ चुका है, वे रस्सी ना कूदे| साथ ही हर्निया के रोगी भी इसे ना आजमाए|   ऊपर आपने जाना Skipping Rope Benefits in Hindi. यदि आप भी उपरोक्त लाभ पाना चाहते है तो आज से रस्सी कूदना शुरू कर दे| यदि आपका सिजेरियन हुआ है तो इसके तीन महीने बाद ही रस्सी कूदें वो भी बाद डॉक्टर की सलाह लेने के बाद| आप रस्सी कही भी कूद सकते है बगीचे में, घर के आँगन में, छत पर|
Subscribe to