Weight Gain For Kids: आपके बच्चे का वज़न नहीं बढ़ रहा तो दें उस पर ख़ास ध्यान

Weight Gain For Kids: आपके बच्चे का वज़न नहीं बढ़ रहा तो दें उस पर ख़ास ध्यान

कई बार ऐसा देखा जाता है की शिशु के वेट अपनी उचित गति से नहीं बढ़ता है। ऐसा होने पर लोगों को अक्सर बच्चे के लिए फ़िक्र होने लग जाती है। दरअसल बच्चे के पैदा होने के बाद तीन वर्ष तक तो उसका बॉडी ग्रोथ अच्छे से और तीव्रता से होता है परन्तु उसके बाद बॉडी ग्रोथ की गति मंद पड़ने लग जाती है। पर ऐसा भी नहीं है की बच्चे का ग्रोथ बिलकुल बंद हो जाता है बल्कि धीरे धीरे हीं सही पर ग्रोथ होता रहता है।

अगर Healthy Foods for Kids अच्छे से दिए जाते हैं साथ साथ सभी जरूरी मिनरल्स की उचित मात्रा दी जाती है तो इन सभी जरूरी पोषक तत्वो के शरीर में आपूर्ति हो जाने की वजह से बच्चे का ग्रोथ बहुत तेजी से होता है, पर कई बार कुछ बच्चे ऐसे भी मिल जाते हैं जिनका वेट बढ़ता हीं नहीं या फिर बहुत धीरे धीरे बढ़ता है। ऐसा दरअसल सही पोषण और पौस्टिक आहारों की अल्पता के कारण अधिकतर देखने को मिलता है।

बच्चे के पैदा होने के बाद माँ बाप उसका हर पल ख्याल रहते हैं, ये वक़्त माता पिता दोनों के लिए बहुत हीं ज्यादा अहम् होता है, क्योंकि हर रोज बच्चे में इस दौरान कुछ ना कुछ बदलाव आता रहता है, और इस दौरान वो नई नई प्यारी प्यारी हरकते भी करता रहता है, इसी के साथ बच्चे के वेट और लेंथ में भी बदलाव आते हैं, जब नन्हे नन्हे पैरों से आपका बच्चा आपकी तरफ पहली बार चल कर आता है वो क्षण आपके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है।

सभी माँ बाप Weight Gain in Children के लिए अपने बच्चे को सही पोषण देने की कोशिश करते है ताकि बच्चे का ग्रोथ अच्छे से हो पाए। पर कई बार ऐसा होता है की सम्पूर्ण पोषण प्रदान करने के बाद भी कुछ बच्चे का सही ग्रोथ नहीं हो पाता है। ऐसे बच्चो की देख रेख अच्छे से करने की आवश्यकता होती है। आइये आज के लेख में हम कुछ उपयोगी टिप्स जानते हैं जिसके उपयोग से आपको अपने बच्चे का वज़न बढ़ने में मदद मिल जायेगा। पढ़ें Weight Gain For Kids.

Weight Gain For Kids: जाने बच्चे की ग्रोथ और वज़न बढ़ाने में कौन सी बातों का रखना है ध्यान

Weight-Gain-For-Kids-in-Hindi

बच्चों का ख़ास ख्याल रखें

  • अगर आपके बच्चे का वज़न सही ढंग से नहीं बढ़ पा रहा है, तो आपको अपने बच्चे के खान पान का ख्याल रखने की आवश्यकता होती है।
  • शुरुआत के छह महीने तक तो शिशु को सिर्फ स्तनपान से ही पोषण देने की आवश्यकता होती है और उसका पोषण इसी से हो जाता है। इस दौरान बच्चे को पानी भी नहीं देना चाहिए।
  • इस दौरान अपने बच्चे को दो दो घंटे के अंतराल पर स्तनपान करवाना जरूरी होता है।
  • जब बच्चे की आयु छह महीने की हो जाती है उसके बाद स्तनपान को धीरे धीरे कम करना और दाल, खिचड़ी, उबले हुए चावल, केला, जूस, बिस्किट आदि के सेवन की आदत डालनी चाहिए।
  • इन चीजों का सेवन बच्चे को धीरे धीरे करवानी चाहिए क्योंकि बच्चे के बॉडी में छह माह के बाद बाकी सभी मिनरल्स की पूर्ति जरूरी हो जाती है और सिर्फ स्तनपान से उसकी भूख नहीं मिट पाती है।

स्वच्छता का रखें ख्याल

  • बहुत बार ऐसा देखा गया है की बच्चे का सही विकास नहीं हो पाने के पीछे स्वच्छता की कमी भी होता है।
  • जैसे जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है वैसे वैसे वो ज़मीन पर इधर उधर आना जाना शुरू कर देता है और स्वच्छता की कमी की वजह से ज़मीन पर रहने वाले जीवाणु उसके संपर्क में आ जाते हैं।
  • बच्चों की समझ इतनी ज्यादा विकसित नहीं होती है इस कारण से कई बच्चे तो ज़मीन से मिट्टी भी खा लेते है और इससे जीवाणु सीधे उसके शरीर में चले जाते हैं।
  • वजन न बढ़ने या फिर कम बढ़ने की प्रॉब्लम खास करके उन बच्चों में होती है जो मिट्टी खाते हैं, मिट्टी की वजह से पेट में कीड़े हो जाते हैं और बच्चे का विकास अवरुद्ध कर देते हैं जिससे उसका वज़न बढ़ना रुक जाता है।

उचित नींद जरूरी

  • बच्चे के ग्रोथ के लिए यह आवश्यक होता है, की बच्चे को अच्छी नींद मिल सके।
  • नवजात शिशु को तो दिन भर में कम से कम बीस घंटे तक सोना चाहिए, ऐसा करने से उसके बॉडी में उत्तको का सही ग्रोथ हो पाता है, साथ हीं उसके मसल्स भी ग्रोथ कर पाते हैं।
  • इससे बच्चे शारीरिक विकास में बहुत मदद मिलती है, और साथ हीं उसके वेट में भी बदलाव आता है।

चिकित्सक से लें मदद

  • अगर आपके बच्चे का सही पोषण के बाद भी वज़न नहीं बढ़ पा रहा है या वो अच्छे से खाता नहीं है, खेलता नहीं है और बाकी किसी कार्य में दिलचस्पी नहीं लेता है तो इस बारे में किसी डॉक्टर से जरूर राय लें।
  • इस बारे में आपको डॉक्टर हीं सही राय दे पायेगा साथ हीं बच्चे की समस्या के बारे में विस्तार से बता पायेगा।
  • डॉक्टरी जाँच में अगर बच्चे को किसी प्रकार की समस्या निकले तो उसका सही उपचार करवाए ताकि बच्चे का ग्रोथ सही ढंग से हो पाए।

बच्चों को ज्यादा रोने नहीं दें

  • कुछ लोग ऐसा मानते हैं की अच्छे शारीरिक विकास के लिए बच्चे रोना आवश्यक होता है।
  • पर यदि आपका बच्चा हर समय या बहुत अधिक रोता हो, और वो जब भी रोता हो तो उसका पेट भरा हो, साथ हीं वो बहुत चिड़चिड़ा भी हो गया हो तो ऐसे अवस्था में भी बच्चे का ग्रोथ नहीं हो पता और वज़न भी नहीं बढ़ता है।
  • ऐसा स्थिति में आपको बच्चों को मन बहला कर खिलौने आदि की मदद से हसाना चाहिए, या फिर उन्हें कहीं घुमाने ले जाना चाहिए, उससे बात करनी चाहिए।
  • इन सब के बाद भी वो बहुत रोता है तब आपको किसी अच्छे डॉक्टर से इस बारे में परामर्श जरूर ले कर देखना चाहिए।

आज के इस लेख में आपने जाने Baby ko Mota Karna और बच्चों के लिए Mota Hone ke Tarike. अगर आपके बच्चे की ग्रोथ अच्छे से नहीं हो रही है और उसका वज़न सही ढंग से बढ़ नहीं पा रहा है तो इस लेख में बताये बातों का ख्याल रखते हुए अपने बच्चे को सही पोषण दें, अच्छी नींद दें और ज्यादा रोने ना दें।

Subscribe to