गुणों का खजाना है एलोवेरा - सेहत और सौंदर्य दोनों में लाभकारी

गुणों का खजाना है एलोवेरा - सेहत और सौंदर्य दोनों में लाभकारी

एलोवेरा एक लाभकारी औषधीय पौधा है। साधारण से दिखने वाले इस पौधे में कई औषधीय गुण होते है| एलोवेरा को ग्वारपाठा के नाम से भी जाना जाता है| वही आयुर्वेद में इसके कई नाम है जैसे घृतकुमारी, घी कुंवारा, स्थूलदला, कुमारी आदि|

एलोवेरा का पौधा कांटेदार होता है और इसके किनारे पतले होते हैं। इसके अंदर का गूदा ही असली औषधि होती है। एलोवेरा से हमें कई फायदे मिलते है, बसर्ते आपको यह पता होना चाहिए की इसका सेवन किस तरह से किया जाए और कितनी मात्रा में किया जाये| इसका सही तरह से उपयोग करने पर यह आपको बीमारियों से मुक्त और स्वस्थ रखता है|

एलोवेरा खांसी, अस्थमा, गैस की समस्या, पथरी जैसी कई बीमारीयों को ठीक कर सकता है। इसके पत्तों का इस्तेमाल यकृत विकार, बवासीर, स्त्रियों के अनियमित मासिक चक्र और मोटापा घटाने में किया जाता है|

त्वचा के लिए भी ये बेहद फायदेमंद है| इसके इतने फायदे है, इसलिए ही शायद औषधि की दुनिया में इसे संजीवनी कहा जाता है। आइये जानते है Aloe Vera Benefits in Hindi, एलोवेरा से मिलने वाले फायदों के बारे में|

Aloe Vera Benefits in Hindi: जाने इससे मिलने वाले लाभ

 

Aloe Vera Benefits in Hindi

 

मोटापा घटाये

अगर आप अपने मोटापे से परेशान है तो एलोवेरा इसमें आपकी मदद कर सकता है| इसके लिए 10 ग्राम ताज़े एलोवेरा के रस में मेथी के ताजे पत्तों को पीसकर उसे मिलाकर प्रतिदिन सेवन करें| एक महिने तक नियमित सेवन करने से मोटापे से राहत मिलती है। इसे पिने से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है| इसमें ऐसे कई पोषण तत्त्व होते है जो शरीर को कमजोर नहीं होने देते है|

मधुमेह में फायदेमंद

मधुमेह याने की शूगर की बीमारी को दूर करने में भी एलोवेरा मदद करता है| कुछ दिनों तक इसका नियमित सेवन करने से डायबिटीज से मुक्ति मिलती है। इसके लिए बीस ग्राम आंवले के रस में दस ग्राम एलोवेरा के गूदे को मिलाकर प्रतिदिन सुबह सेवन करें। हमेशा ताज़े एलोवेरा का ही उपयोग करे|

डिटॉक्‍सीफिकेशन करे

Aloe Vera Juice Benefits in Hindi में डिटॉक्‍सीफिकेशन भी शामिल है| अनहेल्‍दी लाइफ स्‍टाइल, प्रदुषण, फ़ास्ट फ़ूड का सेवन और स्‍मोकिंग या ड्रिकिंग जैसी आदतो से बॉडी में विषैले तत्‍व पैदा होते है| यह तत्व हमारे शरीर और त्वचा को नुकसान पहुचाते है| यदि हर दिन एलोवेरा जूस का सेवन किया जाये तो शरीर से यह तत्‍व खत्‍म हो जाते है और शरीर को विटामिन और मिनरल्‍स मिलते है|

त्वचा के लिए फायदेमंद

एलोवेरा त्वचा की खराबी जैसे की मुंहासे, रूखी त्वचा, झुलसी त्वचा, झुर्रियों, दाग-धब्बों, और डार्क सर्कल्स, फटी एड़िया आदि के लिए लाभप्रद है| इसमें एंटी ऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो त्वचा को लचीला बनाने और बुढ़ापे को बढ़ने से रोकने में मदद करता है|

जिन लोगो के चेहरे से दाग धब्बे हटाना हो वो एलोवेरा के टुकड़े को अपने चेहरे पर 5 मिनट रोज रगड़ा करे| इससे दाग धब्बे भी ठीक होते है, और यह सन बर्न के लिए भी उपयोगी है|

बाल मजबूत बनाये

एलोवेरा संपूर्ण शरीर का कायाकल्प करता है। यह सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं बल्कि बालो के लिए भी फायदेमंद है| इसलिए हफ्ते में दो बार इसका गूदा या जैल निकालकर बालों की जड़ों में लगाना चाहिए। इससे बाल काले, घने-लंबे और मजबूत होते है|  
आप यह भी पढ़ सकते है:- ठंड में बीमारियो से बचना है तो रोज खाये मुट्ठी भर बादाम
 

Benefits of Aloe Vera: अन्य फायदे इन्हे भी जाने

  1. मूत्र संबंधी रोग और गुर्दों की समस्या में भी एलोवेरा आपको फायदा पहुंचाता है।
  2. एलोवेरा जेल मास्क की मदद से आपके चेहरे से तेल, गन्दगी और अन्य अशुद्धियाँ हटती है और त्वचा चमकदार बनती है|
  3. सर्दी, जुकाम या खांसी होने पर शहद में एलोवेरा के ताजे रस में मिलाकर सेवन करें आपको फायदा होगा। शरीर में कैल्शियम की कमी हो तो एलोवेरा के गूदे का सेवन जरूर करें ।
  4. Aloe Vera Ke Fayde in Hindi अनगिनत है| एलोवेरा गुणों की खान है| अगर आपको पीलिया रोग हो गया है तो एलोवेरा का रस सुबह शाम पीयें। इसकी मात्रा आपको 15 ग्राम रखना है|
  5. एलोवेरा के इस्तेमाल करने से त्वचा साफ़ होती है| वही इसके जूस का नियमित रूप से सेवन करने से त्वचा भीतर से खूबसूरत बनती है| और बढती उम्र से त्वचा पर होने वाले कुप्रभाव भी कम होते हैं।
  6. एलोवेरा अच्छे आफ्टर शेविंग लोशन के रूप में काम करता है। शेव करते समय अगर कही कट लग जाए तो एलोवेरा जेल लगाएं। शेव के बाद अगर ऐलोवेरा जेल से मसाज की जाए तो त्वचा एकदम कोमल हो जाती है|
  7. यह एक प्रकार का एनर्जी ड्रिंक होता है जिसे हर दिन पिने से एनर्जी आती है| इसके जूस में ऐसे कई पोषण तत्व, विटामिन और मिनरल होते है जो बॉडी सिस्टम को इम्प्रूव करते है और उसे एनर्जी देते है| इसे पिने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बाद जाती है|
 

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to