बेहतर स्वस्थ के लिए अखरोट के लाजवाब फायदे

बेहतर स्वस्थ के लिए अखरोट के लाजवाब फायदे

अखरोट स्‍वास्‍थ्‍य के लिहाज से बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। अखरोट में फाइबर, विटामिन बी, मैग्‍नीशियम और एंटी आक्सिडेंट्स अधिक मात्रा में होते हैं। यह बालों और त्वचा को स्वस्थ रखता है। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसको खाने से नर्वस सिस्टम को फायदा और दिमाग को तरावट मिलती है। हाल में हुए शोध क‌ि मानें तो अखरोट के सेवन से बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे समय से पहले सफेद बाल और डैंड्रफ आदि को दूर किया जा सकता है।

एक तरह यह हमारी फिटनेस बरकरार रखता है वहीं यह हमें गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। यह अस्थकमा, अर्थराइटिस, त्वचा की समस्याओं, एक्ज़ीमा और सोरियासिस जैसी बीमारियों से सुरक्षा देता है। शरीर में कॉपर की कमी के कारण भी बाल समय से पहले सफेद होते हैं इसलिए अखरोट का सेवन उनके लिए फायदेमंद माना जाता है।

अखरोट में मेलानिन नामक तत्व है जो बालों को असमय सफेद होने से रोकना है। इसमें विटामिन ई व बायोटिन नामक तत्व हैं जो बालों के रंग को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करते हैं। शोधकर्ताओं का मानना है कि परिटीन, विटामिन ई, मिनिरल्स आदि पोषक तत्वों की अधिकता वाले इस मेवे के सेवन से त्वचा और बालों से संबंधित सभी समस्याओं का उपचार संभव हो सकता है।

आप यह भी पढ़ सकते है:- ठंड में बीमारियो से बचना है तो रोज खाये मुट्ठी भर बादाम

पोषक तत्वों से भरपूर है अखरोट

akhrot-benefits/

सोने में सहायक:-
अखरोट नींद लाने में बहुत लाभकारी है क्‍योंकि इसमें से एक हार्मोन निकलता है जिसका नाम मिलाटोनिन होता है, जिससे आराम मिलता है। अच्‍छी नींद पाने के लिये यह सही राशि में मिलाटोनिन रिलीज करता है।
हृदय के लिये लाभदायक:-
अखरोट खून की नली में लोख पैदा करता है जिससे दिल की बीमारी काफी हद तक टाली जा सकती है। यह शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल लेवल को भी कम रकते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, तो ऐसे लोग जिनको हार्ट संबधी बीमारी है उन्‍हें अखरोट जरुर खाना चाहिये।
वजन कम करे:-
अखरोट वजन कम करने में मदद करता है। एक 28 ग्राम अखरोट में 2.5 ग्राम ओमेगा थ्री फैटी एसिड, 4 ग्राम प्रोटीन और 2 ग्राम फाइबर होता है जिससे लंबे समय तक तृप्त‍ि की भावना बनी रहती है। वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आपका पेट भरा रहे। तो अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको अखरोट को अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।
बालों के लिए फायदेमंद:-
अखरोट आपके बालों के लिए भी  फायदेमंद  होता है। अखरोट में मौजूद विटामिन बी7 होता है जो आपके बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। विटामिन बी7 बालों का गिरना रोककर उन्हें बढ़ाने में मदद करता है।
कैंसर:-
अखरोट कैंसर को प्राकृतिक तरीके से सही कर सकता है। इसमें एंटी ऑक्‍सीडेंट होता है जो कैंसर सेल को इकठ्ठा होने से रोकता है। अखरोट ब्रेस्‍ट कैंसर को रोकने में सबसे लाभदायक माना जाता है। इसके अलावा यह ट्यूमर को भी बनने से रोकता है।
डायबिटीज से बचाये:-
एक शोध के मुताबिक जो महिलायें सप्ताह में दो बार 28 ग्राम अखरोट खाती हैं, उन्हें टाइप टू डायबिटीज होने का खतरा 24 फीसदी कम होता है। जर्नल ऑफ न्यूट्रीश‍न में प्रकाश‍ित इस शोध में  यह भी कहा गया कि हालांकि यह शोध महिलाओं पर किया गया था, लेकिन विशेषज्ञों का यह मानना है कि पुरुषों को भी अखरोट के इसी प्रकार के लाभ मिलने की उम्मीद है।
शुक्राणु की गुणवत्ता बढ़ाये:-
रोजाना 2.5 औंस यानी करीब 75 ग्राम अखरोट रोजाना खाने से स्वस्थ युवा पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है। यूसीएल के शोधकर्ताओं का कहना है रोजाना अखरोट का पर्याप्त सेवन करने से 21 से 35 वर्ष की आयु के पुरुषों के शुक्राणुओं में अध‍िक जीवनशक्ति और गतिशीलता आती है।
Subscribe to