जानिए वजन घटाने (वेट लॉस) के आसान और प्रभावी उपाय

जानिए वजन घटाने (वेट लॉस) के आसान और प्रभावी उपाय

अगर हम आपको कहे की आज के वक्त में बहुत से लोग मोटापे का शिकार है| तो यह बात आपके लिए नयी नहीं होगी| आजकल की जीवन शैली में लोगो की दिनचर्या ऐसी बन गयी है, जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है| उदाहरण के लिए कहा जाये तो आजकल अधिकतर काम कंप्यूटर पर बैठे बैठे हो जाते है, जिसके चलते आपको ज्यादा हाथ-पाँव नहीं हिलाने पड़ते है| ऐसे में आपका वजन बढ़ना तो एकदम तय है|

इसके अतरिक्त हमारे खान पान का तरीका भी बदल गया है| जैसे की आजकल हमारे खाने में कैलोरी की मात्रा बहुत बढ़ गयी है| संतुलित खाने की जगह लोगो को फ़ास्ट फ़ूड, पिज़्ज़ा, कोल्ड ड्रिंक्स ज्यादा भाने लगी है| ऐसे में शरीर का वजन बढ़ने लगता है| ख़ास तौर पर जो लोग घर में रहते है और बिना व्यायाम के कुछ न कुछ कहते रहते है, उनमे वजन बढ़ने की समस्या सबसे ज्यादा नजर आती है|

वजन कम करने के लिए बहुत से लोग डाइटिंग करने लगते है, लेकिन इससे उन्हें मनलायक परिणाम तो नहीं मिलता उल्टा भूखा रहने से उन्हें गैस, पेट दर्द और अन्य समस्याए होने लगती है| इसके अलावा कुछ लोग कसरत करना स्टार्ट कर देते है, बैठे रहने वाले लोग जब अचानक से व्यायाम करना शुरू करते है, तो उनके शरीर में दर्द होने लगता है, और वो बीच में ही व्यायाम छोड़ देते है| वजन कम करना इतना आसान नहीं है, इसके लिए आपको बहुत सी बातो को ख्याल रखना होता है| यहाँ जानिए Tips for Weight Loss In Hindi, इन सभी तरीको को अपनाकर आप अपना वजन कम कर सकते है|
 

Tips for Weight Loss in Hindi: वजन कम करने के तरीके 

 

Tips for Weight Loss in Hindi

  मोटापा, वजन का बढ़ना एक घंभीर बात है, यह न केवल आपकी खूबसूरती छीन लेता है, बल्कि आप इसकी वजह से अपनी उम्र से ज्यादा के दिखाई देने लगते है। इसलिए यदि आपने अपने वजन को कम करने का निश्चय कर लिया है, तो आपको सपसे पेहले एक Weight Loss Plan बनाना होगा, जिसमे आपको हर वो चीज़ शामिल करना है जिससे आपका वजन आसानी से कम हो सके|  

शक्कर का सेवन कम करे

यदि आपको आपका वजन सही तरीके से कम करना है, तो शक्कर का सेवन बिलकुल कम कर दे| शक्कर के सेवन से आपकी चर्बी और ज्यादा बढ़ती है| इसके अलावा हल्के गुनगुने पानी के नीबू और शहद का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद है|  

सन्तुलितं खाना खाए

वजन बढ़ने का सबसे मुख्य कारण हाई कैलोरी वाले खाद्य पदार्थ जैसे की जंक फ़ूड, स्नैक्स आदि होता है, इन सभी से आपकी चर्बी बढ़ने लग जाती है, एक बार चर्बी बढ़ने के बाद वजन कम करना थोड़ा मुश्किल होता है, पर धीरे-धीरे इसको छोड़ने की आदत आप डालेंगे तो आपकी चर्बी नहीं बढ़ेगी|  

हफ्ते में 1 उपवास करे

आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन हफ्ते में कम से कम 1 दिन उपवास रखकर भी वजन कम किया जा सकता है| इसलिए हफ्ते में एक बार उपवास रखे| ऐसा करने से कुछ वक्त बाद आपको आपके शरीर में खुद ब खुद परिवर्तन नजर आने लगेगा|  

लो फैट दूध का सेवन

जब आप वजन घटना चाहते है तो ऐसे में से लो फैट मिल्क, लो फैट मिल्क का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इसमें कैलोरीज कम और कैल्शियम ज्यादा होता है। जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिलती है| इसके अलावा यदि आप दही का सेवन करना पसंद करते है, तो बाहर का दही खाने के बजाय, बिना मलाई वाले घर के जमे दही का इस्तेमाल करे|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- Weight Loss Drinks - वजन घटाने में उपयोगी पेय पदार्थ
 

दिनचर्या में दौड़ को शामिल करे

रोजाना सुबह या शाम के समय दौड़ जरूर लगाये, दौड़ने से भी आपके शरीर की चर्बी जलती है| और इससे आप खुद को एनर्जेटिक भी महसूस करने लगते है। और यदि आप दौड़ नहीं पाते तो जितना हो सके उतना टहलिये इससे भी आपका वजन आसानी से कम हो सकता है, 30 से 50 मिनट तक रोज टहलना शरीर के लिए फायदेमंद भी साबित होता है।  

नियमित योग करे

योग भी वजन कम करने का एक बेहतरीन Weight Loss Secret है, इससे आप न केवल वजन कम कर सकते है, बल्कि शरीर में होने वाली बीमारियो से भी छुटकारा पा सकते है। यह आपको डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियो से भी बचाता है|  

Tips For Weight Loss In Hindi: इन बातो का भी रखे ख़याल

  1. वजन घटाने के लिए मीठा कम खाए|
  2. खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पिए।
  3. ज्यादा रात तक ना जागे, वक्त पर सोये और उठे|
  4. वजन अधिक होने पर डॉक्टर की सलाह ले।
  5. वजन कम करने लिए डांस भी अच्छा विकल्प है|
  6. फल, सलाद, जूस और प्रोटीन युक्त चीज़े खाने में शामिल करे।
  7. सुबह उठकर गरम पानी में शहद और नींबू डालकर सेवन करे।
  8. दोपहर में घंटो सोने की आदत नहीं डाले, 30 मिनट की झपकी ले सकते है|
  9. एक बार पेट भर के खाने की बजाये 3 से 4 बार खाने की कौशिश करे।
  10. खाना खाने के बाद 10 से 15 मिनट घूमे, ऐसा करने से खाना आसानी से पचता है।
Subscribe to