घर के कामों के साथ करें इजी वर्कआउट - रखें खुद को स्वस्थ

घर के कामों के साथ करें इजी वर्कआउट - रखें खुद को स्वस्थ

आजकल व्यक्ति अपने डेली शिड्यूल जैसे बिज़नेस, जॉब और अन्य कार्यो में इतना बिजी हो गया है कि उसके पास खुद के लिए भी समय ही नहीं है। इस कारण वो न तो अपने ऊपर और न ही अपनी हेल्थ के ऊपर ठीक से ध्यान दे पाते है। जिसका नुकसान उन्हें बढ़ते वजन, अस्वस्थ शरीर और अन्य रोगों के द्वारा भुगतना पड़ता है।

हर इंसान को आज फिटनेस की चिंता सताती रहती है और इस चिंता को दूर करने के लिए बहुत जतन करना भी चाहता है, लेकिन समय की कमी के कारण वो कुछ कर नहीं पाता है। आमतौर पर आपने लोगों को जिम जाते हुए, हेल्थी फ़ूड खाते हुए, सुबह-सुबह जॉगिंग करते हुए देखा होगा। लेकिन समय ना होने के कारण वो इन् कार्यो को नियमित नहीं कर पाते है।

आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आये है। जिसके लिए आपको कही बाहर जाने की जरुरत भी नहीं है और ऐसा भी नहीं है की हमारे द्वारा बताये गए इन् कार्यो को निश्चित समय पर ही करें। इन् होम वर्कऑउट्स को आप घर पर कभी भी, कही भी और किसी भी समय कर सकते है। तो आइये जानते है Workout at Home in Hindi.

 

Workout at Home in Hindi: काम और व्यायाम एक साथ

  workout-at-home-in-hindi  

वर्कआउट या एक्सरसाइज करना केवल शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ही नहीं है बल्कि इसके अन्य कई फायदे है जो हमें भविष्य में भी लाभ पहुंचाते है। अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपने फ्री समय में टीवी देखना या अपनी फ्रेंड्स से बातें करना ज्यादा पसंद करती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है। जितना इम्पोर्टेंस हम उन् बातों को देते है उतना ही इम्पोर्टेंस हमें फिटनेस को भी देना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसे इजी वर्कऑउट्स आज बताने वाले है जिन्हें महिला और पुरुष दोनों बहुत आसानी से कर सकते है और इसके लिए ज्यादा समय भी नहीं देना होगा।

 

एंटरटेनमेंट और वर्कआउट एक साथ

बहुत सी ऐसी एक्सरसाइज होती है जिन्हें आप टीवी देखते-देखते भी आसानी से कर सकते है। इसके लिए आपको कुछ एक्स्ट्रा नहीं करना है। आइये जाने वो कौन-कौन से वर्कआउट है जिन्हें आप इस समय कर सकते है।

  • आप खड़े होकर अपने पेट को क्लॉक और एंटी क्लॉक वाइज घूम सकते है।
  • इसके बाद अपने हाथों को आगे से पीछे की तरफ दोनों दिशाओं में घूम सकते है। ऐसा करने से काम में होने वाले दर्द से भी आपको रहत मिलेगी।
  • जमीन पर सामान्य अवस्था में बैठकर आप अपने हाथों और कमर को आगे की तरफ झुकाये। ऐसा करते समय कोशिश करें कि आपकी नाक जमीन को छू सके।
  • इसके अलावा खड़े होकर आप अपने पैरों को आगे पीछे करें इससे आपके दोनों पैरों की एक्सरसाइज भी हो जाएगी।
 

सीढ़ियों को बनाए अपना इक्विपमेंट

अगर आप मल्टी में रहते है या आपके घर पर ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां है, तो यह आपके लिए किसी वर्कआउट इक्विपमेंट से कम नहीं है। इन्हें भी आप अपनी एक्सरसाइज का जरिया बना सकते है। इसके लिए आप को कोशिश करना है कि दिन में कम से कम 5 -10 बार सीढ़ियों का प्रयोग करना है। ऐसा करने से आपके पुरे शरीर को लाभ मिलेगा, क्योंकि जब आप सीढ़ियां चढ़ेंगे तो आपके पैर, हाथ, कमर और शरीर के सभी अंगो का उपयोग होता है। घर के अलावा भी आप सीढ़ियों का अधिक प्रयोग करें जैसे-

  • अगर आपका ऑफिस 1st या 2nd फ्लोर पर है तो लिफ्ट को छोड़ सीढ़ियों का प्रयोग करें।
  • शॉपिंग मॉल में इलेक्ट्रॉनिक लिफ्ट का इस्तेमाल कम कर सीढ़ियों को अपनाएं।
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- वेट लॉस एक्सरसाइज – वजन घटाने वाले प्रभावी व्यायाम

 

उठक - बैठक करें

घर पर वर्कआउट करने का यह भी एक बहुत अच्छा तरीका है। इसके लिए आपको अलग समय निकालने की जरुरत नहीं है। आप अपने घर के कामो को करते हुए भी इसे उठक-बैठक कर सकते है। जैसे किचन में प्रयोग आने वाली चीजों को आप ऐसा जगह पर रखें, जिन्हें उठाने के लिए आपको नीचे बैठने की जरुरत पड़े और अगर आपको समय मिलता है तो आप सामान्य तरीके से 8-10 बार उठक-बैठक कर सकते है।

 

डान्स और जम्पिंग एक साथ

जंपिंग भी एक बहुत ही अच्छा तरीका है अपने शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखने का, इसके लिए आप बस म्यूजिक लगा लीजिये और हो जाइये शुरू। डांस करना किसे पसंद नहीं होता है, हिप हॉप सांग्स लगाए और डांस शुरू करना शुरू कर दें। ऐसा जरुरी नहीं कि आपको डांस आना ही चाहिए, जो स्टेप आपको समझ आये वो करें। ऐसा करने का हमारा एक ही मकसद है वो है शरीर की एक्सरसाइज और साथ ही डांस और वर्कआउट एक साथ हो जायेगा।

 

वेट लिफ्ट करें

आप अपने घर पर ही हल्का-फुल्का वेट लिफ्ट कर सकते है। जैसे आप घर पर ही कुछ हैवी सामान जैसे डब्बा, पानी से भरी बाल्टी या अन्य सामान इधर से उधर कर सकते है। ये भी एक प्रकार का वेट लिफ्ट ही होता है और इसको निरंतर करने से आपकी बॉडी फिट और फाईन रहेगी। आप चाहे तो मार्केट से डम्बल लाकर भी नियमित वर्कआउट कर सकते है।

 

पुशअप्स लगाएं

माना जाता है कि पुशअप से बेहतर कोई एक्सरसाइज नहीं है क्योंकि ये आपके मसल्स तो बनाती है ही साथ-ही आपको फिट भी रखती है और आपके बढ़ते वजन को कण्ट्रोल करने में भी यह बहुत सहायक होता है। पुशअप को आप घर पर आसानी से लगा सकते है, इसे करने से आपका सीना और हाथ दोनों मजबूत हो जाते है। आप शुरू में नियमित 10-15 पुशअप कर सकते है और धीरे-धीरे अपनी क्षमतानुसार आप इसे बड़ा सकते है।

 

आज आपने जाने Workout at Home in Hindi.  इन सभी घरेलू एक्सरसाइज को करके आप शरीर को फिट और स्वस्थ बना सकते है। हमने आपको जितने भी तरीके बताये है उनके लिए आपको एक्स्ट्रा कुछ भी नहीं करना है। सिर्फ आपको अपने घर के नियमित कार्यो को कुछ अलग ढंग से आपको करना होगा।

Subscribe to