चाय पत्ती के अनसुने फायदे जान आप भी हो जायेंगे हैरान

चाय पत्ती के अनसुने फायदे जान आप भी हो जायेंगे हैरान

आमतौर पर हम लोगों की दिनचर्या सुबह की गरमा-गरम चाय से शुरू होती है। जिसके पीछे सभी के अपने-अपने व्यूज है। किसी का मानना है कि सुबह-सुबह चाय पिने से फ्रेशनेस महसूस होती है, तो किसी का कहना है कि अगर वो सुबह चाय ना पिए तो उनकी नींद ही नहीं खुलती है। लेकिन आपको शायद पता नहीं होगा कि चाय की जो पत्ती होती है उसके कई फायदे है। एक तरह से कहा जाये तो ये एक बहुत अच्छा ब्यूटी प्रोडक्ट भी माना जाता हैं। यह न सिर्फ चेहरे के लिए फायदेमंद है बल्कि बालों के लिए भी गुणकारी साबित होता है।

हमारे घर में बहुत सी ऐसी चीजे होती है जिन्हें हम अपने नियमित इस्तेमाल में तो लेते है, लेकिन हमे उसके अन्य शारीरिक लाभ की जानकारी नहीं होती है। जैसे चाय पत्ती को हम सिर्फ चाय बनाने के लिए इस्तेमाल करते है, परन्तु हमें यह नहीं पता की इसके कई फ़दये और भी है। ग्रीन-टी हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छी होती है, और इसका इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर किया जाता है। लेकिन अगर आप देखें तो चाय की पत्ती कोई भी हो ये आपके लिए फायदेमंद ही साबित होती है। चाय पत्ती में एंटी-ऑक्सीडेंट,एंटी-एजिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणकारी तत्व पाए, जो हमारे लिए काफी लाभकारी साबित होते है। आईए जानते है Tea Leaves Benefits in Hindi.

 

Tea Leaves Benefits in Hindi: जाने इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ

  tea-leaves-benefits-in-hindi  

चाय पत्ती की खोज 1815 में कुछ अंग्रेज़ यात्रियों के द्वारा की गई। उन्होंने असम के क़बाइली लोगों को इसका सेवन करते हुए देखा। उसके बाद भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड बैंटिक ने 1834 में चाय की परंपरा को इंडिया में शुरू करने का सोचा। इसके बाद 1935 में असम में इसके बागान लगाए गए।

माना जाता है कि चीन के राजा शैन नुंग के सामने रखे एक गर्म पानी के प्याले में, कुछ सूखी पत्तियाँ आकर गिरीं, जिसके पानी में मिलते ही उसका रंग बदलने लगा और जब उन्होंने उसकी चुस्की ली, तो उन्हें उसका स्वाद बहुत पसंद आया। फिर क्या था वहीँ से चाय की शुरुआत हुई। सन् 350 में चाय पीने की परंपरा का पहला उल्लेख मिलता है। उसके बाद व्यापारी चीन से चाय यूरोप ले गए और धीरे-धीरे ये समूची दुनिया का प्रिय पेय बन गया। ये है History of Tea. आइये अब जानते है चाय पत्ती से होने वाले लाभ।

 

बालों के लिए लाभकारी

जिन लोगों के बाल रूखे और बेजान हो गए है और वो अपने बालों को वापस सिल्की बनाना चाहते है। उनके लिए ग्रीन टी या चाय पत्ती काफी फायदेमंद है। इसे इस्तेमाल करने के लिए, सबसे पहले आप चाय पत्ती को एक बर्तन में 15 मिनट तक बॉईल करें। उसके बाद इसे ठंडा होने का इंतज़ार करे।

इस्तेमाल करने का तरीका

इसे लगाने से पहले आप शैंपू से बालो को धो लें। बालों के सूखने के बाद इस काड़े को अपने बालो में लगाए और कुछ समय तक लगा कर रखे। बाद में उसे साफ पानी से धो ले। आपको पहले ही इस्तेमाल से इसका फायदा नज़र आने लगेंगा।

 

सनबर्न में फायदेमंद

भारत में कई ऐसे लोग है जिन्हें सनबर्न की समस्या है पर कई लोग ये नही जानते है कि टी-बैग सनबर्न को हटाने में कारगर साबित होता है।

कैसे करे इसका इस्तेमाल

टी-बैग को लेकर ठंडे पानी में डुबो दें, बाद में उसे हल्के हाथों से दबाकर चेहरे पर कुछ देर तक लगाकर रखें। इसके नियमित इस्तेमाल से सनबर्न की समस्या से आप निजात पा सकते है।

 

डार्क सर्कल हटाएं

आज कल लोगों को डार्क सर्कल होना एक आम बात हो गयी है। जिससे वो बहुत परेशान रहते है, क्योंकि ये आँखे के नीचे होते है और चेहरे पर बड़े गंदे दिखते है। घबराइये मत हम आपको बता रहे है इस समस्या से निजात पाने का तरीका।

आप टी-बैग को अपनी आँखों पर कुछ दर तक रखे और ऐसा करने से इसमें मौजूद कैफीन आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने में मदद करता है।

 

दाँतो के दर्द से राहत

चाय पत्ती दाँतो के दर्द से भी निजात दिलाता है। इसके लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में ठंडे पानी को रख उसमे टी-बैग को भीगा दें। अब उस टी-बैग को अपने दाँतो पर लागए जहाँ दर्द हो रहा हो। इसे लगाते ही आपको तुरंत राहत महसूस होगी।

 

पैरों की बदबू दूर करें

कई लोग पैरों की बदबू या दुर्गन्ध से बहुत परेशान रहते है। लेकिन आप चाय पत्ती के इस्तेमाल से इस समस्या का निराकरण कर सकते है। आप चाय की पत्तियो को पानी में डाल कर बॉईल कर ले और ठंडा हो जाने पर इस पानी को किसी बर्तन में निकाल लें। अब उस पानी में अपने पैरों को कुछ देर तक रखे। ऐसा रोजाना करने से आपको इस समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

 

आप यह भी पड़ सकते है:- जानिए नियमित चाय का सेवन करने के क्या है फायदे

 

चोट पर भी असरदार

चाय-पत्ती चोट को ठीक करने के लिए भी काफी असरदार मानी जाती है, क्योंकि इसमें एक एंटीआक्सीडेंट तत्व होता है, जो घाव को ठीक करने का काम करता है। उसी तरह चाय पत्ती को भी घाव पर लगाने से वो जल्द ठीक हो जाता है। आइये जानते है किस तरह इसे घाव पर लगा सकते है

  1. आप चाय पत्ती को बॉईल कर उसे घाव पर लगा सकते है।
  2. चाय पत्ती के पानी को आप अपने घाव के ऊपर लगा सकते है।
  3. चाय पत्ती को चोट पर लगाने से आप इन्फेक्शन से भी बच सकते है।
  फर्नीचर को भी चमकाएं

चाय पत्ती की मदद से आप अपने घर का कोई भी लकड़ी से बना सामान चमका सकते है। इसके इस्तेमाल से आप पाएंगे की हर वो पुराना फर्नीचर जो ख़राब हो गया है और पुराना लगने लाग है। वो इसके इस्तेमाल से दोबारा नया जैसा लगने लगेगा।

इस्तेमाल करने की विधि

चाय बनने के बाद बची हुई चाय पत्ती को वापस से बॉईल करे। उसके बाद उसके पानी को आप अपने हिसाब से किसी बोतल में या फिर बर्तन में डाल ले। फिर उस पानी को आप अपने फर्नीचर पर लगाए इससे आपका फर्नीचर नया सा लगने लगेगा और पहले से ज्यादा चमकदार भी दिखेगा।

चाय के अन्य भाषाओं में नाम

हिन्दी चाय
कोंकणी चा
मैथिली चाह
मराठी चहा
बांग्ला चा

आज आपने जाना Tea Leaves Benefits in Hindi. इस तरह से आप गरमा-गरम चाय की चुस्की के साथ-साथ चाय की पत्ती के उपयोग से अपने शरीर से जुडी समस्या का निराकरण घर बैठे कर सकते है।

Subscribe to