उच्च रक्तचाप और मधुमेह को नियंत्रित रखता है दलिया का सेवन

उच्च रक्तचाप और मधुमेह को नियंत्रित रखता है दलिया का सेवन

पेट ख़राब होने पर आप सभी ने कभी न कभी ओट्स का सेवन जरूर किया होगा| अधिकतर लोग इसे दलिया या जौ के नाम से जानते है| इसे गेहू को मोटे मोटे दानो के रूप में पीसकर बनाया जाता है| यह बाजार में भी काफी आसानी से मिल जाता है, वही बाजार में तो यह कई तरह के फ्लेवर्स में उपलब्ध है।

सामान्यत: ओट्स को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह एक बेहतरीन नाश्ता भी है जो बहुत ही कम समय में आसानी से बन जाता है| जॉब करने वाले लोगो के लिए तो यह बहुत ही बेहतर विकल्प है, बस जब आप तैयार होते है 20 मिनट के लिए इसे माइक्रो ओवन में रख दे, यह खुद ब खुद तैयार हो जायेगा|

बहुत से लोग इसे वजन घटाने वाले आहार के रूप में खाते है, लेकिन क्या आप जानते है यह हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है| इसमें घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो बुरा कोलेस्ट्रॉल कम करता है, फलस्वरूप दिल की सेहत अच्छी रहती है| साथ ही साथ यह आपकी त्वचा के लिए भी बेहद लाभदायक होता है। आइये जानते है और भी कई Oats Benefits in Hindi.
 

Oats Benefits in Hindi: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद दलिया

 

Oats Benefits in Hindi

  35 की उम्र पार करने पर जैसे जैसे व्यक्ति बूढा होने लगता है उसकी स्मरण शक्ति कमजोर होने लगती है| किन्तु यदि व्यक्ति स्वस्थ खान पान लेता है तो बुढ़ापे में भी अपनी यादास्त को दुरुस्त रख सकता है| जो व्यक्ति हमेशा दलिया का सेवन करते है उनकी स्मरण शक्ति हमेशा अच्छी रहती है| यह छोटे बच्चो से लेकर, बड़ो, बुधो सभी के लिए फायदेमंद है| आइये विस्तार से जानते है Benefits of Oats in Hindi:-  

स्वास्थ्य फायदे:

  1. जिन लोगो को उच्च रक्तचाप और तनाव की शिकायत होती है उन्हें दलिया का सेवन जरूर करना चाहिए| इससे उच्च रक्तचाप कंट्रोल में रहता है|
  2. जिन लोगो का पेट अक्सर ख़राब रहता है, और कब्ज की समस्या बनी रहती है उन्हें दलिया का सेवन करने से पेट से जुडी परेशानियों से आराम मिलता है|
  3. दलिया में इनोजिटॉल तत्त्व पाया जाता है, जो रक्त में वसा के स्तर को नियंत्रित करता है, और उसे बढ़ने नहीं देता। इससे कोलेस्ट्रॉल की समस्या नहीं होती और शरीर पर चर्बी नहीं जमती| Oats Benefits for Weight Loss भी है|
  4. दलिया में घुलनशील फाइबर होते हैं जो स्‍टार्च को हजम करने में मददगार होते हैं, इससे शरीर में शर्करा का स्तर दुरुस्‍त रहता है। इसलिए मधुमेह के रोगियों को इसे जरूर खाना चाहिए|
  5. जो लोग प्रतिदिन अपने नाश्ते या खाने में ओट्स को शामिल करते है उन्हें मधुमेह की समस्या में काफी लाभ मिलता है| इससे इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है|
  6. यह कैंसर में भी फायदेमंद है| इसमें मौजूद फाइबर, फाइटोकैमिकल, मैगनीशियम कैंसर से भी प्रभावी तरीके से लड़ते हैं तथा बाइल एसिड को भी सही करते हैं, जो की शरीर से गन्दगी को बाहर नहीं निकलने देता है|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:-  जानिए काले चने के ढेरों फायदे, अच्छी सेहत के लिए

 

सौन्दर्य लाभ

  • यदि धूप की वजह से आपको टैनिंग हो गयी है तो दलिया इसमें भी आपकी मदद कर सकती है| इसका पैक लगाने पर आपकी खोयी रंगत लौट आएगी।
  • जो लोग हफ्ते में दो बार ओट्स का फेस पैक लगाते है उन्हें मुहासों की समस्या से निजात मिलता है|
  • पकी हुई दलिया को शहद और दूध के साथ मिलाकर लगाने पर चेहरे का रूखापन दूर होता है और त्वचा कोमल बनती है|
  • ओट्स को दही में मिलाकर बालों और स्कैल्प पर मसाज करें। और फिर थोड़ी देर बाद शैंपू से बाल धो ले| महीने में एक दो बार ऐसा करने से निश्चित ही ड्रैंडर्फ की समस्या से आपको निजात मिल जाएगी|
  ऊपर आपने जाना Oats Benefits in Hindi. आप दलिया को दूध या पानी किसी के साथ भी पका सकते है| और यदि आपको यह ज्यादा पसंद नहीं है तो आप इसमें केले, किशमिश आदि चीज़े भी डाल सकते है और जिन लोगो को मीठा पसंद नहीं है वे लोग इसे नमकीन खिचड़ी की तरह भी पका सकते है|  
Subscribe to