दिल की बीमारियों को दूर रखता है तरबूज, जानिए और भी कई फायदे

दिल की बीमारियों को दूर रखता है तरबूज, जानिए और भी कई फायदे

गर्मी के दिन आते ही हमें कुछ ठंडा ठंडा और रसीला खाने के मन करता है| इस मौसम में लोग तरबूज को बहुत चाव से खाते है| यह एक स्वादिष्ट, पानी से भरपूर और तुरंत ऊर्जा देने वाला फल है| यदि आप धुप से थककर वापिस आते है तो तरबूज का सेवन करने से आपको तुरंत एनर्जी महसूस होने लगती है|

दरहसल इसमें 92% पानी रहता है इसलिए यह गर्मी से राहत दिलाने में बहुत फायदेमंद है| तरबूज के इतने सारे स्वास्थ्यवर्द्धक लाभ है की इन्हे जानकर आप आश्चर्य में पड़ जायेंगे। तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि कोलेस्ट्रॉल को पिघला देता है और दिल की बीमारियो को दूर रखता है| इसका नियमित सेवन करने से हार्टअटैक की आशंका कम हो जाती है।

तरबूज कई असाधारण गुणों से भरपूर है। गर्मियों के दिनों में यह आसानी से मिल जाता है| यह शरीर को शीतलता, ताजगी और ऊर्जा प्रदान करता है। यह उन लोगो के लिए भी रामबाण इलाज है जो अपनी यौन क्षमता को बढ़ाना चाहते है|

कुछ किये गए शोधो के अनुसार तरबूज का जूस यौनक्रीड़ा की इच्छा को जगाने वाले हॉर्मोन टेस्टास्टेरॉन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है| आइये जानते है और भी कई Watermelon Benefits in Hindi.
 

Watermelon Benefits in Hindi: तरबूज के फायदे जानिए

  Watermelon Benefits in Hindi:  

आँखों के लिए फायदेमंद

आँखों को स्वस्थ रखने के लिए तरबूज बहुत फायदेमंद होता है| इसमें बीटा कैरोटीन मौजूद होता है| शरीर इसे विटामिन ए में बदल देता है। आँखों के लिए विटामिन ए लाभदायक है| इसके सेवन से बढ़ते उम्र में होने वाली रतौंधी या मैक्युलर डिजनरेशन के होने की संभावना भी कम होती है|  

पाचन शक्ति बढ़ाने में मददगार

तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है| विटामिन सी का सेवन हमारे शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाता है| गर्मियों के दिनों में यदि आप पर्याप्त मात्रा में तरबूज का सेवन करेंगे तो आपका पाचन तंत्र सुधरेगा और आपके शरीर को विभिन्न रोगों के वायरस अथवा जीवाणुओं से लड़ने में मदद मिलेगी|

तरबूज में विटामिन सी के अलावा विटामिन ए, विटामिन बी-6 और मिनरल भी मौजूद होते हैं| यह सभी तत्व प्रतिरक्षी क्षमता को उन्नत करने में मददगार हैं। इससे शरीर अनेक प्रकार के रोगों से स्वयं ही रक्षा कर लेता है|
 

बढ़ती उम्र का प्रभाव कम करे

उम्र के साथ या फिर त्वचा का सही से ख्याल ना रखने के कारण त्वचा पर झुर्रिया आदि चीज़े दिखाई देने लगती है| लेकिन तरबूज खाने से आप पर बढ़ती उम्र का प्रभाव नहीं पढता है| दरहसल तरबूज में बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है| इसलिए इसके नियमित सेवन से शरीर पर फ्री रैडिकल्स का असर नहीं पड़ता है और त्वचा हमेशा दमकती है|

इसलिए जो लोग हमेशा जवां दिखना चाहते है वो लोग तरबूज का सेवन जरूर करे| इससे दूर-दूर तक  बुढ़ापा दिखाई नहीं देता।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- कई खूबियों से भरपूर है किवी – मधुमेह, डिप्रेशन और कैंसर में फायदेमंद

 

आयरन और विटामिन्स से भरपूर

हम हमेशा तरबूज खाते है और इसके बीजो को फेक देते है| लेकिन क्या आप जानते है Watermelon Seeds Benefits भी है| तरबूज के बीजो में आयरन, पोटैशियम और विटामिन्स होता है इसलिए इसके बीज सेहत, त्वचा और बालों सभी के लिए काफी लाभप्रद है| या तो आप तरबूज के बीज को चबाकर खाएं या इसके तेल का प्रयोग करे| दोनों ही रूप में यह फायदा करता है|  

बालों को मजबूत बनाये

आपके लिए शायद यह बात नयी हो लेकिन तरबूज के सेवन से आपको मजबूत लहराते बाल मिलते है| वैज्ञानिकों द्वारा किये गए शोधो में यह पाया गया है कि तरबूज में फोलिक एसिड मौजूद होता है। फोलिक एसिड से हमारे बालों का गिरना कम होता है और बालो को मजबूती मिलती है|  

वजन घटाने में मददगार

आज के वक्त में कई लोग मोटापे की समस्या से परेशान है| जो लोग वजन घटाने की चाहत रखते है उन्हें भरपूर मात्रा में तरबूज खाना चाहिए| तरबूज में पानी के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में फाइबर होते हैं जिससे पेट देर तक संतृप्त रहता है और कमजोरी भी महसूस नहीं होती है। इसलिए डायटिंग करने वालो के लिए यह एक अच्छी चीज़ है|  

कैंसर को रोके

तरबूज का सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियो से भी निजात मिलती है| तरबूज में लाइकोपीन ( ऐसा तत्व जिसके कारण फलों में लाल रंग दिखाई देता है) नामक तत्व की मात्रा अन्य फलों और सब्जियों के मुकाबले अधिक होती है।

कुछ शोधों के अनुसार लाइकोपीन ब्रेस्ट, प्रोस्टेट, पेट और फेफड़े के कैंसर को रोकता है| यदि आप तरबूज का नियमित सेवन करेंगे तो आपको कैंसर होने का खतरा काफी हद तक टल जायेगा|
 

Watermelon Health Benefits: अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. यदि किसी को कब्ज की शिकायत रहती है तो उनके लिए भी तरबूज खाना अच्छा है| क्योंकि इसको खाने से आँतों को एक प्रकार की चिकनाई मिलती है|
  2. गर्मी के दिनों में खाना खाने के बाद Watermelon Juice पीने से भोजन जल्दी पच जाता है। इसके रस से लू लगने का खतरा भी नहीं रहता है
  3. पोलियो के रोगियों को भी तरबूज का सेवन करना लाभप्रद होता है| इसके सेवन से खून बढ़ता है और साफ भी होता है। इसलिए त्वचा रोगों में भी यह फायदेमंद है।
  ऊपर आपने जाना Watermelon Benefits in Hindi. तरबूज में कई पोषक तत्व जैसे की कैल्शियम, जिंक, मैगनीशियम, मैगनीज, आयरन, पोटैशियम और आयोडीन मौजूद होते है| यह ना केवल आपके शरीर के लिए बल्कि हड्डियों और दातों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसलिए नियमित रूप से तरबूज का सेवन करे|
Subscribe to