जानिये बंद नाक खोलने के लिए प्रभावकारी घरेलू उपाय

जानिये बंद नाक खोलने के लिए प्रभावकारी घरेलू उपाय

ठंडी के मौसम में सर्द हवाए बहती है| ऐसे मौसम में कई लोगो को नाक बंद होने और गला ख़राब होने की समस्या होती है| नाक बंद की समस्या से कई लोग परेशान है| इसके चलते कुछ लोगो को सांस लेने में तकलीफ भी होती है|

नाक बंद होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे एलर्जी, जुखाम, फ्लू आदि| नाक के बंद होने से किसी भी काम को करने में मन नही लगता है| ऐसे में लोग दवाइयों का सहारा लेते है| लेकिन इस दवाइयों के सेवन से उन्हें सुस्ती आ जाती है|

इसलिए नाक बंद को ठीक करने के लिए हम आपको घरेलु दवाइयों के इस्तेमाल करने को ही कहेंगे| इससे आपको फायदा तो मिलेगा ही साथ ही शरीर पर कोई भी गलत प्रभाव नही पड़ेगा| तो आइये जानते है Home Remedies for Blocked Nose, बंद नाक खोलने के घरेलु उपचार|
 

आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए पीरियड्स (मासिक धर्म) में दर्द से छुटकारा पाने के घरेलू नुस्खे
 

Home Remedies for Blocked Nose- बंद नाक से पाये राहत

 

Home Remedies for Blocked Nose

  बंद नाक के घरेलु नुस्खों को जानने से पहले हम आपको यह भी बताना चाहते है की इसके पीछे का कारण क्या है| दरहसल ठंड के कारण नाक के छिद्र उत्तेजित हो जाते है और नाक बंद हो जाती है| इसकी समस्या में आपको जलन भी हो सकती है| इसलिए जितना हो सकते अनावश्यक कफ को बहार निकालते रहे| हमारे घर में ऐसे कई नुस्‍खे छुपे हुए हैं, जिसकी ओर हमारा कभी ध्‍यान नहीं जाता। तो आइये देखे बंद नाक को खोलने का घरेलू उपचार|  

भाप ले

बंद नाक को खोलने के लिए सबसे अच्छा तरीका है भाप ले| इसके लिए एक बरतन में पानी गरम कीजिये| फिर एक जगह बैठ कर ऊपर से तौलिया ओढ़ कर, बर्तन के गरम पानी के मदद से भाप लीजिये| आप चाहे तो सादे पानी की भाप ले, या फिर घर में यदि विक्स मौजूद हो तो उसे भी पानी में दाल सकते है|  

शहद और निम्बू का सेवन

कई बार एलर्जी के पीछे का कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना भी है| इसके लिए गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच शहद ले| इससे कुछ महीनो में आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ जाएगी और आपको एलर्जी जैसी परेशानियों से छुटकारा मिल जायेगा|  

टमाटर का सूप

गरमागरम टमाटर का सूप पीना भी आपको बंद नाक से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है| टमाटर के सूप को आप घर पर ही बना सकती है| इसके लिए टमाटर को उबाल ले, फिर ठंडा होने दे| अब इसको क्रैश करके, मिक्सी में डाले और पीस ले, पिस्ते वक्त इसमें 1-2 काली मिर्च और थोड़ी अजवाइन डाले| अब मिश्रण को छान कर गैस पर गरम करले| कुछ दिन इस Natural Remedy for Blocked Nose दिन में 2 बार पिने से आराम मिलेगा|  

अदरक कि चाय पिए

बंद नाक खोलने के लिये गरम चाय पीजिये। गरम गरम चाय पिने से भी नाक खुल जाती है और आपको नाक बंद की परेशानी से राहत मिलती है| आप चाहे तो ग्रीन टी भी ले सकते है|  

Treatment for Blocked Nose: अन्य घरेलु नुस्खे इन्हे भी जाने 

  1. नाक को नमक और पानी के घोल से धोने पर बैक्‍टीरिया और वाइरस खतम होते हैं। अगर नाक भरी हुई है तो यह नुस्‍खा जरुर आजमाएं।
  2. आपकी नाक बहुत बंद है और तुरंत आराम चाहिए तो गरम पानी से नहा लें। गरम पानी से नाक खुल जाती है|
  3. एक चम्‍मच सरसों का तेल गरम करें| गुनगुना होने पर इसकी कुछ बुँदे नाक में टपकाए| इससे भी आपकी नाक खुल जाएगी। आप नीलगिरी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते है|
  4. इसके अलावा बंद नाक खोलने और सर्दी दूर करने के लिए तुलसी की पत्‍तियों का सेवन भी लाभकारी है| इससे भी आपको राहत मिलती है|
  5. कफ़ के भारी होने से भी नाक बंद हो जाती है| ऐसी स्तिथि में Blocked Nose Relief के लिए बार बार पानी पीना फायदेमंद होता है| इससे आपका कफ पतला होता है और बंद नाक से निजाद मिलती है|
  6. अच्छे स्वास्थ के लिए अच्छी नींद का पूरा होना भी जरुरी है| बंद नाक के कारण यदि आप सो नहीं पा रहे है तो सोते समय एक की बजाये दो तकियों का उपयोग करे|
  7. अगर जुकाम के कारण नाक बंद हो रही है तो थोड़ी अजवाइन लेकर कढ़ाई पर गर्म करले| फिर इसे एक पोटली में बांध ले| फिर इस पोटली को बार बार सूंघे| बार-बार सूंघने पर बंद नाक खुल जाती है और सिरदर्द में भी आराम मिलता है|
  ऊपर दिए गए Home Remedies for Blocked Nose को अपनाकर आप बंद नाक से राहत पा सकते है| और यदि आप ऐसा भी नहीं कर पा रहे है तो गरम कॉटन का रुमाल ले कर उसे कड़क गरम पानी में डुबोये फिर अपनी नाक के ऊपर रख दें। 2-3 मिनट में ही आपको बंद नाक से आराम मिलेगा|
Subscribe to