शरीर को लचीला बनाने में मददगार है तैराकी, जाने अन्य स्वास्थ्य लाभ

शरीर को लचीला बनाने में मददगार है तैराकी, जाने अन्य स्वास्थ्य लाभ

एक फिट और तंदुरुस्त शरीर के लिए व्यायाम बहुत आवश्यक है| व्यायाम आपके शरीर को मजबूती देते है| इसलिए कई लोग नियमित दौड़ना, रस्सी कूदना, टहलना आदि व्यायाम करते है| वही कुछ लोग अपने शरीर की फिटनेस बरक़रार रखने के लिए तैराकी करना पसंद करते है|

तैराकी ना केवल आपके शरीर को फिट रखने में मददगार है बल्कि यह मनोरंजन का अच्छा साधन भी है| दुसरे व्यायाम जहा लोगो को बोरिंग लगते है, वही तैराकी करना वे एन्जॉय करते है|

फिट रहने के अलावा भी इसके और कई फायदे है जैसे की पानी आपके शरीर को उर्जा और उल्लास से भर देता है| इसमें किसी तरह की चोट का खतरा भी नहीं रहता है (बसर्ते आपको तैरना आता हो), यह आपके दिमाग को तरोताजा कर देता है आदि| आइये जानते है Swimming Benefits in Hindi और इसके अन्य फायदों से भी हम अवगत होते है|
 

Swimming Benefits in Hindi - तैराकी के स्वास्थ्य लाभ

 

Swimming Benefits in Hindi

  वैसे तो कोई भी व्यायाम, दुसरे व्यायाम से बेहतर नहीं होता, किन्तु तैराकी को हम सर्वश्रेष्ठ कह सकते है| यह आपके दिमाग और शरीर दोनों के लिए अच्छा है| इसलिए पानी में अधिक समय बिताना आपके लिए अच्छी पसंद हो सकती है| आइये जानते है Benefits of Swimming in Hindi:-  

स्टेमिना बढाने में मददगार

हम आपको बताना चाहते है की तैराकी एक कार्डियो वेस्‍कुलर एक्‍सरसाइज है। इसलिए यदि आप अपना स्टेमिना बढ़ाना चाहते है तो नियमित तौर पर स्विमिंग करे| यदि आपके घर पर स्विमिंग पूल नहीं है तो आप स्विमिंग क्लासेज ज्वाइन कर सकती है|  

दिल को सेहतमंद रखे

तैराकी को दिल और फेफड़ो के लिये अच्छा माना जाता है| दरहसल इसे करते वक्त सांस बार बार अंदर - बाहर खींचनी पड़ती है। इसलिये इसे नियमित करने से ह्रदय अच्‍छे से काम करता है।  

मासपेशियां मजबूत बनाये

नियमित रूप से Swimming Exercise करने पर शरीर की मासपेशियां मजबूत बनती हैं और उनमें शक्‍ती आती है। जो लोग अपनी बॉडी को टोन्‍ड करना चाहते है उन्हें इसे जरुर करना चाहिए|  

पुरे शरीर के लिए एकमात्र व्यायाम

हर कोई अपनी जिंदगी में व्यस्त है इसलिए अपने शरीर के हर अंग को आकर्षक बनाये रखने अलग अलग तरह की एक्सरसाइज करने के लिए सबके पास वक्त नहीं है| इसलिए यदि आप ऐसा व्यायाम ढूंड रहे है जिसमे पुरे शरीर का उपयोग होता हो तो, तैराकी से अच्‍छा और कुछ नहीं। इसमें आपके पूरे शरीर की ताकत लगती है|  

शरीर को ठंडक दे

तैराकी गर्मी से राहत दिलाने में भी मददगार है| यदि आपको गर्मी महसूस हो रही है तो स्‍विमिंग करले| ठन्डे पानी में तैरना आपको ठंडक महसूस करवाता है।  

बॉडी का शेप सुधारे

रोजाना तैराकी करने से आपके शरीर का आकार सुधरता है और शरीर में संतुलन बनता है| इससे आपके शरीर में लचीलापन आता है और आपका स्‍वास्‍थ्‍य बनता है।  

आप यह भी पढ़ सकते है:- पावर योगा – कम समय में पाये आकर्षक फिगर

 

मूड फ्रेश करे

जब हमें तनाव रहता है हमारा किसी भी कार्य में मन नहीं लगता है। ऐसे में यदि आप तैराकी कर लेते है तो आपके शरीर और दिमाग को राहत मिलती है। इससे आपका टेंशन दूर होता है और आपका माइंड अच्छे से काम करता है। इससे आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है।  

लचीलापन बढ़ाये

बॉडी में फ्लेक्सिबिलिटी लाने के लिए लोग जिम और अन्य प्रकार के व्यायामों की मदद लेते हैं। हम आपको बतादे की स्विमिंग करना भी एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे आपका शरीर लचीला बनता है|  

वजन कम करने में सहायक

यदि आप शरीर के बढ़ते मोटापे से परेशान है और इसे कम करना चाहते है तो तैराकी इसमें आपकी मदद कर सकती है| Swimming for Weight Loss भी है| यह कैलोरी बर्न वाले बेहतर एक्सरसाइज में से एक है। तैरने से आपके मोटापे पर कंट्रोल रहता है और वजन घटता है। हर रोज केवल 30 मिनट तैरने से शरीर से लगभग 440 कैलोरी कम हो जाती है।  

मधुमेह में फायदेमंद

यदि आप प्रति सप्ताह तीन बार सिर्फ 30 मिनट भी तैराकी करते है तो आप 900 कैलोरी तक जला सकता है| इसे करने से कैलोरी जलती है और टाइप 2 मधुमेह का खतरा 10 प्रतिशत से अधिक घटता है|

और यदि आप पहले से ही टाइप 1 मधुमेह के शिकार है तो तैराकी से मिलने वाले लाभ आपके लिए उपयोगी हो सकते है, यह व्यायाम आपके इन्सुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ा सकते हैं|
 
ऊपर आपने जाना Swimming Benefits in Hindi. आप भी स्विमिंग करके इसके लाभों को उठा सकते है, लेकिन अकेले स्विमिंग करने तब ही जाये जब आपको तैरना आता हो| इसके अतिरिक्त शुरुवात के समय इसे ज्यादा करने की कोशिश ना करे|

Subscribe to