Tips to Avoid Miscarriage - इन तरीको को अपनाकर मिसकैरिज होने से बचे

Tips to Avoid Miscarriage - इन तरीको को अपनाकर मिसकैरिज होने से बचे

गर्भावस्था का समय ऐसा होता है जब गर्भवती महिला को बहुत सी सावधानी रखने की जरुरत होती है। ताकि महिला और शिशु दोनों ही स्वस्थ और तंदरुस्त रह सके।

गर्भावस्था के दौरान खान पान के साथ साथ और भी चीजों का ध्यान रखा जाता है जैसे की भारी वस्तु नहीं उठाना, धीरे धीरे चलना, पेट पर किसी प्रकार का बल न देना आदि।

कई महिलाएं गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं को अनदेखा कर देती है जिसके चलते आगे चलकर गंभीर परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए गर्भावस्था के पहले तीन महीने में अत्यधिक सावधानी की आवश्यकता होती है। क्योंकि इन महीनों में मिसकैरिज होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

मिसकैरिज से बचने के लिए गर्भवती महिला को खुद की देखभाल ज़रूर करनी चाहिए और वह सारी जानकारी रखनी चाहिए जिससे मिसकैरिज की सम्भावनाये ज्यादा होती है। आइये जानते है Tips to Avoid Miscarriage के बारे में।

Tips to Avoid Miscarriage: जानिए मिसकैरिज से बचने के उपाय

Natural-Ways-to-Prevent-Miscarriage

भारी बोझ न उठाये

  • डॉक्टर गर्भवती महिला को भारी चीजें न उठाने की सलाह देते है।
  • क्योंकि भारी वस्तुएँ उठाने से भी मिसकैरिज होने की सम्भावना होती है।

संतुलित आहार करे

  • कुछ महिलाएं गर्भावस्था में भी सही ढंग से भोजन नहीं करती है। जिस कारण भी गर्भावस्था के दौरान कई समस्याएं उत्पन्न होती है।
  • इसलिए आपने भोजन में हरी सब्ज़ियाँ, प्रोटीन, दूध का सेवन और ऊर्जा देने वाले पदार्थ को ज़रुर शामिल करे।

नियमित जाँच करवाए

  • कुछ गर्भवती महिलाएं अपने मिसकैरिज के लक्षणों को जान नहीं पाती है और उसे अनदेखा कर देती है।
  • गर्भावस्था के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या को अनदेखा नहीं करना चाहिए। उसके लिए समय समय पर अपने डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

सोने के तरीके पर ध्यान दे

  • गर्भावस्था के समय आप किस प्रकार सो रहे है इस बात पर भी ध्यान देना ज़रूरी होता है।
  • गलत पोजीशन में सोने पर मिसकैरिज होने का सम्भावना बनी रहती है।

अचानक झटका लगने से बचे

  • गर्भावस्था में समय किसी भी प्रकार का एकाएक झटका लगने से भी मिसकैरिज की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
  • जितना हो सके झटको से दूर रहे और यात्रा के दौरान सावधानी बरते।

अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां

  • गर्भवती महिला को ऐसे फलो और सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए जिससे मिसकैरिज का खतरा हो जैसे की - पपीते का सेवन और ऐसे पदार्थ जिनकी तासीर गर्म होती है।
  • ज्यादा भागदौड़ न करे। जितना हो सके आराम से चले और ज्यादा परिश्रम वाले कार्यो से दूर रहे।
  • गर्भवती महिला को ज्यादा तनाव में भी नहीं रहना चाहिए इससे भी मिसकैरिज की स्थिति में उत्पन्न होती है।
  • गर्भवती महिला को हल्का फुल्का व्यायाम करना चाहिए। कठिन व्यायाम को करने की कोशिश न करे।
  • ज्यादा सीढ़ियां चढ़े और उतरे नहीं जितना हो सके अपने शरीर को आराम दे।
Subscribe to