वेट लॉस डाइट - इन् आहरों के सेवन से तेज़ी से घटता है वजन

वेट लॉस डाइट - इन् आहरों के सेवन से तेज़ी से घटता है वजन

आज के वक्त में कई लोग मोटापे का शिकार है| मोटपा शरीर में अतिरिक्त चर्बी के बढ़ने के कारण होता है| अपने शरीर से यह एक्स्ट्रा पॉउण्ड कम करने के लिए लोग काफी प्रयास भी करते है| जैसे की कुछ लोग व्यायाम करते है| कुछ लोग डाइटिंग की तरफ अपना रूख मोड़ लेते है| लेकिन यकीन मानिये सिर्फ इन् तरीको को अपनाने से मोटापा घटाने या फिर वजन कम करने में कभी सफलता नहीं मिलती|

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि आप बिना डाइटिंग करे भी अपना वजन कम कर सकते है| इसके लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में कुछ परिवर्तन करने होंगे| वजन कम करने के लिए डाइटिंग करना सही विकल्प नहीं है, क्योकि जब आप अचानक से सब कुछ खाना पीना छोड़ देते है तो आपका शरीर को पहले की तरह पर्याप्त पोषण नहीं मिल पता| नतीजनत् आप पतले तो नहीं होते, लेकिन बीमार जरूर हो जाते है, और शरीर में भी कमजोरी आ जाती है|

व्यायाम की बात की जाये तो, यह वजन कम करने का एक बहुत ही अच्छा विकल्प है| इससे ना केवल आपका वजन घटता है बल्कि आप स्वस्थ भी महसूस करते है| लेकिन वजन घटाने के इस राह में आपको सिर्फ व्यायाम करने से फायदा नहीं मिलेगा| शरीर से चर्बी कम करने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त करना होगा|

दरहसल वजन कम करने के लिए आपको सही तरह का आहार लेना भी जरुरी है| इसलिए आज इस लेख में हम आपको Weight Loss Diet in Hindi, वजन घटाने वाले आहारो के बारे में बताएंगे|
 

Weight Loss Diet in Hindi: बिना डाइटिंग के वजन कम करने के उपाय

 

Weight Loss Diet in Hindi

 

जंक फ़ूड को कहिये ना

अब जब आपने वजन घटाने का फैसला कर ही लिया है, तो सबसे पहले अपनी जीवन शैली से फ़ास्ट फ़ूड को हटा दीजिये| क्योकि वजन बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण होता है हमारा गलत खान-पान| अगर आप खाने में कैलोरी की मात्रा अधिक रखते है तो आपका वजन बढ़ना स्वाभाविक है| इसलिए आज से ही अपने खाने से जंक फ़ूड, तले भुने पधार्त, जैसी चीज़ो को हटा दे| अगर आप इस चीज़ का ख्याल रखेंगे की आपको दिन की जितनी कैलोरी की आवश्यकता है, और आप उतना ही लेंगे तो आपका वजन नहीं बढ़ेगा|  

रोज सुबह नाश्ता करे

आपको शायद यह बात जानकर यकीं ना हो लेकिन सुबह का नाश्ता ना करकर आप खुद ही अपने वजन को बढ़ाने के जिम्मेदार बनते जा रहे है| इसलिए सुबह का नाश्ता जरूर लिया करे| चिकित्सक की माने तो जो लोग सुबह नाश्ता करते है वे अपने भूख पर अच्छी तरह से नियंत्रण कर सकते है और इससे उनके ज्यादा खाने की लालसा भी खत्म हो जाती है| इसके अलावा जो लोग सुबह नाश्ता नहीं करते है उनमे Bloated Stomach की समस्या बहुत बढ़ जाती है|  

संतुलित आहार ले

हम जो भी खाते हैं उसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है। इसलिए खाने में बेलेंसड डाइट का लेना फायदेमंद है| जिस आहार में सभी पोषक तत्‍व शामिल होते हैं उसे संतुलित आहार कहा जाता हैं। इस तरह के आहार शरीर को कार्य करने के लिए सभी महत्वपूर्ण और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते है| जितना हो सके अपने आहार में रंगो को शामिल करे| मौसमी फल और सब्जियों का प्रयोग करें। हर सब्जियों में अलग- अलग पोषक तत्व मिलते हैं।  

आपके आहार में जरूर हो प्रोटीन

यदि आप वजन घटाने का सोच रहे है तो प्रोटीन युक्त आहार Fast Weight Loss Diet का हिस्सा है| इसलिए अपने आहार में प्रोटीन युक्त आहार का समावेश करे। इससे पेट जल्दी भर जाता हैं और भूख भी कम लगती है। प्रोटीन आहार लेने से शरीर में भूख को बढ़ाने वाला हॉर्मोन का निर्माण कम होता हैं।  

भरपूर पानी पिये

पर्याप्त मात्रा में पानी पिने से शरीर हाइड्रेट रहता है और इस कारण हमारे शरीर का मेटाबोलिज्म सही रहता है| ठंडी के दिनों में ज्यादा पानी पिने की इच्छा नहीं होती है| इसलिए थोड़ा गुनगुना पानी पिया जा सकता है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- Weight Loss After Pregnancy: गर्भावस्था के बाद पेट कम करने के तरीके
 

Weight loss diet- अन्य तरीके इन्हे भी जाने

  1. पपीते का सेवन नियमित रूप से करे। यह आसानी से हर सीजन में मिल जाता है। लंबे समय तक पपीता के सेवन से कमर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है।
  2. क्या आप जानते है की दही के सेवन करने से भी शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। आप चाहे तो छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार कर सकते है|
  3. रोज सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इस घोल को नियमित रूप से पीने से शरीर से वसा की मात्रा कम होती है।
  4. Weight Loss के लिए जितना हो सके ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली वस्तुओं से परहेज करें। शक्कर, आलू और चावल में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। जिससे चर्बी बढ़ती है|
  5. आंवले और हल्दी को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। फिर इस चूर्ण को छाछ के साथ लेंं। इससे आपका वजन भी घटेगा और कमर भी एकदम पतली हो जाएगी।
  6. छोटी पीपल का बारीक चूर्ण करे| फिर उसे पीसकर कपड़े से छान लें। इस चूर्ण को तीन ग्राम रोजाना सुबह के समय छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है और वजन भी घटता है|
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to