जाने आम का स्वादिष्ट और चटपटा अचार बनाने के नए तरीके

जाने आम का स्वादिष्ट और चटपटा अचार बनाने के नए तरीके

आम फलों का राजा होता है यह तो सभी जानते है। फिर वो कच्चा हो या मीठा दोनों को खाने का मजा ही कुछ ओर होता है। हर आयु का व्यक्ति इसे खाना पसंद करता है। कच्ची कैरी की चटनी, आम पना, लोंजी, अचार ये इससे बनने वाले वो टेस्टी फ़ूड है। जिनका नाम सुनते ही मुह में पानी आ जाता है। आम हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।

आज हम आपको आम का स्वादिष्ट अचार बनाने की विधि बताने वाले है। यह तो आप सभी जानते है कि एक समय था जब अचार को लोग केवल गर्मियों में खाया करते थे, लेकिन आज ऐसा नहीं है। आज तो जब मन होता है लोग इसे कहना शुरू कर देते है। बच्चो के लंच बॉक्स का तो यह फेवरेट है।जब हम खाना खाते है और अन्य भोज्य पदार्थो के साथ अगर आम का अचार मिल जाये तो खाने के आनंद दोगुना बड़ जाता है।

वैसे तो आजकल सभी तरह के अचार बाजार में मिल जाते है, लेकिन घर के बने अचार की बात कुछ ओर होती है। यहाँ हम आपको 2 तरीको से अचार बनाने के तरीके बता रहे है। जो आपके आएंगे बेहद पसंद, तो हो जाइये तैयार और शुरू करते है Aam ka Achar Recipe in Hindi.

 

Aam ka Achar Recipe in Hindi: जाने इसे तरह-तरह से बनाने की विधि

  aam-ka-achar-recipe-in-hindi  

आम का अचार बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। इसे हम घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते है। इसकी खासियत यह है कि इसे हमे बार-बार बनाने की जरुरत नहीं होती है। इसे बस एक बार बनाये और पुरे साल इसका लुफ्त उठाये। आज हम इसको बनाने के अलग-अलग तरीके बताने जा रहे है। जिन्हें जानकर आप इसे कई वैराइटीज में बना सकते है और आम के अचार के डिफरेंट टैस्ट का मजा घर बैठे ले सकते है। तो आइये जानते है Aam Ka Achar  बनाने के विधियां-


आवश्यक सामग्री

कच्चे आम 1 किलो
पिली सरसों 50 ग्राम
सरसों का तेल 200 ग्राम
हल्दी पाउडर 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर 2 चम्मच
सौंफ 4 चम्मच
मैथी दाना 4 चम्मच
नमक स्वादानुसार

 

बनाने की विधि

  • आम का अचार बनाने के लिए सबसे पहले हम आम को धोकर चार भागो में काट लेते है और उसमें मौजूद गुठलियों को बाहर निकल देते है। इसके बाद किसी बड़े बर्तन में हल्दी और नमक डालकर 1 दिन के लिए धुप में रख दें।
  • अगले दिन जब आपको कुछ पानी दिखाई देगा उसे आप अलग रख लें, क्योकि इसे हम आगे अचार बनाने में काम में लेंगे।
  • अब हम सोंफ और मेथी दाना को भून लेंगे तथा बाद में इसमें राई और सरसों मिलकर इन्हें दरदरा पीस लेंगे।
  • इसके बाद हम सोंफ, मेथी दाना, राई और सरसों के बारीक़ मिश्रण को उस बर्तन में डालेंगे जिसमें हमने आम की कटी चीर रखी है।
  • इसमें अब लालमिर्च पाउडर और हींग भी दाल दीजिये और इन् सभी को कच्चे आम की चीर के साथ अच्छे से मिक्स कर लेंगे तथा इसमें आवश्यकतानुसार तेल और आम के टुकड़ो से निकाला हुआ पानी मिला लें।
  • इसके बाद आम के टुकड़ो को किसी कांच की बरनी में भरकर 3-4 दिन के लिए धुप में रख देते है।
  • फिर उसके बाद सरसों के तेल को किसी बर्तन में खोलता हुआ गर्म करते है और उसे ठन्डे होने के लिए रख देते है। तेल ठंडा हो जाने पर इसे आम के टुकड़ो के साथ अच्छे से मिला लीजिये।
  • इस बात का ध्यान रखें कि आम के टुकड़े तेल में पूरी तरह से दुबे होना चाहिए। अगर आपको उसमें तेल कम लग रहा हो तो उसे बड़ा दें।
  • इन् सभी क्रियाओं को करने के बाद एक बार फिर 3-4 दिनों के लिए आम के अचार की बरनी को धुप में रख देते है। लीजिये तैयार है आपका लजीज आम का अचार।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- Amla Benefits in Hindi: अनेकों रोगों की एक दवा आंवला

 

सुख आम का अचार बनाने की विधि

सूखा आम का अचार बनाने के लिए आपको कुछ अलग करने की जरुरत नहीं होती है। यह भी सामान्य अचार की तरह ही बनता है, लेकिन इसमें बनाने की विधि में 1-2 परिवर्तन आ जाते है। आइये जानते है। इसे बनाने के लिए हमे क्या परिवर्तन करना होता है।

  • इसमें हम सबसे पहले कच्चे आम को 10-12 घंटो के लिए पानी में डालकर छोड़ देते है। उसके बाद इन्हें निकालकर साफ़ पानी से धो लेते है और अच्छी तरह सुख जाने पर इसे काट लेते है।
  • इसके बाद की पूरी विधि सामान्य अचार बनाने की तरह ही है। बस अंत में सरसो के तेल को अच्छी तरह गर्म इसमें मिला लेते है और तेल को ठंडा कर इसमें सबसे पहले हींग और हल्दी पाउडर तथा अन्य मसाले मिला लेते है।
  • अब इन् सभी को तब तक मिक्स करते है। जब तक आम के टुकड़े तेल और मसाले अच्छी तरह मिल ना जाये।
  • लीजिये आपका सूखा आम का अचार रेडी है। अब इसे किसी कांच या प्लास्टिक के कंटेनर में दाल कर रख लीजिये।
  • ध्यान रखें जब भी आप इसे बरनी से निकले तो बिल्कुल सुखी चम्मच का प्रयोग करें।
  • इस अचार की विशेषता यह है कि इसे कम तेल में भी आप साल भर आसानी से रख सकते है।
 

ध्यान रखें

  • जिस कंटेनर में आप अचार के रहने वाले है पसहले उसे हल्क़े गर्म पानी से धो लें और फिर धुप में सूखा लीजिये।
  • जब भी आप अचार को बरनी या कंटेनर से बाहर निकले तो ध्यान रखें कि साफ़ और सुखी हो तथा हफ्ते में 1 बार चम्मच की मदद से अचार को हिलाएं।
  • अचार को 3 माह में एक बार धुप भी दिखाते रहे ऐसा करने से वो ख़राब नहीं होता है और उसका स्वाद भी बना रहता है।
 

आज आपने जाना स्वादिष्ट Aam ka Achar Recipe in Hindi. इन विधियों का प्रयोग कर आप घर पर चटपटा अचार बनाकर इसका लुफ्त उठा सकते है और समोसे, पराठे, भजिये आदि पदार्थो के साथ इसे खा सकते है।

Subscribe to