एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर है सिंघाड़े, अच्छी सेहत के लिए जरूर खाये

एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर है सिंघाड़े, अच्छी सेहत के लिए जरूर खाये

पानी में पाया जाने वाला सिंघाड़ा काफी पौष्टिक तत्वों और विटामिन से भरपूर होता है, जिसे हम पानीफल के नाम से भी जानते है। त्रिकोण आकर का यह फल स्वास्थ के लिए सबसे फायदेमंद माना गया है, क्युकी यह मौसमी फल आपको कई बीमारियो से बचाने में मददगार साबित होता है। सितम्बर और अक्टूबर में आना वाले सिंघाड़े का प्रयोग कच्चा और पक्का दोनों रूप में किया जाता है।

इसके बीजो को सुखाकर आटा भी बनाया जाता है, और सिंघाड़े के इस आटे को हम फलाहार के रूप में सेवन करते है। वैसे ज्यादातर लोग इसके छिलके निकालकर इसको पका हुआ ही खाना पसंद करते है जो शारीर के लिए काफी गुणकारी होता है।

सिंघाड़े को खाने के साथ-साथ अगर इसके जूस का भी सेवन किया जाये तो यह शरीर के सभी हानिकारक पदार्थो को बहार निकाल देता है। स्वाद में हल्का फीका और बाहर से मोटे छिलके वाला यह फल आपको एनीमिया, लेप्रोसी और डायरिया जैसे कई समस्याओ से राहत दिलाता है।

आप शायद नहीं जानते होंगे लेकिन सिंघाड़े से साग-सब्जी, बर्फी, हलवा जैसे मिष्ठान भी बनते हैं| वैज्ञानिकों ने भी इसे अमृत तुल्य बताते हुए ताकतवर और पौष्टिक तत्वों का खजाना बताया है। गर्भवती महिलाओ के लिए भी सिंघाड़े का सेवन काफी लाभप्रद है| तो आइये जानते है Water Chestnut in Hindi और इससे स्वास्थ्य को मिलने वाले लाभों के बारे में|

 

Water Chestnut in Hindi: जानिए सिंघाड़े से मिलने वाले अनेकों फायदे

Water Chestnut in Hindi

 

गले में राहत

सिंघाड़े में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते है, जो गले की खराश,  टॉन्सिल्स, गला बैठ जाना,  गला ख़राब हो जाना आदि समस्या के लिए फायदेमंद होते है। सिंघाड़े को खाने के साथ-साथ इसके आटे को दूध में मिलाकर सेवन करने से भी जल्द ही असर करता है।

 

बालो की समस्या से निजाद

बालो के लिए सिंघाड़े का सेवन सबसे लाभदायक होता है, इसमें मौजूद तत्व बालो को नुकसान पहुचने से बचाते है| सिंघाड़े को खाने से बालो में मजबूती आती है, और उन्हें सही प्रकार से पोषण भी मिलता है। इसलिए इसका सेवन अवश्य रूप से करें।

 

पीलिया में फायदेमंद

सिंघाड़े में डिटॉक्सिफायिंग गुण मौजूद होते है, इसके कच्चे जूस का सेवन पीलिया ग्रस्त लोगो के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इससे उनके शरीर में मौजूद जहरीले पदार्थ बहार निकल जाते है।

 

गर्भवती महिलाओं के लिए

जिन महिलाओं का गर्भाशय कमजोर होता है, उनके लिए सिंघाड़े का सेवन बहुत गुणकारी होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए उनके ऐसे समय में नियमित रूप से दूध के साथ Water Chestnut Flour का हलवा खिलाना भी फायदेमंद होता है। इससे शिशु स्वस्थ और सुन्दर होता है। इससे गर्भाशय की कमजोरी दूर होती है|

 

सूजन और दर्द में राहत

सिंघाड़ा एक औषधि के तौर पर भी काम आता है। इससे शरीर में आने वाली सूजन और दर्द दोनों में राहत मिलती है। शरीर में सुजन आने पर सिंघाड़े के छिलके को पीसकर लगाने से आराम मिलता है साथ ही त्वचा पर होने वाली झुर्रियां भी कम होती है|

 
आप यह भी पढ़ सकते है:- जोड़ो के दर्द में फायदेमंद है हल्दी का दूध, जानिए अन्य फायदे
 

पानी की कमी

यदि आपको शरीर में पानी की कमी हो रही हो तो सिंघाड़े का सेवन आपकी इस समस्या को भी दूर कर सकता है। यह शरीर में ठंडक पहुँचाने के साथ आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी से भी राहत दिलाता है।

 

दाद और खुजली

सूखे सिंघाड़े को घिसकर उसमे निम्बू का रस मिलाकर रोजाना दाद वाली जगह पर लगाने से राहत मिलती है, थोड़ी देर जलन महसूस होगी, लेकिन फिर ठंडक मिलेगी। ऐसा करने से खुजली और दाद सम्भंदित परेशानियां दूर हो जाएँगी।

 

Benefits of Water Chestnut: जानिए सिंघाड़े के अन्य फायदे    

  1. सिंघाड़े को खाने से कई पोषक तत्व मिलते है।
  2. यह अनिंद्रा की समस्या को भी दूर करता है।
  3. सिंघाड़ा शरीर में ठंडक पहुँचाता है।
  4. इससे पाचन क्रिया भी सही रहती है|
  5. सिंघाड़े का सेवन वजन घटाने में भी फायदेमंद होता है।
  6. भूख को बढाने के लिए यह फल असरदारी होता है|
  7. सिंघाड़े के इस्तमाल से पुरुषों के वीर्य में बढोतरी होती है|
  8. सिंघाड़ा ल्यूकोरिया, दस्त और खून आदि जैसी समस्या को दूर करता है|
  9. विटामिन ए से भरपूर सिंघाड़ा आँखों की रोशनी बढाने में फायदा करता है|
  10. सिंघाड़े का सेवन हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है|
  11. सिंघाड़े का सेवन पेशाब सम्भंदित सभी परेशानियों को दूर करता है|
  12. सिंघाड़े का हलवा रोजाना खाने से शारीरिक शक्ति बढती है|
  13. अस्थमा के रोगियों के लिए सिघाड़े का सेवन लाभकारी होता है|
  14. सिंघाड़े को खाने से यूरिन संबंधी कई परेशानियां में निजाद मिलती है|
  15. इसको पाउडर के रूप में लेने से खांसी और गले की सभी समस्या कम हो जाती है।
  16. नाक से निकलने वाले खून को बंद करने में सिंघाड़े का सेवन लाभदायक होता है| यह नाक से बहने वाले नकसीर को बंद कर देता है|
 

ऊपर आपने जाना Water Chestnut in Hindi. सिंघाड़े का सेवन सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है| यहाँ तक की  प्रसव होने के बाद महिलाओं को भी सिंघाड़े का हलवा खाना चाहिए| इससे कमजोरी दूर होती है| आप भी उपरोक्त लाभ पाने के लिए सिंघाड़े का सेवन जरुर करे|

Subscribe to