योगा फॉर किड्स: बच्चों के बेहतर विकास के लिए योग आसन

योगा फॉर किड्स: बच्चों के बेहतर विकास के लिए योग आसन

आज कल की कॉम्पिटिशन भरी जिंदगी में वर्किंग पेरेंट्स तनाव और शरीर की थकान के चलते बच्चो के लिए ज्यादा वक्त नहीं निकाल पाते है| जिसका असर बच्चो के स्वास्थ्य पर पड़ने लगता है| बच्चे अपना ख्याल खुद नहीं रख पाते है, इसलिए उनके शरीर को स्वस्थ रखने की जिमेदारी हमारी ही रहती है।

बच्चो को सिर्फ सही तरह से खाना देने से काम नहीं चलता| उनके शारारिक विकास के लिए उनका व्यायाम करना भी आव्यशक है| आप शायद नहीं जानते होंगे, लेकिन हम आपको बताना चाहते है की बच्चो के लिए योग करना भी बहुत फायदेमंद रहता है|

योग को करने से ना केवल स्वास्थ्य सुधरता है, बल्कि इसे करने से बच्चे का मानसिक विकास भी होता है| इससे बच्चो की स्मरण शक्ति बढ़ती है आदि| इसलिए आज हम आपको बच्चो के लिए कुछ ऐसे योग आसन बताएंगे जिससे आपका बच्चा स्वस्थ और तंदरुस्त रहे।

कई पेरेंट्स सोचते है की बच्चो के लिए योग आसनो को करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन हम आपको बताना चाहते है की कुछ योग आसन ऐसे भी होते है, जिसे बच्चे आसानी से कर सकते है| यहाँ जानिए Yoga for Kids in Hindi. निचे दिए गए आसनो को अपने बच्चो को सिखाये, आप चाहे तो योग क्लासेज की भी हेल्प ले सकते है|
 

Yoga for Kids in Hindi: बच्चो के लिए योग आसन

  Yoga for Kids in Hindi  

ताड़ासन

यह एक ऐसा आसन है, जिसे बच्चे बेहद आराम से कर सकते है| इसको करने के लिए सीधे खड़े हो जाये और दोनों हाथो को ऊपर कर ले| फिर गहरी साँस लेते हुए पैरो की एड़ियो को ऊपर की तरफ उठाये और कुछ देर तक ऐसे ही रहे। इसको करने से मांसपेशिया और रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। साथ ही यह आसन शरीर की उंचाई बढ़ाने के लिए बहुत सहायक होता है|  

भुजंगासन

यह आसन हाथो और कंधो को मजबूती प्रदान करने के लिए किया जाता है। यह शरीर के गुर्दो और अन्य अंगो को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है, यह ह्रदय की सेहत के लिए भी फायदेमंद है|  

बटरफ्लाई पोज़

इस पोज को बड़े और बच्चे दोनों कर सकते है| इस पोज़ में अपने पैरो को घुठने की और से मोड़ कर तितली की तरह हिलाते है, इस आसन को करने से बच्चो की थकन कम होती है। इसके साथ ही बच्चो को यह Yoga Poses for Kids करने में मजा भी आता है|  

बालासन

बच्चो के नाम पर ही इस आसान का नाम रखा गया है, इस आसन को करने से बच्चे का दिमाग बढ़ता  है, और शरीर में तंदरुस्ती बनी रहती है।  

वृक्ष आसन

यहाँ आसन बच्चो के मसल को मजबूत बनता है, इसके साथ इसको करने से उनमे एकाग्रता बढ़ती है| बच्चो को शारारिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है|  

एयरप्लेन पोज़

बच्चो को शारारिक रूप से स्वस्थ रखने में एयरप्लेन पोज़ बहुत मदद करता है| इससे उनकी एकाग्रता बढ़ती है, कंधे औए सीना मजबूत होता है आदि|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए ध्यान से मिलने वाले अनगिनत लाभ और इसे करने का तरीका
 

बच्चो के योग के दौरान रखे इन बातो का रखे ख्याल

  1. बच्चों को योगासन कराने से पहले कुछ खिलाये नहीं और ध्यान रखें कि बच्चा खाली पेट हो।
  2. बच्चों को सप्ताह में कम से कम पांच दिन योग करवाये, यानी नियमित रूप से योग करवाना जरूरी हैं।
  3. योग के दौरान बच्चे को शुरूआत मे ही धीरे- धीरे योग करवाएं ना की एक साथ। जैसे पहले सप्ताह में 10 मिनट और फिर दूसरे सप्ताह में 15 मिनट।
  4. योग के दौरान बीच-बीच में बच्चो को कुछ समय का आराम दे और इसके साथ ही श्वासन जरूर करवाए क्योंकि इससे बच्चे में ज्यादा थकान महसूस नहीं होगी।
  5. योग के दौरान यह बात का ख्याल अवश्य रखे की बच्चों को बोरियत तो नहीं हो रही है, अगर ऐसा है तो आप कोई सा भी लाइट म्यूजिक लगा दे|
 

बच्चों के लिए योग के फायदे

  1. Kids Yoga Poses बच्चों को अधिक से अधिक एक्टिव बनाते है। इतना ही नहीं उनका शरीर योग करने से अधिक लचीला भी बनता हैं।
  2. योग इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है और इससे वे बीमारियों का शिकार भी नही होते है।
  3. बच्चों के रोजाना योग करने से काम के प्रति उनका ध्यान आकर्षित होता है और बच्चों के मस्तिष्क का विकास भी सही तरीके से होता है।
  4. बच्चों को एक्टिव बनाने और उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाने में योगा बहुत ही लाभकारी हैं।
  5. बच्चों को फिट रखने और किसी भी तरह की बीमारियों से बचाने के लिए भी योग असरदार होता है।
  योग के फायदों के साथ नुकसान भी है, यदि आप नुकसानों की वजह के बारे में जान लेंगे तो आप अपने बच्चे को होने वाली हानीयो से भी बचा सकते है|
  1. योग करते समय चोट लगने का डर बना रहता है।
  2. योग करते समय हड्डियों के खसकने का भी खतरा बना रहता है|
  3. बच्चो को आधा घंटे से ज्यादा योग कराने से उनका शरीर कमजोर भी पड़ सकता है।
  4. बच्चे योग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुरु ले ताकि उन्हें बाद में कोई परेशानी नहीं आये।
Subscribe to