दांतों को सफेद बनाने के लिए असरदार घरेलू उपचार

दांतों को सफेद बनाने के लिए असरदार घरेलू उपचार

एक खूबसूरत चेहरा और भी अधिक खूबसूरत बन जाता है, यदि इस पर खिलखिलाती मुस्कान हो। हस्ते, मुस्कुराते चेहरे हर किसी को पसंद आते है। लेकिन ऐसा तभी होता है जब आपकी मुस्कान सुन्दर हो, जिसके लिए आपके दांतो का अच्छा होना जरुरी है। यदि आपके दांत अच्छे नहीं है तो आपकी मुस्कान देखकर उल्टा लोगो को चिड़ छुठेगी|

इस बात में तो कोई दूसरी राय नहीं है की मोतियों जैसे चमकते सफेद दांत आपकी सुंदरता और व्यक्तित्व दोनों में चार चांद लगा देते हैं। किन्तु आज लोग कॉफी का सेवन करते है, गुटका, पान, तंबाकू, सिगरेट, शराब आदि लेते है, जिसके चलते उनके दांतो की सफेदी चली जाती है और दांत पिले पड़ जाते है। इन सभी चीज़ों से आपके दांतो की जड़े कमजोर भी हो जाती है।

लेकिन यदि दांतों की उचित देखभाल की जाये अर्थात दिन में 2 बार अच्छे से ब्रश किया जाये तो दांत पिले ही नहीं पड़ते है, लेकिन यदि यह पिले पड़ चुके है तो आप कुछ घरेलू उपचार की मदद से इन्हें वापिस सफ़ेद बना सकती है। आइये जानते है Teeth Whitening Home Remedies in Hindi.
 

Teeth Whitening Home Remedies in Hindi: दांतों का पीलापन दूर करे

 

Teeth Whitening Home Remedies in Hindi

 

बेकिंग सोडा

  • बेकिंग सोडा पीले दांतों को सफेद बनाने का सबसे प्रभावी घरेलू नुस्खा है।
  • प्रयोग के लिए नियमित ब्रश करने के बाद थोड़ा-सा बेकिंग सोडा लेकर दांतों को साफ करें।
  • नियमित ऐसा करने पर धीरे धीरे दांतों पर जमी पीली पर्त साफ हो जाती है।
  • आप चाहे तो टूथपेस्ट में बेकिंग सोडा और थोड़ा नमक मिलाकर भी दांत साफ़ कर सकते है।
 

तुलसी

  • तुलसी में कई रोगों से लड़ने के गुण पाए जाते है।
  • हम आपको बता दे की इसमें दांतो को सफ़ेद बनाने की भी क्षमता है।
  • तुलसी दांतो का पीलापन दूर करने के साथ साथ मुंह और दांत के अन्य रोगों से भी निजात दिलाती है।
  • प्रयोग के लिए तुलसी के पत्तों को धूप में सुखाकर इसका पाउडर बना ले, फिर इस पाउडर को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करे, आपके दांत चमकने लगेंगे।
 

नीम

  • नीम में प्राकर्तिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते है।
  • प्राचीन समय से ही दांत साफ करने के लिए नीम का प्रयोग किया जा रहा है।
  • दरहसल नीम में दांतों को सफेद बनाने व बैक्टीरिया को खत्म करने के गुण पाए जाते हैं।
  • जिन लोगो के दांत पिले है उन्हें नियमित नीम के दातून से दांत साफ करना चाहिए।
  • इससे दांतों का पीलापन भी दूर हो जाता है और दांतों के रोग भी नहीं होते।
  • Teeth Whitening at Home के लिए यह अच्छा तरीका है।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- घरेलू नुस्खों की मदद से करें पायरिया का सफल इलाज

 

पानी

  • आपने हमेशा सुना होगा की पानी हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है।
  • सेहत के साथ साथ यह दांतों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
  • दरहसल पानी आपके मुंह को हाइड्रेटेड रखता है जिसके चलते दांतों पर अम्लता का असर कम होता है।
  • अल्कोहल और पिगमेंट खाद्य पदार्थों के कारण दांतों पर जमने वाली परत को पानी हटा देता है, साथ ही उन्हें सुन्दर और आकर्षक बनाने का काम भी करता है।
 

स्ट्रॉबेरी

  • स्ट्रॉबेरी को आपने केवल स्वादिष्ट फल के रूप में खाया होगा किंतु इसके कई गुणों से आप अनजान है।
  • स्ट्रॉबेरी आपके दांतों को मोती की तरह सफेद करने में मदद कर सकता है।
  • प्रयोग के लिए आपको स्ट्रॉबेरी के पेस्ट को 25-30 मिनट तक अपने दांतों पर रगड़ना है और बाद में साफ़ पानी लेकर अच्छी तरह कुल्ला करना है।
  • जब आप इस प्रयोग को नियमित रूप से करेंगे इसके परिणाम आपको खुद ब खुद दिखेंगे|
 

नींबू

  • घरेलू उपचारो की बात चल रही है और उसमे नींबू का नाम ना आये ऐसा भला हो सकता है क्या?
  • नींबू भी मसूड़े को स्वस्थ व मजबूत बनाने और Best Way To Whiten Teeth है।
  • प्रयोग के लिए एक गिलास पानी में आधे नींबू का रस मिलाएं और इसमें रातभर के लिए दातुन रखकर छोड़ दें।
  • अगले दिन सुबह इसी दातुन का इस्तेमान करें, इससे दांतों के पीलापन से निजात मिलेगी।
  • यदि आप प्रतिदिन इस प्रयोग को नहीं कर सकते है तो सप्ताह में एक दिन अवश्य करें।
  ऊपर आपने जाना Teeth Whitening Home Remedies in Hindi. इन घरेलू उपचारो की मदद से आप अपने दांतो की सफेदी को वापस पा सकती है। क्योंकि सफेद दांत आपका आत्मविश्वास बढ़ाते है जिससे आप अच्छा अनुभव करते हैं। इस बात का ध्यान रखे की सुंदरता केवल चेहरे से नहीं होती इसमें आपके अच्छे दांतो का भी योगदान है। यदि आपके दांत साफ ना हो तो आप दूसरों के सामने हंसी का पात्र भी बनते हैं।
Subscribe to