जानिए मलेरिया के लक्षण और इसके उपचार सम्बंधित जानकारी

जानिए मलेरिया के लक्षण और इसके उपचार सम्बंधित जानकारी

मलेरिया एक संक्रामक रोग है जो मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है| इसके काटने पर ज्मोडियम फेल्सीपेरम, वाईवेक्स, ओवाले इत्यादि परजीवी द्वारा मानव शरीर में मलेरिया का आक्रमण होता है। आज के वक्त में मलेरिया सबसे प्रचलित संक्रामक रोगों में से एक है|

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की माने तो मलेरिया हर वर्ष 40 से 90 करोड़ बुखार के मामलो का कारण बनता है| आपको शायद जानकर यकीन ना हो लेकिन मलेरिया के कारण प्रतिवर्ष 10 से 30 लाख मौतें होती हैं| और इसकी चपेट में ज्यादातर पाँच वर्ष से कम आयु वाले बच्चें आते है|

मलेरिया को एक मौसमी बीमारी कहा जाता है। जो ज्यादातर बारिश होने के बाद होती है| अगर इसका उपचार ना किया जाये तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है| यह एक ऐसी बीमारी है जो जाड़े एवं बुखार के साथ होती है। और बुखार को ज्यादातर हम नजर अंदाज कर देते है| यदि हमें इसकी जानकारी रहे तो हम वक्त रहकर इसका उपचार कर सकते है| इसलिये इस बीमारी की चर्चा करना जरुरी है।

यदि मौसम परिवर्तन होने पर आपको बुखार आ रहा है, उलटी हो रही हो, या फिर बदन दर्द हो रहा है| तो हो सकता है आपको मलेरिया होने की संभावना हो| ऐसा लगने पर बिलकुल भी इन्तेजार ना करे और तुरंत ही अपने डॉक्टर से संपर्क करे| इस लेख में हम आपको Malaria Symptoms in Hindi, याने की मलेरिया के लक्षण के बारे में बताएंगे, ताकी इस बीमारी से आप दूर रहे|
 

Symptoms of Malaria: मलेरिया होने पर दिखाई देते है यह लक्षण

 

Malaria Symptoms in Hindi

 

ठण्ड लगकर बुखार आना

मलेरिया में ज्यादातर ठण्ड लगकर तेज बुखार आता है| बुखार आने से पहले आपको ठंड लगना शुरु हो जाती है और धीरे धीरे शरीर में थरथराहट पैदा होने लगती है और बुखार आ जाता है| कभी कभी रोगी को इतनी ठण्ड लगती है की उसे लगता है कि उसे तुरंत कंबल ढंका जाए। इस तरह की स्तिथि 15 मिनट से लेकर एक घंटे तक भी हो सकती है।  

कपकपी और ठंडा पसीना आना

मलेरिया का बुखार तेज पसीने के साथ घटने लगता है। जब बुखार आपके शरीर को छोड़ता है तब शरीर में कपकपी लगने के अलावा उसमें ठंडा पसीना आने लगता है। मलेरिया के बुखार से ग्रसित व्यक्ति में यह स्तिथि 1 घंटे से लेकर 4 चार घंटो तक रह सकती है| इसलिए जब भी इस तरह की स्तिथि नजर आये तो तुरंत की चिकित्सक को दिखाए| क्योकि हो सकता है की व्यक्ति Malaria Disease की प्रबल स्थिति में है।  

अचानक सिर दर्द होना

यदि आपको मलेरिया हो गया है तो आपको बुखार के साथ सिरदर्द भी हो सकता है। कई बार तो ऐसी स्तिथि भी होती है की पीड़ित के आँखों के सामने अंधेरा छा जाता है और व्यक्ति चक्‍कर खा कर गिर जाता। इसके बुखार में शरीर का तापमान 100 डिग्री फॉरनहाइट से ज्यादा बढ़ सकता है। जिसके चलते रोगी को अपने शरीर में गर्मी महसूस होती है और उसका अचानक सिर दर्द होने लगता है|  

सूखी खांसी

मलेरिया की बीमारी इससे ग्रसित व्यक्ति के गले को पूरी तरह से सुखा देती है| इसके मरीजों को सूखी खांसी की समस्या होती है| मलेरिया पीड़ित की मासपेरियों को डीहाइड्रेट कर देता है जिसके चलते मुंह में कोई बलगम नहीं बनता है|  

अन्य लक्षण

ऊपर दिए लक्षणों के अलावा और भी कई लक्षण है जो मलेरिया के रोगियों में दिखाई देते है| जैसे की मलेरिया से ग्रसित व्यक्तियों को मासपेशियों में दर्द होता है। इसमें कुछ भी खाने पर उल्‍टी आ सकती है। शरीर बदनदर्द से जकड सकता है| भूख लगना कम हो सकती है| मलेरिया का बुखार आपके शरीर की पूरी एनर्जी चूस लेता है इसलिए मलेरिया के खतम हो जाने के बाद भी शरीर की थकान नहीं मिटती।  
आप यह भी पढ़ सकते है:- जानिए टाइफाइड (Typhoid) बुखार से संबंधित कुछ जरुरी जानकारी
 

Malaria Treatment: मलेरिया में इन आयुवेर्दिक उपायों को करने से मिलता है लाभ

  1. मलेरिया में नींबू का पानी पिने से इसका बुखार उतर जाता है। आप निम्बू की शिकंजी भी पी सकते है|
  2. मलेरिया होने पर सेब खाने से बुखार जल्द ही उतर जाता है। इसलिए जितना हो सके इसके भुखार में सेब का सेवन करें।
  3. यदि सुबह खाली पेट तुलसी के 4 से 5 पत्तों को अच्छी तरह से चबाकर खाया जाये तो थोड़े ही दिनों में मलेरिया का बुखार उतर जाता है|
  4. मलेरिया के बुखार हो जाने पर प्याज का रस लेना भी लाभदायक होता है। इसके लिए प्याज के रस में चार काली मिर्च का पाउडर डालकर इस मिश्रण को 4 मिली दिन में तीन बार पिये|
  5. 50 ग्राम नीम की पत्तियों को बारीक पीस लें फिर इसमें 5 पीसी हुई काली मिर्च डाले| इसे एक कप में छानकर थोड़ा-थोड़ा रोगी को दें। एैसा करने से मलेरिया जड़ से खत्म हो जाता है|
  आज हमने जाना Malaria Symptoms in Hindi के बारे में| इस बीमारी की रोकथाम के लिए हमें मच्छरों के पनपने के कारणों को दूर करना चाहिए| इसके लिए आप निम्न उपाय कर सकते हैं जैसे घर के आस-पास के गड्ढों को भर दें। झाड़ियों में भी मच्छर छिपते हैं, इसलिए इन झाड़ियों को काटकर साफ कर दें आदि|  

Download our Health Tips in Hindi App to get easy access on Blogs

Subscribe to