जानिए खर्राटों का कारण और घरेलू उपायों द्वारा इसका इलाज

जानिए खर्राटों का कारण और घरेलू उपायों द्वारा इसका इलाज

खर्राटे नींद से संबंधित एक ऐसी समस्या है जो पीड़ित के साथ साथ आसपास के लोगो के लिए भी परेशानी बन जाती है। कभी कभी यह पीड़ित की नींद ख़राब कर देता है और नींद न पूरी होने की वजह से उसे दिन में थकान लगती है। इसे कई जीवन शैली के कारक होते हैं जो खर्राटों की सम्भावना को बड़ा देते हैं, हालांकि इन्हे बदला भी जा सकता है।

खर्राटे एक तरह ध्वनि होती है ये तब उत्पन्न होती है, जब व्यक्ति नींद के दौरान अपनी नाक और गले के माध्यम से स्वतंत्र रूप से हवा नहीं ले पाता। यह आसपास के ऊतकों के कांपने से बनती है। जो लोग अक्सर बहुत ज्यादा खर्राटे लेते हैं उनके गले और नाक के ऊतक में बहुत ज्यादा कंपन होता है| इसके अलावा व्यक्ति की जीभ की स्थिति भी सांस लेने के रास्ते में आ सकती है।

इसे ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया के नाम से भी जाना जाता है| खर्राटों को रोकने के लिए और इसके इलाज के लिए आवश्यक है कि सबसे पहले ये पता लगाया कि लोग खर्राटे क्यों लेते है| यदि आप या आपके करीबी लोग नियमित रूप से खर्राटे लेते हैं, तो यह समय है इस समस्या को खत्म करने का। आइये जानते हैं Snoring in Hindi, इसके कारण और इसके समाधान।
 

Snoring in Hindi – खर्राटे (ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एप्निया) की परेशानी

 

Snoring in Hindi

  आपको शायद इस बारे में जानकारी ना हो लेकिन हम आपको बताना चाहते है की खर्राटे भी कई प्रकार के होते हैं| कुछ लोगों की तो श्वांश नींद में पूरी तरह से ही रुक जाती है| यदि यही अवस्था लम्बे समय तक बनी रहे तो गंभीर रूप ले लेती है| जिसके चलते ह्रदय और मस्तिक्ष पर बुरा प्रभाव पड़ता है| आइये जानते है इसके पीछे के कारणों को ताकि इसका उपचार किया जा सके:-  

Snoring Causes In Hindi: खर्राटों के कारण

लोगों के खर्राटे लेने के विभिन्न कारण हो सकते हैं, जैसे कि-

अधिक वजन या आकार से बाहर होना: वसा उत्तक और कमजोर मांसपेशी भी खर्राटों के लिए योगदान करते हैं। यहां तक कि अगर आप का अधिक वजन नहीं है, पर सिर्फ आपकी गर्दन या गले के चारों ओर अधिक वजन है तो खर्राटे हो सकते हैं।
 
उम्र का बढ़ना: जैसे जैसे आप वयस्क होते जाते है आपका गला संकरा होता जाता है और अपने गले में मांसपेशी ढीली हो जाती है। और जैसे जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, वैसे वैसे आपकी जीवन शैली और सोने की दिन चर्या बदलती जाती है। खर्राटे लेने का यह भी एक कारण हो सकता है।
 
शरीर का आकार: पुरुषों का वायु मार्ग महिलाओं की तुलना में संकरा होता है, इसलिए पुरुषों में खर्राटे की संभावना अधिक होती है। एक संकीर्ण गला, खण्‍डतालु, बढ़े हुए कंठशूल, और अन्य भौतिक गुण खर्राटों के लिए के लिए जिम्मेदार होते है| इसके पीछे का कारण ज्यादातर अनुवांशिक होता है|

यह हम सब जानते है की हम ना तो अपना जेंडर बदल सकते है और ना ही शरीर को उसके आकर के हिसाब से बढ़ने से रोक सकते है| इसलिए बेहतर होगा की हम सही जीवन शैली अपनाए, सोने की दिनचर्या में परिवर्तन करे और गले के व्यायाम के जरिये इस समस्या पर नियंत्रण करे|
 
नाक और साइनस की समस्या: हवा का अवरोधित बहाव और भरी हुई नाक सांस लेने में मुश्किल पैदा करती है और गले में एक निर्वात पैदा करती है जो खर्राटों को बढ़ावा देती है।
 
शराब, धूम्रपान, और दवाएं: शराब का सेवन, धूम्रपान, और कुछ दवाएं जैसे कि- lorazepam (Ativan) और diazepam (Valium) आदि, मांसपेशियों को बढ़ा सकते है जिससे खर्राटे की समस्या को बढ़ावा मिलता है।
 
सोने की मुद्रा: पेट के बल सोने से आपके गले का मांस हवा के बहाव को रोक सकता है, ऐसी स्थिति में सोने की मुद्रा में बदलाव करके आप खर्राटों से बच सकते हैं।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए हकलाने की समस्या के कारण और आसान समाधान

 

Home Remedies for Snoring: खर्राटों के लिए घरेलु उपचार

पुदीना

एक गिलास पानी में पुदीना के तेल की एक -दो बूंदे मिलाये। सोने से पहले इससे गरारे करें। ये सुनिश्चित करले की यह मिश्रण आप निगल ना लें। इसे रोज़ाना करें जब तक आपको इच्छानुसार परिणाम ना मिले।
  1. अगर शुष्क हवा और जमाव खर्राटे पैदा कर रहे हैं, तो सोने से पहले पुदीना के तेल की कुछ बूंदे 30 मिनट तक ह्यूमिडिफायर में मिलके चालू करदे और रात भर चालू रखे। यह आपके वायु मार्ग को खोलने में मदद करेगा और परिणामस्वरूप आप खर्राटे नहीं लेंगे।
  2. इसके अलावा आप सोने से पहले पुदीना के तेल को नाक के निचले भाग में रगड़ सकते हैं।
 

जैतून का तेल

  1. रोज़ाना सोने से पहले जैतून के तेल की 2 या 3 घूँट ले।
  2. डेढ़ डेढ़ चम्मच जैतून का तेल और शहद को मिलाये और रोज़ाना सोने से पहले इसका सेवन करें।
 

भाप ले

  1. एक बड़े कटोरे में गर्म उबलते पानी डाले।
  2. नीलगिरी तेल या चाय के पेड़ के तेल की 3 या 4 बूँदें मिलाये।
  3. अपने सिर को तौलिया से ढाकेँ और 10 मिनट तक अपनी नाक के माध्यम से गहरी भाप लें।
  4. इस उपाय का रोज़ाना सोने से पहले नियमित रूप से करें जब तक कि आपको आराम ना मिले।
  हल्दी

 हल्दी कई लोगों के लिए एक प्रभावी प्राकृतिक औषधि है| Snoring Cure के लिए भी यह फायदेमंद है|

  1. एक गिलास गर्म दूध में 2 चम्मच हल्दी मिलाये।
  2. सोने के 30 मिनट पहले इसका सेवन करें।
  3. इस दैनिक करें।
   लहसुन
  1. 1 से 2 लहसुन को चबाएं और फिर एक गिलास पानी पिएं। गहरी नींद का आनंद लेने के लिए और खर्राटों को कम करने के लिए इसे दैनिक सोने के पहले करें।
  2. इसके अलावा लहसुन का प्रयोग रात का खाना पकाने में करे और गरम खाना खाएं।
  ऊपर आपने जाना Snoring in Hindi, इसके कारण और घरेलु उपाय। इन उपायों की मदद से आप खर्राटों से छुटकारा पा सकते है और अपने बिगड़े रिश्तों को फिर से संवार सकते हैं।

 

Subscribe to