जोड़ो के दर्द में फायदेमंद है हल्दी का दूध, जानिए अन्य फायदे

जोड़ो के दर्द में फायदेमंद है हल्दी का दूध, जानिए अन्य फायदे

हमारे दैनिक जीवन में बहुत से ऐसे भोज्य पदार्थ है जिनका सेवन हम अन्य पदार्थो की तरह करते है लेकिन बहुत से ऐसे मसाले है जिनका इस्तेमाल हम करते तो है मगर उनका आयुर्वेदिक महत्व हम नहीं जानते है| हल्दी भी उन्हीं में से एक है| यह एक ऐसी औषधि है जिसका इस्तेमाल भोजन के साथ साथ अन्य विकारो में भी किया जाता है|

हल्दी के सामान्य गुणों से हम सभी परिचित है| भारतीय भोजन की हल्दी के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती है| फिर चाहे वह सब्जी हो या किसी भी तरह का बनाने वाला खाना| कही न कही हल्दी का उपयोग जरूर होता है|

आमतौर पर सर्दी होने पर या किसी प्रकार की शारीरिक पीड़ा या दर्द होने पर हल्दी के दूध का इस्तेमाल किया जाता है| यह प्रक्रिया सदियों से चली आ रही है क्योंकि हल्दी का दूध सर्दी, जुकाम, बदन दर्द और चोट आने पर हमेशा से उपयोग में लाया जाता रहा है।

हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुणों की वजह से जानी जाती है और दूध कैल्शियम के स्त्रोत के साथ दिमाग और शरीर के लिए अमृत के सामान है| हल्दी के दूध के अनेक फायदे है जो हम आज आपको बताने वाले Turmeric Milk Benefits in Hindi.

 

Turmeric Milk Benefits In Hindi:  हल्दी के दूध से मिलने वाले फायदे

  Turmeric Milk Benefits In Hindi  

पीड़ा और दर्द में राहत

शरीर में यदि किसी भी प्रकार की अंदरूनी चोट लगी हो तो हल्दी का दूध उससे राहत पहुँचाने में फायदेमंद होता है| हल्दी वाले दूध को पीने से पुराने जोड़ो के दर्द में राहत मिलती है और रीड की हड्डियाँ भी मजबूत बनती है| सिर्फ यही नहीं इससे शारीर में होने वाले कोई भी दर्द जल्द ही ठीक होने लगते है| इमसे मौजूद एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते है, जो बैक्टीरिया को पनपने नहीं देते है|

 

चेहरा चमकाएं

हल्दी में छिपे गुण आपकी सेहत और सोंदर्य के लिए बेहद लाभकारी होते है| इसका लैप लगाने से त्वचा निखरी हुई और चमकदार दिखने लगती है| हल्दी में बेसन मिलाकर इसके लेप को पुरे शरीर में लगाने से जमा हुआ काला मेल भी निकल जाता है और आपकी त्वचा और चेहरा दोनों ग्लो करने लगता है|

 

शरीर को बनायें सुडोल

हल्दी वाला दूध रोजाना एक गिलास पीने से शरीर सुडोल हो जाता है| इसमें मौजूद कैल्शियम और अन्य सेहतमंद तत्व वेट लोस के लिए भी सहायक होते है| गुनगुने दूध के साथ हल्दी का सेवन करने से हमारे शरीर मे जमा फैट्स घटता है|

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए नियमित चाय का सेवन करने के क्या है फायदे
 

स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा

Haldi Milk Benefits त्वचा के लिए भी है| चेहरे के दाग धब्बे, मुहासें दूर करने के लिए हल्दी का दूध लाभकारी होता है| बल्कि यह कह सकते है, की यह त्वचा और शरीर के लिए रामबाण का काम करता है| इससे स्किन से सम्भंदित सारी परेशानियाँ दूर हो जाती है|

 

लीवर को मजबूत बनायें

कुछ शोधो के अनुसार पता चला है की हल्दी वाला दूध खून से टॉक्सिन्स दूर करता है और लीवर को मजबूत बनाने में मदद करता है| इससे लिम्फ तंत्र भी साफ़ रहता है|

 

सर्दी, खासी और जुखाम मिटाए

हल्दी वाले दूध को पीने से सर्दी में राहत और भरे हुए गले साफ़ हो जाते है, जिससे खांसी बड़ने का खतरा दोबारा नहीं बढता| बुखार या जुखाम हो जाने पर भी इसका सेवन बहुत असरदारी होता है|

 

दमा रोग में फायदेमंद

हल्दी को गरम दूध के साथ लेने से दमा, कफ और साइनस जैसी बड़ी परेशानियों में आराम मिलता है| इसके साथ ही यह बैक्टीरियल और वायरल संक्रमो से लड़ने में भी मददगार है|

 

Benefits of Turmeric Milk in Hindi:  हल्दी वाले दूध के अन्य फायदे

  1. हल्दी के प्रयोग से मुह के छाले भी ठीक हो जाते है|
  2. सर्दी, जुखाम या बुखार आने पर हल्दी का दूध फायदेमंद होता है|
  3. चोट लगने पर हल्दी का पेस्ट बांधने से राहत मिलती है|
  4. मधुमेह के रोगियों के लिए हल्दी का सेवन फायदेमंद होता है|
  5. हल्दी वाले दूध का सेवन करने से साँस सम्भंदित समस्यांए भी दूर हो जाती है|
  6. हल्दी के दूध से हड्डियाँ भी मजबूत हो जाती है|
  7. गरम दूध के साथ हल्दी का सेवन करने से मोटापा भी कम हो जाता है
  8. अनिंद्र की समस्या होने पर हल्दी का दूध पिए नींद अच्छी आने लगेगी|
  9. पीरियड्स के समय हल्दी वाला दूध लाभकारी होता है|
  10. रक्त को साफ़ करने में हल्दी वाले दूध का सेवन किया जाता है|
 

ऊपर आपने जाना Turmeric Milk Benefits in Hindi. आप भी सर्दी खासी की समस्या से छुटकारा पाना हो, या चेहरा दामकाना हो आदि में हल्दी वाले दूध का प्रयोग कर सकते है|

Subscribe to